Samajwadi Janata Party Chandrashekhar Uttar Pradesh State

Samajwadi Janata Party Chandrashekhar Uttar Pradesh State

Share

Official Page of Samajwadi Janata Party Chandrashekhar Uttar Pradesh Unit . President Shri Anil Kumar Singh

Photos from Samajwadi Janta Party chandrashekhar's post 08/03/2026
31/01/2026

साथियों, बड़े दुःख के साथ यह सूचित कर रहे हैं कि समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, दिल्ली प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी रहे जनाब शब्बीर अहमद खान का इंतकाल- निधन 27 जनवरी 2026 को प्रातः दिल्ली स्थित उनके ओखला विहार आवास पर लंबी बीमारी के बाद हो गया था। उसी दिन जनाब शब्बीर अहमद खान का पार्थिव शरीर शाहीन बाग में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

जनाब शब्बीर अहमद खान का जन्म 1 जनवरी 1950 को बिहार के बोधगया के पास हाथियार गाँव में हुआ था। उनका पालन-पोषण डुमरिया में उनकी दादी के यहाँ हुआ। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, और
इलेक्ट्रिक टरबाइन के प्रख्यात / मशहूर अभियंता थे, वे अत्यंत साहसी, संघर्षशील, निर्भीक और जुबान के पक्के व्यक्ति थे।
युगपुरुष चन्द्रशेखर जी के विचारों के ध्वजवाहक, समता और समाजवाद के सदा समर्थक तथा समाजवादियों के लिए हर समय उपस्थित खान सर के विचार हम समाजवादियों के जेहन में सदैव बने रहेंगे।

जनाब #शब्बीरअहमदखान के निधन से समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी उनकी आत्मा की शांति की कामना करती है तथा खुदा से दुआ करती है कि उन्हें जन्नत में उच्च स्थान प्राप्त हो।

केंद्रीय कार्यालय
मोहन गार्डन, उत्तम नगर नई दिल्ली
समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर
नई दिल्ली

11/10/2025

शत शत नमन

08/10/2025

#प्रेसविज्ञप्ति सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कठोर निंदा
दिनांक: 6 अक्टूबर 2025

समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) #सुप्रीमकोर्ट के मुख्य #न्यायाधीश माननीय श्री बी.आर. गवई पर हुए निंदनीय हमले की पुरजोर निंदा करती है। आज, 6 अक्टूबर 2025 को, एक दम्भी #अतिवादी #अहंकारी #वकील #राकेशकिशोर द्वारा मुख्य न्यायाधीश पर जूते फेंकने की कोशिश और " #सनातनधर्म का #अपमान नहीं सहेंगे" जैसे नारे लगाने की घटना ने न केवल न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुँचाई है, बल्कि भारत के #संविधान, #लोकतंत्र और राष्ट्रीय अस्मिता को भी शर्मसार किया है। यह घटना महात्मा #गाँधी के अहिंसा और #सहिष्णुता के सिद्धांतों पर आधारित हमारे देश में #आतंकवादी #गोडसे जैसी हिंसक #मानसिकता का घृणित प्रदर्शन है।

न्यायपालिका देश का वह मजबूत स्तंभ है, जो संविधान की रक्षा करता है और नागरिकों के अधिकारों को सुनिश्चित करता है। मुख्य न्यायाधीश पर हमला न केवल एक व्यक्ति पर आघात है, बल्कि यह पूरे संवैधानिक ढांचे और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार है। #समाजवादीजनतापार्टी इस बात से गहरी चिंता में है कि ऐसी घटनाएँ न्यायाधीशों की #सुरक्षा और देश की #अस्मिता को खतरे में डाल रही हैं। हमारी पार्टी यह मांग करती है कि इस अपराध के दोषी राकेश किशोर को अविलंब #कठोर से कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी हरकत करने का दुस्साहस न करे।

खबरों के अनुसार, इस घटना के पीछे #जातिगतपूर्वाग्रह की गहरी भूमिका प्रतीत होती है। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, जो #दलितसमुदाय से आते हैं, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा उनकी धार्मिक टिप्पणी को लेकर विवादास्पद माहौल बनाया गया था। हम इस तरह की संकीर्ण मानसिकता की कठोर निंदा करते हैं, जो न केवल सामाजिक समरसता को तोड़ती है, बल्कि हमारे संविधान के #समानता और न्याय के सिद्धांतों को भी चुनौती देती है।

हम यह सराहना करते हैं कि माननीय #मुख्यन्यायाधीश ने इस घटना को हल्के में लेते हुए अपनी सुनवाई जारी रखी और कहा कि "ऐसी घटनाएँ मुझे प्रभावित नहीं करतीं।" उनकी यह गरिमा और संयम हमारे लिए प्रेरणा है। साथ ही, हम यह भी स्वागत करते हैं कि बार काउंसिल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। समाजवादी जनता पार्टी मांग करती है कि इस मामले की गहन जाँच हो और दोषी को ऐसी सजा दी जाए, जो एक मिसाल बने।

हम समस्त देशवासियों से अपील करते हैं कि वे एकजुट होकर न्यायपालिका की स्वतंत्रता, सुरक्षा और #गरिमा की रक्षा के लिए आवाज उठाएँ। समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) #युगपुरुष #चंद्रशेखरजी के समाजवादी और समावेशी विचारों को आगे बढ़ाते हुए, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा कटिबद्ध रहेगी।

जय संविधान! जय चंद्रशेखर ! जय समाजवाद! जय भारत!

रास्ट्रीय महासचिव
गिरिजा शंकर सिंह
केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली
समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर)

fans न्यूज़ इंडिया News18 Hindi NDTV News24 New India Times Aaj Tak Dainik Jagran
The Times of India TheJanmat The Wire Hindi India Today Indian Express Express The Fearless Reporter Tamil The Hindu Press Trust of India - PTI Shweta K Rashmi Samajwadi Janata Party Chandrashekhar Uttar Pradesh State Shyam Ji Tripathi Samajwadi Janta Party chandrashekhar Ramesh Prasad Sharma Pradeep Gopalakrishnan Prabhat Bhaskar Pramod Singh Santosh Singh Santosh Chhaper Ravish Kumar Alok Singh Girija Shankar Singh Rajesh Singh

08/10/2025

जयप्रकाश नारायण लोकतंत्र के प्रेरक और चंद्रशेखर जी के मार्गदर्शक
आज, 8 अक्टूबर को, हम 'संपूर्ण क्रांति' के प्रणेता और स्वतंत्रता संग्राम के नायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के ओर से, हम उनके अमर विचारों को नमन करते हैं।

यह गर्व की बात है कि हमारा जन्म भी उसी #पूर्वांचल की धरती पर हुआ, जिसने #जेपी जैसे #युगपुरुष को जन्म दिया।
जेपी का जीवन एक तपस्वी की तरह था। 1930 के दशक में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना से लेकर 1942 के #भारतछोड़ोआंदोलन तक, उन्होंने देश को संगठित किया। 1974 में बिहार के #छात्रआंदोलन के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी #संपूर्णक्रांति ने पूरे देश को झकझोरा। यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन की मांग नहीं थी, बल्कि समाज के हर क्षेत्र राजनीति, अर्थ, शिक्षा और नैतिकता में सुधार की पुकार थी। उन्होंने कहा था, #लोकतंत्र तभी सार्थक है, जब जनता की आवाज सर्वोच्च हो।

जेपी की प्रेरणा से युगपुरुष और पूर्व #प्रधानमंत्री #चंद्रशेखरजी ने समाजवादी #विचारधारा को आगे बढ़ाया। 1977 में #जनतापार्टी की जीत और #आपातकाल के अंत में चंद्रशेखर जी की भूमिका जेपी के सपनों का प्रतिबिंब थी।

युगपुरुष ने 1990-91 में प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने जेपी के #विकेंद्रीकरण और #सामाजिकन्याय के सिद्धांतों को लागू करने का प्रयास किया। उनकी सादगी और जनता के प्रति समर्पण जेपी के आदर्शों का जीवंत प्रतीक था।
आज, जब #भ्रष्टाचार #अतिवाद #आर्थिकआतंकवाद और #असमानता लोकतंत्र को चुनौती दे रहे हैं, जेपी और चंद्रशेखर जी का संदेश हमें रास्ता दिखाता है। उनकी 'संपूर्ण क्रांति' और निःस्वार्थ राजनीति हमें सिखाती है कि #नैतिकता और जन-केंद्रित शासन ही सच्चा परिवर्तन ला सकता है।

समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर, उनके सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण और युगपुरुष चंद्रशेखर जी को शत-शत नमन। उनकी प्रेरणा हमें हमेंशा मार्ग दिखाएगी। नमन युगपुरुष को।

आपका,
श्री श्याम जी त्रिपाठी
निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष
समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर)
#समाजवादीजनतापार्टी #चंद्रशेखर
Shyam Ji Tripathi Girija Shankar Singh Samajwadi Janta Party chandrashekhar Samajwadi Janata Party Chandrashekhar Uttar Pradesh State Pradeep Gopalakrishnan Ramesh Prasad Sharma Ajey Kumar Rajesh Kumar Singh Santosh Singh fans

