17/09/2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन विशेष -
एक चाय की दुकान से शुरू हुआ सफर, आज 140 करोड़ भारतीयों के संकल्पों का सार बन गया है...दशकों से जो सिर्फ कागजों पर था, उसे धरातल पर उतारने का नाम ही 'मोदी सरकार' बन गया है...दुश्मन के घर में घुसकर शौर्य दिखाना हो या चांद के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराना हो...राम मंदिर का सपना सच करना हो या देश को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाना हो...यह नया भारत है, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व भी करता है और आधुनिकता की नई इबारत भी लिखता है!
यह सफर सिर्फ राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का मस्तक गर्व से ऊंचा करने का स्वर्णिम कालखंड है! आइए एक नज़र डालते हैं मोदी सरकार के उन बड़े और ऐतिहासिक फैसलों पर, जिन्होंने पूरे देश की तकदीर और तस्वीर बदल दी है:
राष्ट्रीय सुरक्षा और शौर्य (Defense & National Security)
आतंकवाद पर कड़ा प्रहार:- उरी और पुलवामा के बाद 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और हाल ही में हुई ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान के भीतर (बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट समेत) 9 बड़े आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद कर आतंकवाद पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति साबित की!
धारा 370 का खात्मा:- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर अखंड भारत का सपना सच किया, जिससे आज कश्मीर में अमन और रिकॉर्ड पर्यटन है!
रक्षा निर्यात में आत्मनिर्भरता:- भारत केवल हथियार खरीदने वाला देश नहीं रहा, बल्कि स्वदेशी रक्षा उत्पादन रिकॉर्ड ₹1.5 लाख करोड़ पार कर चुका है और हम फाइटर जेट व हथियारों का निर्यात कर रहे हैं!
आंतरिक सुरक्षा में मजबूती:- आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर ठोस कदम उठाते हुए बस्तर जैसे क्षेत्रों से 'लाल आतंक' (Red Terror) को पूरी तरह खत्म करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है!
इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन क्रांति (World-Class Infrastructure)
एक्सप्रेसवे प्रदेश बना यूपी:- देश के सबसे आधुनिक रोड नेटवर्क का जाल उत्तर प्रदेश में बिछाया गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स ने देश के एक कोने से दूसरे कोने की कनेक्टिविटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बना दिया है!
एविएशन हब और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport):- 'उड़ान' योजना के तहत देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 160 से अधिक हो चुकी है। इसी कड़ी में बन रहा जेवर हवाई अड्डा भारत का सबसे बड़ा और एशिया के सबसे आधुनिक हवाई अड्डों में से एक है, जो उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार के मंच पर अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर रहा है!
हाई-स्पीड और बुलेट ट्रेन युग:- देश की पहली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम अंतिम चरणों में है. देश के कोने-कोने को जोड़ने के लिए स्वदेशी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' और 'अमृत भारत' ट्रेनें पटरियों पर दौड़ रही हैं!
मेट्रो, एक्सप्रेसवे और सुरंगे:- भारत का मेट्रो नेटवर्क 1000 किमी से अधिक का दायरा पार कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बना। दिल्ली-मुंबई, पूर्वांचल और समृद्धि जैसे एक्सप्रेसवे से देश के कोने जुड़े हैं! साथ ही दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल 'अटल टनल' (रोहतांग) का निर्माण हुआ है!
हवाई अड्डों की सेंचुरी:- 'उड़ान' (UDAN) योजना के तहत देश में क्रियाशील हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 160 से अधिक हो चुकी है!
समुद्री व्यापार का नया विजन:- 'इंडिया विजन 2030' के तहत समुद्री क्षेत्र (Maritime Sector) को आधुनिक बनाकर वैश्विक व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाइयां दी जा रही हैं!
प्रगति (PRAGATI) प्लेटफॉर्म:- 'प्रगति' डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रधानमंत्री स्वयं बड़ी विकास परियोजनाओं की निगरानी कर समय पर काम पूरा होना सुनिश्चित कर रहे हैं!
गरीब कल्याण, किसान और वंचित वर्ग (Welfare & Pro-Poor Governance)
सुरक्षित भविष्य और पक्के मकान:- पीएम आवास योजना के तहत 4.2 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीबों को मिले. आयुष्मान भारत के जरिए देश के 55 करोड़ से ज्यादा लोगों और 70 वर्ष से अधिक के सभी बुजुर्गों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है!
अटल आवासीय विद्यालय:- गरीब मजदूरों, वंचितों और कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त रहना, खाना और सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लिए 'अटल आवासीय विद्यालय' खोले गए हैं!
उज्ज्वला और हर घर जल:- 10 करोड़ से अधिक मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन और जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण घरों तक नल का साफ पानी पहुँचाया गया!
किसानों को सीधे सम्मान:- PM किसान सम्मान निधि के तहत बिना किसी बिचौलियों के अन्नदाताओं के खातों में सीधे सालाना ₹6,000 की सम्मान राशि भेजी जा रही है!
युवा, स्टार्टअप और नारी शक्ति का उदय (Youth, Innovation & Women Power)
दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप हब:- भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जिसमें 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप और 120 से अधिक यूनिकॉर्न हैं, जो युवाओं को 'जॉब क्रिएटर' बना रहे हैं!
मुद्रा लोन से स्व-रोजगार:- छोटे बिजनेस के लिए बिना गारंटी वाले मुद्रा लोन की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख की गई!
महिला आरक्षण और नेतृत्व:- वर्षों से लंबित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को पास कर देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया गया। 'लखपति दीदी' और 'ड्रोन दीदी' से ग्रामीण महिलाएं तकनीकी रूप से सशक्त हो रही हैं!
ऐतिहासिक सामाजिक और कानूनी सुधार:- तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत किया गया। साथ ही पड़ोसी देशों में धार्मिक प्रताड़ना झेल रहे अल्पसंख्यक भाई-बहनों को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के जरिए भारत की मुख्यधारा से जोड़ा गया!
हरित ऊर्जा (Solar Energy) और सांस्कृतिक गौरव
सौर ऊर्जा में ग्लोबल लीडर:- भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 3 GW से 50 गुना से ज्यादा बढ़कर 150 GW पार कर चुकी है और रीवा व कच्छ जैसे दुनिया के सबसे बड़े सोलर पार्क भारत की धरती पर शान बढ़ा रहे हैं!
विरासत का पुनरुत्थान:- अयोध्या में भव्य रामलला का मंदिर बनकर तैयार हुआ, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर व महाकाल लोक ने देश की सांस्कृतिक विरासत को अलौकिक भव्यता दी!
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी:- गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का निर्माण कर अखंड भारत के प्रणेता सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई!
कोरोना में विश्व की अगुवाई:- महामारी के दौरान 140 करोड़ की आबादी को सुरक्षित रखते हुए, भारत ने 'वैक्सीन मैत्री' के तहत दुनिया के 100 से अधिक देशों को भारत में बनी वैक्सीन पहुँचाकर मानवता की रक्षा में विश्व का नेतृत्व किया!
हमारे प्रधान सेवक को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं!
राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ को निरंतर गति देने वाले, माँ भारती के अनन्य उपासक और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 76वें जन्मदिन पर कोटि-कोटि बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं!
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे हमारे प्रधान सेवक को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश को 'विकसित भारत' बनाने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए अपार शक्ति प्रदान करते रहें. हम सभी देशवासी राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान में गर्व से आपके साथ खड़े हैं!
Narendra Modi PMO India