26/10/2021
आज मच्छरगाँव पंचायत मुखिया सविता देवी ने नामांकन किया।आप सभी जनता जनर्धन से विनती कि फिर से अपना प्यार और स्नेह दें और भारी मतों से विजयी बनाए🙏🙏🙏
सविता देवी (मुखिया प्रत्याशी)
गुरुदेव यादव (प्रत्याशी पति)
जय माता दी🙏🙏🙏
22/09/2021
शहर की तरह गांव भी एलईडी स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगे🙏
आपका साथ मेरा प्रयास, स्वच्छ गांव समृद्ध गांव को साकार करने के लिये वचनबद्ध।🙏
14/08/2021
"जब-जब देश पर संकट आया है, आजादी के मतवालों ने अपना लहु बहाया है
75 वें स्वाधीनता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
14/08/2021
कहीं देर ना हो जाए, जीवन संकट में न पड़ जाए, पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ
कोटवा प्रखंड के मच्छरगाँव पंचायत में स्थानीय के द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा लोगों के बीच पर्यावरण शुद्धता का संदेश दिया गया। स्थानीय युवा की अगुवाई में 1 से 21 वार्डों में जगह-जगह सागवान और भी अनेको पेड़ लगाये गए। वृक्षारोपण के दौरान पंचायत कि मुखिया सविता देवी और मुखिया पति गुरुदेव प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोगों को पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताके शुद्ध हवा मिल सके। हम लोगों को पेड़-पौधे पर्यावरण की जान है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवनदाता होते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम अपने नाम का एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान वक्ताओं ने सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम का स्लोगन दिया।
सविता देवी (मुखिया)
गुरुदेव प्रसाद यादव (मुखिया पति)
13/08/2021
नाग पंचमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं।
इस सुअवसर पर मैं भगवान शिव से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, प्रगति एवं खुशहाली की कामना करता हूँ।
09/08/2021
साफ सुथरा मेरा मन, पंचायत मेरा सुन्दर हो, प्यार फैले सड़को पर, कचरा डिब्बे के अन्दर हो।
कोटवा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मच्छरगावाँ पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में पंचायत के वार्ड संख्या (6)में स्वछता अभियान के तहत गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए लोगों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक घर में दो डस्टबिन दिया गया है। जिसमें सूखा व गीला कचरा को अलग अलग रखना है। गीला कचरा के डस्टबिन में सब्जी, फलों के छिलके बची हुई खाद्य सामग्री आदि रखना है। जिससे जैविक खाद बनाया जाएगा और सूखे कचरे के डस्टबिन में कांच के टुकड़े प्लास्टिक के बेकार सामानआदि वस्तुओं को रखना है। जिसे क्रसर में तोड़कर फिर से उपयोग की जरूरी समान बनाया जाएगा। मौके पर मुखिय,वार्ड आदि मौजूद
मुखिया ग्राम पंचायत राज मच्छरगावाँ
श्रीमती सविता देवी 🙏🙏🙏
गुरुदेव प्रसाद यादव🙏🙏🙏
13/04/2021
आप सभी को इबादत और बरकत का महीना रमज़ान मुबारक।