AAina New

AAina New

Share

AAina News

सच को दिखाना हमारा पहला वा आखिरी कर्तव्य

21/05/2026
20/05/2026

मोदी जी उधर टोफी खिलाते रह गए इधर काक्रोच जनता पार्टी ने राजनीतिनको हिला दिया दिखा दिया zen g पावर
trending

20/05/2026

🪳 Cockroach Janta Party News | नई पार्टी या युवाओं की आवाज?
देश में इन दिनों Cockroach Janta Party (CJP) तेजी से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस नई पहल को लेकर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ इसे युवाओं की नाराज़गी और बेरोज़गारी पर व्यंग्य बता रहे हैं, तो कुछ इसे नई राजनीतिक सोच का संकेत मान रहे हैं। आखिर क्या है Cockroach Janta Party, किसने शुरू की और क्यों हो रही है इतनी चर्चा — जानिए इस रिपोर्ट में।

22/04/2026

गांव में एक युवक और युवती को साथ बैठे देख ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और युवक को तथाकथित “तालिबानी सजा” दे डाली। इस घटना ने समाज में कानून व्यवस्था और इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोचने वाली बात यह है कि जब मासूम लड़कियों के साथ अपराध होते हैं, तब यही लोग कहां चले जाते हैं।

18/04/2026

पति से हुई तीखी लड़ाई के बाद एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला द्वारा बालकनी से करीब 1.5 करोड़ रुपये फेंकने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला गंभीर रूप ले बैठा।

स्थानीय लोगों के अनुसार झगड़े के बाद घर के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इसी दौरान यह बड़ी रकम बाहर गिरने या फेंके जाने की सूचना मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को सूचना दी गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह पैसा कहां से आया और वास्तव में क्या घटना घटी। यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

17/04/2026

लखनऊ अग्निकांड को लेकर अब एक नया मोड़ सामने आ रहा है। हादसे के बाद जहां इसे महज़ एक दुर्घटना माना जा रहा था, वहीं अब एक पीड़ित महिला के बयान ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है। महिला का कहना है कि यह आग अपने आप नहीं लगी, बल्कि किसी ने जानबूझकर लगाई है।

महिला के इस गंभीर आरोप ने प्रशासन और जांच एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। स्थानीय लोगों में भी इस बयान के बाद डर और आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है।

फिलहाल प्रशासन मामले की गहराई से जांच करने में जुटा है और सच सामने लाने की कोशिश की जा रही है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या खुलासा होता है—क्या यह सच में एक दुर्घटना थी या फिर किसी की सोची-समझी साजिश?

👉 Aaina News इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

17/04/2026

Lucknow में लगी भीषण आग ने ऐसा खौफनाक मंजर पैदा कर दिया कि देखने वालों की रूह तक कांप उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 250 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक के बाद एक करीब 30 गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में धमाकों की गूंज सुनाई देती रही।

मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई परिवारों का सब कुछ कुछ ही पलों में राख में बदल गया। दमकल विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नुकसान बहुत बड़ा हो चुका था।

यह घटना एक बार फिर आग से सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करती है और सतर्क रहने की चेतावनी भी देती है।




17/04/2026

पटरी के पास खड़ी एक मासूम बच्ची की जान उस वक्त बाल-बाल बच गई, जब अचानक एक गाय ने उसे जोरदार धक्का देकर खतरे से दूर कर दिया। यह दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया—जहां एक पल की लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती थी, वहीं इस बेजुबान जानवर ने इंसानियत की मिसाल पेश कर दी। यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि कभी-कभी प्रकृति और जानवर भी हमारी रक्षा के लिए आगे आ जाते हैं।

Aaina News इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।




Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Alambagh Lucknow
Lucknow
226005