समाजवाद के प्रबल पहरुआ छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ,,,, 06/08/2025

अत्यंत ही प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय।
छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी को उनके जन्मदिवस पर भावभीनी पुष्पांजलि🙏 सादर नमन 🙏

अध्यक्ष अनिल सिंह
समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश इकाई ।।

समाजवाद के प्रबल पहरुआ छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ,,,, Balllia,samajvad,Chander Shekhar,

Photos from Samajwadi Janata Party Chandrashekhar Uttar Pradesh State's post 02/08/2025

रोज़सुबह lohiya park में स्वास्थ्य laabh लेते हुए

30/07/2025
16/07/2025

राजनीति में दोस्ती भी होती है… सियासत में भरोसे की भी कीमत होती है… बस शर्त है कि निभाने वाला 'चंद्रशेखर' जैसा हो और साथ देने वाला 'प्रभुनाथ सिंह' जैसा ।

साल 1989… जब राजनीति सिर्फ कुर्सी की दौड़ नहीं थी…जब सीमाओं से बड़ी होती थी विचारधारा…जब आज़मगढ़ की सरहद से लेकर पटना की चौखट तक करीब 200 किलोमीटर लंबा इलाका, सिर्फ नक्शे पर नहीं, दिलों में जुड़ रहा था ।
और चंद्रशेखर की छवि तो देश के सरहद लांघ दी थी ,ये भोजपुरिया माटी में कैसे अलग हो जाती ।

बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने सीधी चुनौती दी कि "अगर चंद्रशेखर वाकई बड़ा नेता है, तो बिहार की ज़मीन से चुनाव जीतकर दिखाए। "

बलिया के समाजवादी योद्धा चंद्रशेखर जी ने न चुनौती से घबराए, न सीमाओं से…उन्होंने महाराजगंज से चुनाव लड़ने का फैसला किया।
पर सियासत अकेले नहीं जीती जाती…साथ चाहिए, ज़मीन से जुड़े लोगों का, भरोसेमंद हाथों का ।

यहीं पर आगे आए मसरख के निर्दलीय विधायक प्रभुनाथ सिंह । उनकी ताकत चन्द्रशेखर के आगे बहुत ही कम थी लेकिन जज्बा था चंद्रशेखर को अपना गुरु मान के उन्हें उस स्तर पर जाने में सहयोग करना जिसके लिए चंद्रशेखर प्रख्यात थे ।

उन्होंने न देखा पार्टी, न पद, न स्वार्थ…सिर्फ देखा चंद्रशेखर जी की सोच, संघर्ष और समाजवाद की लौ ।
उन्होंने चंद्रशेखर जी को बुलाया, स्वागत किया और खुलकर सहयोग दिया। सामाजिक समीकरण, ज़मीनी पकड़ और जातीय संतुलन, सब कुछ चंद्रशेखर जी के पक्ष में मोड़ दिया ।

नतीजा? महाराजगंज में कांग्रेस के दिग्गज कृष्ण प्रताप सिंह को भारी शिकस्त 3.82 लाख बनाम 1.65 लाख वोट । बलिया में भी जीत का परचम।
पर असल जीत ये थी कि आज़मगढ़ से पटना तक की सरहदें धुंधली हो गईं… सिर्फ विचारधारा, भरोसा और नेतृत्व की एकता बची ।

और राजनीति ने उस भरोसे का रिटर्न भी दिया...1990 में प्रभुनाथ सिंह ने जनता दल का दामन थामा और मसरख से विधायक बने ।
सिर्फ यहीं नहीं रुके…इसके बाद प्रभुनाथ सिंह उसी महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से लगातार 4 बार सांसद बने ।
जनता दल हो या बाद में अन्य दल… प्रभुनाथ सिंह ने अपनी राजनीतिक ताकत से महाराजगंज में जो पकड़ बनाई, वो उसी भरोसे और साझेदारी का परिणाम थी ।

इस पूरे घटनाक्रम ने सिखाया कि…राजनीति अगर दिल से की जाए, तो सीमाएं मिट जाती हैं…अगर साथ सच्चे इरादों से दिया जाए, तो उसका रिटर्न भी सियासत अपने आप दे देती है… और जहाँ नेता चंद्रशेखर और प्रभुनाथ सिंह जैसे हों, वहाँ आज़मगढ़ से पटना तक की ज़मीन भी एक विचारधारा में बदल जाती है ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


115, B Luxmanpuri Faizabad Road
Lucknow
226016