27/03/2026
"दीवारों पर लिखे नारे नहीं,
दिलों में लगी आग ही व्यवस्था को बदलती है।"
Republican Party Of India - Athawale - Uttar Pradesh Dr. Ramdas Athawale रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया- आठवले अधिकृत फेसबुक पेज RPI Athawale Maharajganj
27/03/2026
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
भगवान श्रीराम जी के जन्मोत्सव पर्व रामनवमी की सभी देशवासियों को मंगल कामनाएँ।
प्रभु श्री राम जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
#रामनवमी
27/03/2026
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'राम नवमी' के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री राम का आदर्श जीवन हमें सत्य, न्याय और समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान राम के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही मंगलकामना है।
शुभ राम नवमी!
26/03/2026
समस्त प्रदेशवासियों को अशोकाष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
धम्म के प्रकाश से युगों को आलोकित करने वाले, करुणा, शांति और लोकमंगल के महामार्गदर्शक चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
Republican Party Of India - Athawale - Uttar Pradesh Dr. Ramdas Athawale रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया- आठवले अधिकृत फेसबुक पेज RPI Athawale Maharajganj
#सम्राट_अशोक #अशोकाष्टमी
26/03/2026
"समतामूलक समाज के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को कोटि-कोटि नमन"
आज लखनऊ स्थित रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के प्रदेश कार्यालय पर डॉ. लोहिया जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके समतामूलक सिद्धांतों और क्रांतिकारी विचारों ने समाज को एक नई दिशा दी है। हमारा संकल्प है कि हम उनके दिखाए हुए सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाएंगे।
Republican Party Of India - Athawale - Uttar Pradesh Dr. Ramdas Athawale रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया- आठवले अधिकृत फेसबुक पेज RPI Athawale Maharajganj Ramdas Athawale
26/03/2026
"इंक़लाब ज़िंदाबाद!"
भारत माता की पराधीनता की बेड़ियाँ काटने के लिए हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को चूमने वाले महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के #बलिदान_दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
इन अमर शहीदों का साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी हर भारतीय के हृदय में राष्ट्र सेवा की ज्वाला प्रज्वलित करती है। देश आपकी शहादत का सदैव ऋणी रहेगा।
भारत माता के अमर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! 🇮🇳🙏
26/03/2026
"समानता और सामाजिक न्याय के प्रखर स्वर"
भारतीय राजनीति के महानायक, प्रखर समाजवादी चिंतक और महान स्वतंत्रता सेनानी #डॉ_राम_मनोहर_लोहिया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
डॉ. लोहिया ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बुलंद की और 'समतामूलक समाज' के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार आज भी हमें निर्भीकता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
आइए, उनके बताए हुए सिद्धांतों को आत्मसात कर एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।
शत्-शत् नमन! 🙏
04/02/2026
देश के स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा और निर्णायक ऊर्जा देने वाली चौरी-चौरा घटना की 104वीं वर्षगांठ पर वीर शहीदों और अमर बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।🙏
04/02/2026
#विश्व_कैंसर_दिवस पर आइए, हम सब मिलकर कैंसर के प्रति जागरूक रहें साथ ही इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करें।
कैंसर कारक उत्पादों एवं तंबाकू के सेवन से बचें एवं संतुलित आहार और संयमित दिनचर्या का पालन करें।
04/02/2026
हवा में जो बातें की थीं, उन्हें मिट्टी पर उतारो तुम।
सिर्फ स्टेटस नहीं, अब जनता के दुख-दर्द संवारो तुम।
Republican Party Of India - Athawale - Uttar Pradesh रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया- आठवले अधिकृत फेसबुक पेज Dr. Ramdas Athawale Ramdas Athawale