ICDS Madhepur

ICDS Madhepur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ICDS Madhepur, Social service, Madhepur.

🎉ICDS Madhepur | Madhubani
👶 गतिविधि | बाल विकास@बाल संवाद
🍎 पोषण,महिला & @जागरूकता
📢 महत्वपूर्ण मोटिवेशन @ हर दिन कुछ नया
🎥 YouTube चैनल को Subscribe करें👉[https://youtube.com/?si=9OoZRv7XUxzjVu1n]

20/09/2026

स्वरचित बाल कविता के माध्यम से बच्चों में स्वस्थ खान-पान की आदतों के प्रति जागरूकता विकसित करने वाली आनंदमय ECCE गतिविधि। 🥦❤️

प्रश्नोत्तर, लय और सामूहिक सहभागिता के साथ सीखने का सहज एवं रोचक प्रयास।

❤️ ऐसी ही रोचक एवं उद्देश्यपूर्ण ECCE गतिविधियों के लिए पेज को Follow करें।

19/09/2026

सब्जी हरी प्लेट में गिरी... मैडम ने बोला खा लो इसे।" 🥦राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज बच्चों द्वारा इस प्रसिद्ध बाल गीत की प्रस्तुति दी गई।
इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों को हरी सब्जियों के महत्व को समझाना और उनके भीतर सही खान-पान की आदत विकसित करना है। बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तभी संभव है जब उन्हें बचपन से ही सही पोषण मिले। आइए, हम सब मिलकर अपने नौनिहालों को कुपोषण मुक्त और स्वस्थ बनाने का संकल्प लें। 🤝✨

18/09/2026

लाभुक मिलन | पोषण माह 2026 | PMMVY

9 वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत CDPO Ma’am के मार्गदर्शन में आयोजित लाभुक मिलन—जहाँ लाभुकों ने स्वयं अपना परिचय, आंगनवाड़ी केंद्र एवं कोड साझा करते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के लाभ की जानकारी दी।
योजना का लाभ प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार एवं प्राप्त राशि के उपयोग से जुड़े प्रश्नों के उत्तर के माध्यम से जागरूकता और लाभुक सहभागिता को बढ़ावा दिया गया।

👉 इस उपयोगी जानकारी को अधिक से अधिक लाभुक परिवारों तक पहुँचाने के लिए रील Share करें।

18/09/2026

लाभुक मिलन | पोषण माह 2026 | PMMVY की जानकारी
राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत CDPO Ma’am के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित "लाभुक मिलन।"

इस पहल के माध्यम से लाभुकों ने स्वयं अपना परिचय, आंगनवाड़ी केंद्र एवं कोड साझा करते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के लाभ की जानकारी दी। साथ ही, प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्राप्त राशि के उपयोग से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी साझा किए।

जागरूक लाभुक • योजनाओं की जानकारी • स्वस्थ परिवार

👉 इस जानकारी को अधिक से अधिक लाभुक परिवारों तक पहुँचाने के लिए Share करें।
ICDS मधेपुर को Follow करें।

18/09/2026

पाग-दुपट्टे से सम्मान, गीत से गूँजा नारी सशक्तिकरण का संदेश...

9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर ICDS मधेपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ICDS मधेपुर परिवार की ओर से CDPO Ma’am को पारंपरिक मिथिला पाग एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। 🌸

इस अवसर पर सेविका साधना कुमारी द्वारा प्रसिद्ध स्वरचित गीत “राष्ट्र को विकसित करना होगा, नारी को आगे बढ़ना होगा”
का ऊर्जावान गायन प्रस्तुत किया गया।
गीत के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, सकारात्मक सोच और विकसित राष्ट्र के संकल्प का संदेश पूरे सभागार तक पहुँचा।

ICDS मधेपुर — पोषण, संस्कार, सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सतत प्रयास।

💠 संदेश पसंद आए तो Like करें, Share करके अधिक लोगों तक पहुँचाएँ और ICDS मधेपुर पेज को Follow करें।

17/09/2026

बाल विकास परियोजना मधेपुर, जिला मधुबनी अंतर्गत आयोजित 9वें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान कार्यक्रम में आदरणीय CDPO Ma’am के एक से बढ़कर एक सार्थक पहल और दूरदर्शी सोच का साक्षात्कार विशेष अनुभव प्रदान करानेवाला रहा !
"नवाचार कार्यक्रम" के समान अवसर अनुभाग के तहत "अपनी बात रखें " में उपस्थित सेविका बहनों ने अपनी अनुभव और जानकारी आदान-प्रदान की। ( कुछ अंश..)

17/09/2026

बाल विकास परियोजना कक्ष मधेपुर (मधुबनी) में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह अभियान कार्यक्रम का आयोजन आदरणीय CDPO Ma’am (Madhepur) के शीर्ष मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में कई मायनों में अहम रहा । उन्होंने न केवल प्रखंड मधेपुर के सभी विभागों,विभागाध्यक्षों को कार्यक्रम से एकसूत्र में जोड़कर एक प्रभावी और असरदार अभियान को आगे बढाने का प्रयास किया बल्कि सभा में उपस्थित सभी सेविका और सहायिका बहनों को अपनी रचनात्मक और सकारात्मक विचार प्रकट करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। इस दरम्यान के कुछ अंश....

17/09/2026

बाल विकास परियोजना मधेपुर सभागार में आयोजित 9 वीं राष्ट्रीय पोषण माह अभियान कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त समाज पर आधारित जागरूकता गीत प्रस्तुत की गई, जिसका छोटा सा अंश..

17/09/2026

कुशल नेतृत्व और सेवा संकल्प:

मधेपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों से एक सुंदर झलक!

"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर दीया प्रज्वलन एवं रंगोली कार्यक्रम का भव्य आयोजन! ✨🪔      ...
17/09/2026

"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर दीया प्रज्वलन एवं रंगोली कार्यक्रम का भव्य आयोजन! ✨🪔

मधेपुर परियोजना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बच्चों और लाभार्थियों के साथ मिलकर दीया प्रज्वलन और मनमोहक रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह समस्त कार्यक्रम आदरणीय बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) महोदया के कुशल मार्गदर्शन एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं (LS दीदी) के सक्रिय पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी स्तर पर शिक्षा, पोषण और सकारात्मक मूल्यों का प्रकाश फैलाना है। आइए, मिलकर इस सेवा संकल्प को आगे बढ़ाएं! 🤝🧒🧒

Address

Madhepur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ICDS Madhepur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category