Pradhan Gram Panchayat Dayal

Call

Pradhan Gram Panchayat Dayal प्रधान ग्राम पंचायत दयाल
8699368433

Gram sabha2nd October
02/10/2026

Gram sabha
2nd October

02/10/2026
🌿 ग्राम पंचायत दयाल की ओर से एक छोटा-सा सम्मान 🌿हमारे जो मजदूर साथी वीबीजी राम जी के तहत कार्य करने में लगे हैं, उनके द्...
02/10/2026

🌿 ग्राम पंचायत दयाल की ओर से एक छोटा-सा सम्मान 🌿

हमारे जो मजदूर साथी वीबीजी राम जी के तहत कार्य करने में लगे हैं, उनके द्वारा स्वच्छता, सफाई एवं पंचायत के अन्य कार्यों में बहुत ही मेहनत, लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जा रहा है।

आप सभी के इसी सराहनीय कार्य और मेहनत के सम्मान में ग्राम पंचायत दयाल की ओर से एक छोटा-सा उपहार प्रदान किया जा रहा है। 🎁

हमारा उद्देश्य आप सभी का उत्साह बढ़ाना है, ताकि भविष्य में भी हमारे मजदूर भाई-बहन स्वच्छता, सफाई एवं पंचायत के सभी जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहें।

आप सभी की मेहनत और सहयोग के लिए ग्राम पंचायत दयाल की ओर से दिल से धन्यवाद। 🙏

— प्रधान
ग्राम पंचायत दयाल

28/08/2026

🚨 जरूरी सूचना

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी के संबंध में यदि किसी ग्रामवासी का कोई नजदीकी परिजन या रिश्तेदार नेपाल में प्रभावित हुआ है अथवा वहां फंसा हुआ है, तो कृपया इसकी सूचना तुरंत पंचायत कार्यालय में दें।

संबंधित परिवार आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि प्रशासन द्वारा उचित सहायता एवं समन्वय किया जा सके।

निवेदक:
प्रधान,
ग्राम पंचायत दयाल
🙏 कृपया यह सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

28/08/2026

🌸🎀 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎀🌸

ग्राम पंचायत दयाल की ओर से समस्त ग्रामवासियों को भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏🌺

राखी का यह पवित्र धागा केवल भाई की कलाई पर नहीं बंधता, बल्कि यह प्यार, सम्मान, विश्वास और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प है। ❤️

आइए, इस शुभ अवसर पर हम सभी अपने परिवार और समाज में प्रेम, भाईचारे, सम्मान और एकता को और मजबूत करने का संकल्प लें।

ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे गाँव के प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशियाँ बनी रहें तथा भाई-बहन का स्नेह सदैव अटूट रहे। 🌿✨

समस्त ग्रामवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐

समस्त पंचायत प्रतिनिधि,
ग्राम पंचायत दयाल
🙏 🙏

ग्राम पंचायत दयाल
25/08/2026

ग्राम पंचायत दयाल

🙏😊🙏🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद 🇮🇳ग्राम पंचायत की ओर से समस्त फौजीयुवा, भाइयों, बुजुर्गों तथा समस्त ग्...
15/08/2026

🙏😊🙏
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद 🇮🇳
ग्राम पंचायत की ओर से समस्त फौजी
युवा, भाइयों, बुजुर्गों तथा समस्त ग्रामवासियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार, जिन्होंने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
देश की रक्षा के लिए आपकी सेवा, साहस और समर्पण हम सभी ग्रामवासियों के लिए गर्व की बात है। 🙏🇮🇳
आप सभी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस समारोह सफल एवं यादगार बना। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
जय हिन्द 🇮🇳
वन्दे मातरम् 🇮🇳
प्रधान
ग्राम पंचायत दयाल

⚠️ जनहित में आवश्यक सूचना ⚠️प्रिय ग्रामवासियों,लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण ग्राम पंचायत के तालाब में पानी का स्तर क...
06/08/2026

⚠️ जनहित में आवश्यक सूचना ⚠️

प्रिय ग्रामवासियों,

लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण ग्राम पंचायत के तालाब में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है तथा पानी बहुत गहरा हो गया है। साथ ही तालाब के किनारों की मिट्टी एवं डंगे भी कमजोर हो गए हैं, जिससे किसी भी समय मिट्टी धंसने या फिसलने की संभावना बनी हुई है।

अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि:

- तालाब के किनारे बैठें या खड़े न हों।
- तालाब के पानी में उतरने या तैरने का प्रयास न करें।
- बच्चों को तालाब के पास अकेले न जाने दें।
- अनावश्यक रूप से तालाब के आसपास भीड़ न लगाएं।
- कृपया तालाब से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।

आपकी एक छोटी-सी सावधानी किसी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।

– ग्राम पंचायत दयाल
जनहित में जारी

Address

Main Road
Main Road
177104

Telephone

+918699368433

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pradhan Gram Panchayat Dayal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category