29/05/2026
मैं कुछ समय से परिदृश्य से दूर थी, क्योंकि स्वयं को नए विचारों, नई ऊर्जा और नए संकल्पों से भरना आवश्यक था। कभी-कभी निरंतर संघर्ष और कार्यों के बीच व्यक्ति को ठहरकर स्वयं को पुनः गढ़ना पड़ता है, ताकि वह पहले से अधिक प्रभावशाली, सकारात्मक और दृढ़ रूप में लौट सके।
अब मैं उसी नए आत्मविश्वास, नई सोच और नई कार्यशैली के साथ पुनः कार्यक्षेत्र में उपस्थित हूँ। मेरा उद्देश्य केवल सक्रिय होना नहीं, बल्कि अपने कार्यों से नई दिशा, नई गति और सार्थक परिवर्तन प्रस्तुत करना है।
परिवर्तन हमेशा लोगों को दो भावनाएँ देता है — कुछ लोग उससे डरते हैं, तो कुछ उसे प्रेम और खुले मन से स्वीकार करते हैं। यह पूरी तरह आपकी सोच और दृष्टिकोण पर निर्भर करता है।
मैं न तो किसी भय में रुकने वाली हूँ और न ही किसी विरोध से विचलित होने वाली। मेरा विश्वास कर्म, सकारात्मकता और जनहित में है। समय स्वयं तय करेगा कि यह नई शुरुआत कितनी प्रभावशाली सिद्ध होती है।
अब इस परिवर्तन को आप किस तरह लेते है, चाहे आपको पसंद न आये, घबराएं या इसे प्रेम और सम्मान के साथ स्वीकार करें।
मर्ज़ी आपकी मुझे क्या 😊