Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS Uttar Pradesh

Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS Uttar Pradesh

Share

providing rural youth to take part in the process of nation building as well providing opportunities for the development of their personality and skills.

The basic objective for creation of youth clubs is to render community support through developmental initiatives involving activities with particular focus on youth empowerment. The implementation of programmes and activities of youth clubs is based on local needs and requirements by mobilizing resources from various government departments and other agencies, which include both national, State lev

20/07/2023

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय युवा कल्याण खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी के साथ क्रांति दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान, राज्य स्तरीय युवा उत्सव एवं राज्य स्तरीय युवा सलाहकार समिति की बैठक पर चर्चा की।

Photos from Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS Uttar Pradesh's post 04/05/2023

सांसद बदायूं डॉ संघमित्रा मौर्य द्वारा, नेहरू युवा केंद्र बदायूं के तत्वावधान में दिनांक 22.12.2022 से दिनांक 21.03.2023 तक आयोजित " कौशल आधारित उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम SBEP के प्रशिक्षणार्थियों को गत दिवस प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए, इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठाकुर उमेश सिंह राठौड़, जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव, बदायूं सदर विधायक के प्रतिनिधि श्री विश्वजीत गुप्ता , डीपीओ अनुज प्रताप सिंह, एपीएस संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Photos from Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS Uttar Pradesh's post 30/04/2023

नेहरू युवा केंद्र मुरादाबाद एवं क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में जनपद मुरादाबाद के विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए विशेष आयोजन किया गया ऐसा ही एक आयोजन नेहरू युवा केंद्र मुरादाबाद के जिला युवा अधिकारी की उपस्थिति में गांव रामनगर मझरा में किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में आए युवाओं ने मन की बात कार्यक्रम को विशेष साउंड सिस्टम पर सुना और इसके बाद एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से युवाओं का ज्ञान वर्णन करने का प्रयास किया गया मन की बात कार्यक्रम के महत्व को लेकर कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिए गए संदेश के आधार पर 10 प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया यह एक बेहद ही सफल कार्यक्रम रहा और ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं का ज्ञानवर्धक एवं संवर्धन करने में बेहद ही मदद प्राप्त हुई

24/02/2023

IIM Raipur is set to host the Y20 Consultation. Be ready to witness the discussion on the Theme "Peace building & Reconciliation: Ushering in an era of No War" on 25th February,2023 at

IIM Raipur

Y20 India


Photos from Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS Uttar Pradesh's post 07/02/2023

*14वें जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के सम्बंध में प्रेस वार्ता सम्पन्न!💐💐

*क्षेत्रीय निदेशक, मध्य क्षेत्र, नेहरू युवा केन्द्र संगठन श्री श्रीकांत पाण्डेय ने बताया कि जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम दिनाँक 10 से 16 फरवरी 2023 के मध्य NIPSID, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

*कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 आराधना राज ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सम्बद्ध जिला युवा अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

*कार्यक्रम के आयोजक एवं नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ के जिला युवा अधिकारी श्री विकास कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं तेलंगाना से आने वाले प्रतिभागियों के लिए उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने के स्वर्णिम अवसर के अलावा हमारे प्रदेश के खान-पान, रहन-सहन, वेश-भूषा और प्रदेश में हो रहे विकास को भी युवा देख सकेंगे।

*राज्य निदेशक श्री आर0एन0त्यागी द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला युवा अधिकारी देवरिया विकास तिवारी की भी सेवाएं 09 से 16 फरवरी के मध्य संयोजित कर दी गईं हैं।

*नेहरू युवा केन्द्र संगठन उत्तर प्रदेश ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम के लिए कसी कमर।

*क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना श्री अशोक श्रोती ने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाये जाने हेतु प्रत्येक संभव प्रयास किये जायेंगे। सभी सम्बद्ध विभागों से कुशल समन्वय बनाने के किये जायेंगे प्रयास।

Photos from Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS Uttar Pradesh's post 19/12/2022

नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत आज दिनांक 18.12.2022 को गंगादूतों के जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन जे एस कॉलेज बदायूं के सभागार में किया गया।
इस अवसर पर बदायूं की सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, डीसीबी के अध्यक्ष श्री उमेश सिंह राठौड़, जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव, जिला युवा अधिकारी पीलीभीत श्री शिवम शर्मा, जेएस कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री नरेंद्र सिंह व श्री विकास यादव, नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ आरके जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस डॉ सतीश यादव, डॉ रूचि द्विवेदी, डॉ पूर्णिमा गौड़, डॉ ललित यादव,वरिष्ठ युवा लीडर श्री रवेंद्र पाल सिंह, भावेश प्रताप सिंह एवं अवनीश सोलंकी ने युवाओं को अपने वक्तव्य प्रेषित कर गंगा को निर्मल और अविरल बनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर वक्ता अतिथियों और युवाओं को आदरणीय सांसद ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Photos from Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS Uttar Pradesh's post 28/11/2022

नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत विकास खण्ड देहगवां के गंगादूतों का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 27.11.2022 से 28.11.2022 तक विकास खण्ड देहगवां के सभागार में आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण में विषय वस्तु के आधार पर प्रशिक्षकों ने युवाओं को प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख देह गवां श्री सुभाष चन्द्र गुप्ता, प्रमुख युवा समाजसेवी मयंक गुप्ता, APS संजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार व रवेंद्र पाल सिंह, विक्रम पुरी, प्रशांत माहेश्वरी तथा डीपीओ नमामि गंगे श्री अनुज प्रताप सिंह ने प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।

Photos from Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS Uttar Pradesh's post 22/10/2022

*मेगा क्लीन इण्डिया ड्राइव का आयोजन*
75वाँ आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र शाहजहाँपुर द्वारा आज स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम अंतर्गत विकास क्षेत्र ददरौल ग्राम पंचायत अकर्रा रसूलपुर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको, युवा मंडल सदस्यों व स्पीयेरहेड टीम सदस्यों के द्वारा जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा के निर्देशन में वृहद स्तर पर स्वच्छता,श्रमदान एवं प्लास्टिक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम नेहरू युवा मंडल अकर्रा रसूलपुर के वरिष्ठ सरंक्षक लज्जाराम वर्मा व महेश वर्मा द्वारा ग्राम में स्वच्छ सम्बधिंत नारो के साथ रैली निकालकर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया। स्वच्छ भारत मिशन के सपनों को पूर्ण करने के उद्देश्य से सभी युवाओं के द्वारा श्रमदान कर प्लास्टिक एकत्रीकरण करके उनका निस्तारण किया। जिला परियोजना अधिकारी विनय कुमार सक्सेना ने ग्रामीण वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने व प्लास्टिक का प्रयोग न कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहयोग समस्त विकास क्षेत्र के युवा स्वयंसवेको का रहा।

Photos from Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS Uttar Pradesh's post 22/10/2022

नेहरू युवा केंद्र कन्नौज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमे माननीय एमएलसी श्री बनवारी लाल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बीजेपी उपाध्यक्ष सहित जिले के प्रमुख समस्त अधिकारीगण, ज्यूरी सदस्य, पत्रकार बन्धु, प्राचार्या महोदय, युवा स्वयंसेवक, नेयुके कन्नौज परिवार, जनपद के विभिन्न ग्रामों से आए 400 से अधिक युवाओ ने विभिन्न 6 प्रतियोगिताओं में भाग लिया l

22/10/2022

नेहरू युवा केंद्र कन्नौज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमे माननीय एमएलसी श्री बनवारी लाल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बीजेपी उपाध्यक्ष सहित जिले के प्रमुख समस्त अधिकारीगण, ज्यूरी सदस्य, पत्रकार बन्धु, प्राचार्या महोदय, युवा स्वयंसेवक, नेयुके कन्नौज परिवार, जनपद के विभिन्न ग्रामों से आए 400 से अधिक युवाओ ने विभिन्न 6 प्रतियोगिताओं में भाग लिया l

Photos from Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS Uttar Pradesh's post 22/10/2022

नेहरू युवा केंद्र वाराणसी के तत्वाधान में जिले भर में आयोजित होते स्वच्छ भारत अभियान।

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Lucknow
226010