Right To Information

Right To Information

Share

सूचना का अधिकार आपका अपना अधिकार है।

06/12/2023

6ठा चरण में प्राइमरी में नियोजित बीएड अभ्यर्थियों को हाइकोर्ट ने अयोग्य घोषित कर दिया है। 2 साल नौकरी करने के बाद अब इनकी नौकरी खत्म की संभावना है। सोचिए इनपर क्या बीतेगी?

05/12/2023

राजस्थान में लगातार पेपरलीक, छत्तीसगढ़ PCS घोटाला की वजह से वहाँ के युवाओं ने सरकार पलट दिया। अब बिहार की बारी है, जातिवाद की राजनीति अब खत्म हो रही है।

04/12/2023

कौन हमारे बारे में क्या सोचता है, ये मायने नहीं रखता। हम खुद अपने बारे में क्या सोचते हैं, ये मायने रखता है।
सभी को सुबह का जय श्री राम🙏🙏

03/12/2023

मानसिक संतुलन खो चुके बिहार के विभिन्न भर्ती आयोग के अधिकारियों की वजह से अभ्यर्थी परेशान है। एक-एक फॉर्म भरने में 800-900 रुपये तक लगा है और एग्जाम का डेट भी एक ही दिया है यानि विभिन्न वेकैंसी के नाम पर फॉर्म अलग-अलग भरवा लिया जाता है, खजाना भर लिया जाता है और सभी परीक्षा की तिथि एक ही डेट में जारी की जाती है। इस प्रकार सभी वेकैंसी का अलग-अलग फीस लेकर अभ्यर्थियों को एक परीक्षा के अलावा सभी से वंचित कर दिया जाता है। दूसरे राज्य के एग्जाम को छोड़ भी दें तो भी बिहार का 2 एग्जाम की तिथि 17 दिसंबर सुनिश्चित है। बिहार सरकार, खासकर Tejashwi Yadav को अभ्यर्थियों के द्वारा इसका जवाब मिलेगा। युवाओं का आर्थिक और मानसिक शोषण का यह जो तरीका बिहार सरकार अपना रही है, ये चुनाव के वक्त बहुत भारी पड़ेगा। जातिवाद अब काम नहीं देगा।
Nitish Kumar

15/10/2023

शारदीय नवरात्र की आपसभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मातारानी की कृपादृष्टि आपसभी पर बनी रहे। जय माता दी🚩🚩🚩🚩🚩

Photos from Rahul Singh's post 06/07/2023
13/04/2023

Once Again Qualified For Assistant Professor ✌️✌️

सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए लगातार दूसरी बार NET परीक्षा उत्तीर्ण। इस बार भी JRF तक नहीं पहुंच पाए। विपरीत पारिवारिक परिस्थिति में मंजिल हासिल करने में थोड़ा समय तो लगता है। इस बार नहीं तो उस बार - JRF भी होगा पार। आपलोगों का प्यार और आशीर्वाद बना रहे🙏🙏

02/04/2023

रामनवमी के दिन इंदौर में बावड़ी हादसे के शिकार मृत्यु को प्राप्त कई लोगों के नेत्र व त्वचा को उनके परिजनों ने दान कर दिया। इतनी दुःखद स्थिति में परिजनों के द्वारा लिया गया यह निर्णय काफी साहसिक और प्रेरणादायक है। मृत्यु शास्वत सत्य है लेकिन अंतिम सत्य नहीं है। मृत्यु के बाद अपने शरीर का दान करके आप कई जिंदगी को मुस्कुराहट दे सकते हैं, नेत्रहीन जिन्होंने कभी दुनिया नहीं देखी उन्हें चकाचौंध भरी दुनिया दिखा सकते हैं। मृत शरीर को जलाकर राख बना देने से बेहतर है किसी को मुस्कुराहट देने हेतु देहदान/अंगदान कर देना। जागरूक बनिये, पीड़ित मानवता की सेवा कीजिए।

30/03/2023

रामनवमी और दुर्गानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम एवं माँ सिद्धिदात्री आपकी हर मनोकामना पूर्ण करे।

24/03/2023

चिड़ियां भी हमारे परिवार का हिस्सा है। इनका भी ध्यान रखना हमसब की जिम्मेदारी है। आखिर माँग भी तो कोई बड़ा नहीं है ना, इतना तो हर कोई पूरा कर ही सकता है। ध्यान रखिये अपने परिवार के इस छोटे-छोटे सदस्यों का।

DK सर की खुली चुनौती, हिम्मत है तो डिबेट करे BSSC के सचिव /अध्यक्ष या कोई मंत्री #paperleak #bssc 01/02/2023

BSSC पेपरलीक मामले में बात करने गए D K सर को कल राजद कार्यालय में जगदानन्द सिंह ने कहा था कि ज्यादा थेथरई करोगे तो बाहर फेंकवा देंगे। परीक्षा रूम में मोबाइल वाली बात पर उन्होंने कहा था कि हर एग्जाम में इतना तो चलता है। मतलब राजद के शासन में ये सब खुलेआम चलेगा, पेपरलीक होगा।
D K सर ने भी खुलेआम चुनौती दिया है। है क्षमता बिहार एसएससी के सचिव, अध्यक्ष, बिहार सरकार के किसी मंत्री में या जगदानन्द सिंह में तो ओपेन डिबेट में आइये।
बिहार सरकार *CGL अभ्यर्थियों* के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है। देखिये D K सर के साथ कल राजद कार्यालय में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने किस तरह का रवैया अपनाया 👇👇

DK सर की खुली चुनौती, हिम्मत है तो डिबेट करे BSSC के सचिव /अध्यक्ष या कोई मंत्री #paperleak #bssc DK सर की खुली चुनौती, हिम्मत है तो डिबेट करे BSSC के सचिव /अध्यक्ष या कोई मंत्री

Want your business to be the top-listed Government Service in Madhepura?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address

Madhepura
852113

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm