12 नरकटीया विधान सभा

12 नरकटीया विधान सभा

Share

पूर्व विधायक 12- नरकटिया विधानसभा क्षेत्र ( पूर्वी चम्पारण)
सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार

Photos from 12 नरकटीया विधान सभा's post 02/06/2026

बंजरिया प्रखंड अन्तर्गत ग्राम गोबरी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा युवा साथियों, खेल प्रेमियों, आयोजकों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की।

खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

गोबरी के युवाओं और आयोजकों द्वारा खेल एवं प्रतिभा को बढ़ावा देने की इस सराहनीय पहल के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल आयोजन की कामना करता हूँ।

🏏🌹 खेलिए, आगे बढ़िए और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कीजिए।


Tejashwi Yadav Dr. Misa Bharti Dr Shamim Ahmad Dr Shakil Ahmad Dr Shamim Ahmad Fan Team Rabri Devi Rahul Gandhi Lalu Prasad Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल RJD Reels

01/06/2026

सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य।

बच्चों की मुस्कान ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है।
आइए, हम सभी मिलकर हर बच्चे को सुरक्षा, शिक्षा, संस्कार और अवसरों से समृद्ध वातावरण देने का संकल्प लें।

अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर सभी बच्चों के उज्ज्वल, सुरक्षित और खुशहाल भविष्य की कामना।

Photos from 12 नरकटीया विधान सभा's post 31/05/2026

चिरैया में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल..!!

आज चिरैया में जनसेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को समर्पित हिरवासी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। यह अस्पताल युवा समाजसेवी आमिर वसीम कौसर साहब एवं नादिर वसीम कौसर साहब के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रयासों से संचालित किया जा रहा है।

हिरवासी हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज़ न जाना पड़े।

इस सराहनीय पहल के लिए आमिर वसीम कौसर साहब एवं नादिर वसीम कौसर साहब बधाई के पात्र हैं। विश्वास है कि यह अस्पताल चिरैया एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा का एक विश्वसनीय केंद्र बनकर समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्वस्थ समाज, समृद्ध समाज की आधारशिला है।


Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Dr Shamim Ahmad Lalu Prasad Yadav Rabri Devi Dr Shakil Ahmad

Photos from 12 नरकटीया विधान सभा's post 30/05/2026

~ आभार ~

भारी बारिश के बावजूद ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मुबारक मौके पर आयोजित बकरीद मिलन समारोह में पधारकर अपना अमूल्य समय देने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों का मैं दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।

आप सभी का स्नेह, प्रेम, विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। विपरीत मौसम के बावजूद आपकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

आपका यह अपनापन हमें सदैव समाज सेवा और जनहित के कार्यों में समर्पित भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। हम हमेशा आपकी सेवा और खिदमत के लिए तत्पर रहेंगे।

आप सभी को एक बार फिर से ईद-उल-अजहा मुबारकबाद। 🌙🤲


Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Dr Shamim Ahmad Lalu Prasad Yadav Rabri Devi Dr Shakil Ahmad RJD Reels Rahul Gandhi Dr Shamim Ahmad Fan Team 12 नरकटीया विधान सभा 12 नरकटिया विधान सभा मिडिया DrShamim Ahmad

28/05/2026

दावतनामा
मान्यवर,
ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर दिनांक 29 मई 2026 को मेरे पैतृक आवास पर बकरीद मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
आप सबसे गुजारिश है कि इस मुबारक मौके पर मेरे आवास ग्राम खैरवा ,छौड़ादानों पर आयोजित ईद मिलन समारोह में तशरीफ़ लाएँ

कार्यक्रम : बकरीद मिलन समारोह
दिनांक : 29 मई 2026 (बकरीद के दूसरे दिन)
समय : दोपहर 03:00 बजे से — आपके आगमन तक
स्थान : निजी आवास, ग्राम खैरवा

निवेदक
डॉ० शमीम अहमद
पूर्व मंत्री बिहार सरकार, सह पूर्व विधायक 12 नरकटिया

Want your business to be the top-listed Government Service in Motihari?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Motihari