04/10/2026
आज झगराखांड, जिला एम.सी.बी. में भाजपा के पूर्व एल्डरमैन एवं युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संदीप सिंह जी की माताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर माननीय मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के साथ उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस कठिन दुःख की घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
#श्रद्धांजलि #ॐशांति #शोक_संवेदना #भाजपा