Sudhakar Singh Kashyap

Sudhakar Singh Kashyap

Share

प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी/पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अ0भा0क0नि0युमोर्चा।

(national president) all india kashyap nishad yuua morcha & Ex-ministers Medical health Department (2003) Chief minister Mulayam Singh Yadav(2003) Samajwadi party government And Chief minister Akhilesh Yadav(2012-17) Minister of Social Welfare Department Utter Pradesh (2015-17) Of Uttar Pradesh....

Photos from Sudhakar Singh Kashyap's post 18/04/2026

आज ग्राम उपेड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर केक काटने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों के साथ मिलकर बाबासाहेब द्वारा रचित भारतीय संविधान का सम्मान करते हुए उनके श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। 🙏📜

ज्ञान, संघर्ष और आत्मसम्मान की मिसाल बाबासाहेब ने अपनी कलम की ताकत से समाज की तकदीर और हालात बदल दिए। उन्होंने हर वंचित, शोषित और पिछड़े वर्ग को अधिकार और आवाज़ देने का ऐतिहासिक कार्य किया। ऐसे युगपुरुष, महान विचारक, संविधान निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को शत-शत नमन। 🌺

बाबासाहेब के विचार हमें समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आइए, हम सभी PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज की एकता और अधिकारों को मजबूत करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लें। ✊🇮🇳

PDA की शक्ति – बाबासाहेब का सपना, मिलकर गढ़ें हम सब अपना!

🙏 जय भीम
Akhilesh Yadav
Samajwadi Party

Photos from Sudhakar Singh Kashyap's post 06/04/2026

आज जनपद हापुड़ के ग्राम देवली में भगवान महर्षि कश्यप जी की जयंती के शुभ अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा सादर आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ भगवान महर्षि कश्यप जी की जयंती धूमधाम से मनाई और भव्य स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में हमारे साथ से आदरणीय चाचा नीटू शर्मा जी, भाई राहुल कश्यप जी, चाचा श्री मुनेकार कश्यप जी एवं भाई सोनू शर्मा जी उपस्थित रहे। आप सभी के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

ग्राम देवली के श्री मोहकम कश्यप जी श्री सोनू कश्यप जी श्री नानक कश्यप जी एवं सभी सम्मानित ग्रामवासियों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏

साथ ही कश्यप समाज के सभी सम्मानित साथियों से निवेदन है कि भविष्य में भी इसी प्रकार भगवान महर्षि कश्यप जी के सम्मान और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज को एकजुट करने का कार्य निरंतर करते रहें। ✨
*अनुज सुधाकर कश्यप*
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय कश्यप निषाद युवा मोर्चा

्षि_कश्यप ्यप_समाज

05/04/2026

सृष्टि की रचना के सूत्रधार महर्षि कश्यप जी की जयंती एवं महाराजा निषादराज गुह्य की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

अनुज सुधाकर कश्यप

Photos from Sudhakar Singh Kashyap's post 29/03/2026

नमस्कार साथियों 🙏
आज नोएडा–दादरी में आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की मजबूती से आवाज उठाई।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जेवर एयरपोर्ट सहित कई परियोजनाओं में किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों को बाजार भाव के साथ 64% अतिरिक्त मुआवजा और 4% विकसित प्लॉट देने का काम किया जाएगा।

नौजवानों की बेरोज़गारी, पेपर लीक और रोजगार की कमी जैसे गंभीर मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। समाजवादी सरकार बनने पर युवाओं को ट्रेनिंग और रोजगार के नए अवसर दिए जाएंगे।

महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान और नौजवान के सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

साथ ही महिलाओं के लिए “स्त्री सम्मान समृद्धि योजना” के तहत हर साल ₹40,000 देने तथा समाजवादी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने का संकल्प भी दोहराया गया।

आज का सबसे बड़ा संदेश साफ है —
PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज की एकता ही सामाजिक न्याय और सम्मान का रास्ता तय करेगी।

आइए हम सब मिलकर संकल्प लें —
एकजुट रहेंगे 🤝
समाज को मजबूत करेंगे ✊
और 2027 में बदलाव लाकर सामाजिक न्याय का राज स्थापित करेंगे 🚩

आपका अपना
अनुज सुधाकर कश्यप
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय कश्यप निषाद युवा मोर्चा

जय समाजवाद!
जय PDA! 🚩

Samajwadi Party
Akhilesh Yadav

17/01/2026

प्रेस के साथी का धन्यवाद जिन्होंने हमारी बात को रखा

17/01/2026

प्रेस के साथ
कश्यप समाज तब तक सड़कों पर उतरकर संघर्ष करता रहेगा, जब तक भाई #सोनू_कश्यप को पूरा न्याय नहीं मिल जाता।

अनुज सुधाकर कश्यप

16/01/2026

जब तक #सोनू_कश्यप हत्याकांड में शामिल असली अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। पुलिस हमारे समाज के लोगों को झूठे मामलों में गिरफ्तार कर सोनू कश्यप को न्याय दिलाने से नहीं रोक सकती।
हमें लोकतंत्र पर पूरा विश्वास है, हमें संविधान पर पूरा विश्वास है। लेकिन संविधान तभी मजबूत होता है जब पीड़ित को न्याय मिले।
आज हमारे समाज के कुछ लोगों को सिविल लाइन थाने में हिरासत में लिया गया था। सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुँचे और अधिकारियों से वार्ता कर सभी साथियों को रिहा कराया।
हम साफ कहना चाहते हैं —
जब तक सोनू कश्यप को न्याय नहीं मिलेगा,
जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी,
तब तक हमारा शांतिपूर्ण संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठती रहेगी — न्याय लेकर रहेंगे। ✊

Photos from Sudhakar Singh Kashyap's post 05/01/2026

आज जनपद गौतमबुद्धनगर, नोएडा सेक्टर–63 स्थित सामुदायिक केंद्र में जिला उपाध्यक्ष, गौतमबुद्धनगर (सपा लोहिया वाहिनी) भाई कृष्ण गर्ग जी के पूज्य बाबा जी स्वर्गीय लाला राजे लाल गर्ग जी की पावन स्मृति में आयोजित शोक सभा एवं रस्म पगड़ी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुःख की घड़ी में कृष्ण गर्ग जी एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏

01/01/2026

भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस 2026
1 जनवरी, 1818 को हुए भीमा कोरेगांव युद्ध में 500 महार सैनिकों सहित एक छोटी ब्रिटिश सेना ने पेशवा की विशाल सेना को हराया। यह केवल एक युद्ध नहीं, बल्कि जातिगत अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ दलितों के गौरव, आत्मसम्मान और प्रतिरोध का प्रतीक है।
आज, 208वीं वर्षगांठ पर हम उस असाधारण बहादुरी और सामाजिक न्याय के आदर्शों को याद करते हैं। डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने 1927 में इस स्मारक का दौरा कर इसे समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का प्रतीक बनाया।
आइए, हम सब मिलकर जय भीम, जय संविधान कहकर इस विरासत को आगे बढ़ाएँ। ✊🏽
#भीमा_कोरेगांव #शौर्य_दिवस #जयभीम #सामाजिक_न्याय #208वां_वर्षगांठ

01/01/2026

13/12/2025

Parliament of India 🇮🇳

Sudhakar Singh Kashyap

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Lucknow