12 नरकटिया विधानसभा AIMIM

12 नरकटिया विधानसभा AIMIM

Share

12 Narkatiya vidhansabha official Handle

12 नरकटिया विधानसभा AIMIM से जुड़ी खबरों के लिए पेज को फोलो करें...!!!

Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen 12 Narkatiya Assembly Candidate Md Shamimul Haque

16/05/2026

उर्दू काउंसिल पूर्वी चम्पारण के तत्वाधान में जीवन ज्योति हॉस्पिटल ( डॉ फैसल परवाज खान ) के सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया 208 प्रखण्ड में डिग्री कॉलेजों से उर्दू बहाली को खत्म किया गया है । इस मौक पर डॉ शमीमुल हक ( AIMIM प्रदेश सचिव यूथ बिहार सह तिरहुत प्रमंडल प्रभारी यूथ) डॉ उम्मैश अख्तर डॉ तनवीर आलम जनाब रफीअहमद आफताब उर्दू काउंसिल के सिकरेटी डॉ सबा अख्तर शोक डॉ फैसल परवाज खान जीतेन्द्र तिवारी अशरफ अंसारी मो नेमातुल्लाह सहित सभी ने सरकार के प्रति घोर विरोध जताया और इस के इस का विरोध करते हुए कहा कि उर्दू की बहाली नहीं की गयी तो सड़कों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और हम संसद तक अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे ।
कैप्शन ...

Akhtarul Iman Md Shamimul Haque District Administration,East Champaran,Motihari Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Aadil Hasan Adv Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen

13/05/2026

Asaduddin साहब को जन्मदिन की दिली मुबारकबाद।
अल्लाह तआला आपको सेहत, लंबी उम्र और कौम व मुल्क की खिदमत की और ज्यादा तौफीक अता फरमाए💐💐💐...!!!

डॉ मो० शमीमुल हक
AIMIM प्रदेश सचिव यूथ बिहार
सह तिरहुत प्रमंडल प्रभारी यूथ
सह 12 नरकटिया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी

Photos from 12 नरकटिया विधानसभा AIMIM 's post 02/05/2026

लगातार हो रही आंधी और भारी बारिश ने 12 नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है इस आपदा ने यहां के मुख्य फसल मक्का को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। जिन किसानों ने कर्ज लेकर या अपनी जमा पूंजी लगाकर फसल तैयार की थी, आज वे भारी चिंता और संकट का सामना कर रहे हैं। यह केवल फसल का नुकसान नहीं है, बल्कि किसानों के सपनों, उनके परिवार की आजीविका और भविष्य पर भी सीधा प्रहार है। ऐसी स्थिति में सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वे तुरंत स्थिति का आकलन कर पीड़ित किसानों को राहत प्रदान करें। मैं, डॉ. शमीमुल हक जिला कृषि पदाधिकारी से विनम्र निवेदन करता हूं कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों का सर्वेक्षण शीघ्र कराया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। किसानों को समय पर सहायता मिलना बेहद आवश्यक है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें और पुनः अपनी खेती को शुरू कर सकें। किसानों की इस पीड़ा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अब समय है कि प्रशासन संवेदनशीलता दिखाए और हर संभव सहायता उपलब्ध कराए।

District Administration,East Champaran,Motihari 12 नरकटिया विधानसभा AIMIM Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

30/04/2026

मौलाना तौसीफ रजा साहब के साथ ट्रेन में हुई घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि इंसानियत और कानून व्यवस्था पर सवाल है।हम सरकार और रेल मंत्रालय से अपील करते हैं कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित की जाए।ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई ही भविष्य में इस तरह के अन्याय को रोक सकती है।

Photos from 12 नरकटिया विधानसभा AIMIM 's post 24/04/2026

कल छौड़ादानों प्रखण्ड निवासी और निडर न्यूज के एडिटर ई० अजमत साहब का कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में AIMIM पूर्व प्रत्याशी 12 नरकटिया विधानसभा क्षेत्र सह तिरहुत प्रमंडल प्रभारी यूथ सह प्रदेश सचिव यूथ डॉ० शमीमुल हक शामिल हुए...!!!
इस मौके पर डॉ Md Shamimul Haque साहब ने अजमत साहब को मुबारकबाद 💐💐💐 देते हुए उनके इस नए कार्यों को सराहा...!!!

24/04/2026

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड अंतर्गत अंबारा तेज सिंह पंचायत के विशुनपुरा गांव की एक मासूम की निर्मम हत्या कर देने के मामले में AIMIM प्रदेश सचिव यूथ सह तिरहुत प्रमंडल प्रभारी यूथ सहित पूरी AIMIM तिरहुत प्रमंडल टीम मिडिया के सामने बच्ची के इन्साफ के लिए अपनी बात रखते हुए...!!!





23/04/2026

बिहार युवा प्रदेश अध्यक्ष जनाब Aadil Hasan Adv साहब पीड़ित परिवार से फोन लाइन पर बात किए और मामले की जानकारी लिए ...!!!

23/04/2026

पीड़िता परिवार से Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen बिहार सफर जनाब Akhtarul Iman साहब फोन लाइन पर बात किए ...!!!!

Photos from 12 नरकटिया विधानसभा AIMIM 's post 23/04/2026

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड अंतर्गत अंबारा तेज सिंह पंचायत के विशुनपुरा गांव की एक मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता, मोहम्मद सहीम साहब की पुत्री, के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए निर्मम हत्या कर दी गई दुष्कर्म की आशंका भी है तथा शव को पेड़ से लटका दिया गया।

इस अमानवीय घटना के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिए जाने के बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

आज AIMIM तिरहुत प्रमंडल की टीम, युवा प्रभारी सह प्रदेश सचिव यूथ AIMIM डॉ. शमीमुल हक साहब के नेतृत्व में, मो. निजाम, समीर सिद्दीकी, अमित कुमार, मो. नेमतुल्लाह सहित अन्य सदस्यों के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान AIMIM प्रदेश अध्यक्ष जनाब अख्तरूल ईमान साहब ने फोन पर पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया तथा इस मामले को बिहार स्तर पर मजबूती से उठाने की बात कही।

साथ ही AIMIM यूथ प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल साहब ने भी फोन के माध्यम से परिवार से संवाद कर हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

AIMIM पार्टी इस मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

— जारीकर्ता
AIMIM तिरहुत प्रमंडल यूथ टीम

Akhtarul Iman Aadil Hasan Adv Bihar Police Md Shamimul Haque

Photos from 12 नरकटिया विधानसभा AIMIM 's post 04/04/2026

आज मोतिहारी के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए...!!!

Want your business to be the top-listed Government Service in Motihari?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

12 नरकटिया विधानसभा
Motihari