15/04/2026
हमने लाइब्रेरी के 7 बच्चों के साथ लाइब्रेरी में ट्रेजर हंट गतिविधि ली गई, जिसका उद्देश्य उन्हें किताबों से जोड़ना और लाइब्रेरी से परिचित कराना था।
बच्चों को दो समूहों में बटकर हिंट्स के माध्यम से किताबें खोजने के लिए कहा गया। सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और गतिविधि का आनंद लिया।
गतिविधि के दौरान बच्चों को कई नई किताबें देखने और पढ़ने का अवसर मिला। कुछ बच्चों ने जल्दी किताबें पहचान लीं, जबकि नए बच्चों को थोड़ी कठिनाई हुई। अंत में कहानी पढ़ी गई, जिसमें कुछ बच्चों को पढ़ने में दिक्कत भी सामने आई।
बच्चों ने गतिविधि को बहुत मज़ेदार बताया और अपने अनुभव साझा किए। “तारा की रोशन किताब” पढ़ते समय बच्चों ने लड़कियों के अधिकार पर अपनी समझ भी व्यक्त की, जो उनकी जागरूकता को दर्शाता है।
यह गतिविधि बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने, टीमवर्क विकसित करने और सोचने-समझने की क्षमता को मजबूत करने में सहायक रही।
13/04/2026
बच्चों के साथ दो प्रेरणादायक छोटी फिल्में देखीं — “फिर एक सुबह” और “Bully”.
दोनों फिल्मों ने बच्चों के साथ सीखने और समझने का एक बेहद खूबसूरत अवसर दिया।
“फिर एक सुबह” के माध्यम से बच्चों ने एक ऐसे बच्चे की कहानी देखी, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखता है। वह अपनी माँ की मदद भी करता है और पढ़ाई में भी मेहनत करता है। फिल्म देखने के बाद बच्चों के साथ गहरी चर्चा हुई—क्या पढ़ाई के साथ काम करना सही है? माँ खुश क्यों नहीं हुई? इन सवालों के जरिए बच्चों ने समझा कि हर परिवार की अपनी-अपनी चुनौतियाँ होती हैं और हर निर्णय के पीछे एक मजबूरी भी हो सकती है।
“Bully” फिल्म के जरिए बच्चों को यह समझने का मौका मिला कि किसी को तंग करना या उसका मज़ाक उड़ाना कितना गलत है। बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और यह भी कहा कि अगर कोई परेशान हो रहा हो, तो हमें उसकी मदद करनी चाहिए।
इस पूरी गतिविधि के दौरान बच्चों ने बहुत ध्यान से फिल्में देखीं और खुलकर अपने विचार साझा किए।
ऐसे छोटे-छोटे अनुभव बच्चों के सोचने, समझने और संवेदनशील बनने की दिशा में एक बड़ा कदम होते हैं।
10/04/2026
Educational Exposure Visit to Nehru Centre
The Aashiyana Library team organized a special educational exposure visit for our young readers to the Nehru Centre, with the support of , creating a joyful and meaningful learning experience.
The highlight of the visit was the exhibition “The Moon Mission – India’s Journey to the Moon.”
Through engaging models, pictures, and information boards, children explored India’s inspiring space journey and learned about missions to the Moon in a fun and interactive way.
The children also explored different exhibition halls inside the Discovery of India building, walking through spaces filled with knowledge, history, and creativity.
After learning, it was time for some fun!
At Juta Ghar, children enjoyed playing together and sharing happy moments.
This visit not only made learning exciting but also sparked curiosity about space, science, and reading. We hope this experience inspires our young readers to explore more books about the universe and beyond!
06/04/2026
बुक रीडिंग सेशन अपडेट
आज का बुक रीडिंग सेशन सिर्फ पढ़ने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें बच्चों ने अपनी भावनाओं को समझा और आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश की। इस सेशन का विषय था स्टेज फ्राइट (मंच का डर) — यह एक आम डर है जो हम सभी को कभी न कभी महसूस होता है, जैसे क्लास में बोलना, स्टेज पर परफॉर्म करना या लोगों के सामने अपनी बात रखना।
सेशन के दौरान बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। किसी ने बताया कि बोलते समय उनके हाथ कांपते हैं, कुछ ने कहा कि वे अपनी बातें भूल जाते हैं, और कुछ ने बताया कि सबकी नजरें उन पर हों तो उन्हें घबराहट होती है। बच्चों की ईमानदारी और एक-दूसरे को समझने का तरीका बहुत प्रेरणादायक था
चर्चा और कहानी के माध्यम से बच्चों ने समझा कि डर होना सामान्य बात है और इसे अभ्यास, हौसला और आत्मविश्वास से धीरे-धीरे कम किया जा सकता है। उन्होंने यह भी सीखा कि जो लोग आज आत्मविश्वास से बोलते हैं, उन्हें भी पहले डर लगता था।
इस सेशन में चंपा की कहानी खास रही। चंपा को गाना बहुत पसंद है और वह अच्छा गाती भी है, लेकिन स्टेज पर जाने से डरती है और उसका आत्मविश्वास कम हो जाता है। इससे सबके मन में एक सवाल आया — क्या चंपा अपने डर को हराकर स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में सबके सामने गा पाएगी?
इस सवाल ने बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके बताए जैसे रोज अभ्यास करना, छोटे-छोटे समूह के सामने बोलना, एक-दूसरे का साथ देना और खुद पर भरोसा रखना। सेशन का अंत एक उम्मीद भरे माहौल में हुआ, जहां सभी बच्चों ने चंपा को हौसला दिया और खुद भी अपने डर को दूर करने का संकल्प लिया।
हमें विश्वास है कि सही मार्गदर्शन, लगातार अभ्यास और अच्छे माहौल से हर बच्चा अपने डर को जीत सकता है और आगे बढ़ सकता है
आइए हम सब मिलकर चंपा और सभी बच्चों का हौसला बढ़ाएं, जो अपने डर को हराने की कोशिश कर रहे हैं। आज की छोटी कोशिशें कल बड़ा आत्मविश्वास बनेंगी
foundation
07/03/2026
रिंग गेम – किताबों के साथ मजेदार सीखने का अनुभव
4 मार्च 2026 को हमारे आशियाना लाइब्रेरी में बच्चों के साथ रिंग गेम गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें कुल 12 बच्चों ने भाग लिया। इस खेल का उद्देश्य बच्चों को नई किताबों से परिचित कराना और पढ़ने के लिए प्रेरित करना था।
खेल की शुरुआत में बच्चों को दो टीमों में बाँटा गया। बच्चों ने रिंग फेंकी और जिस अक्षर पर रिंग गिरी, उस अक्षर से संबंधित किताब खोजकर पढ़ने का प्रयास किया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ किताबें ढूँढ़ीं और शांत बैठकर उन्हें पढ़ा।
इसके बाद सभी बच्चों के साथ सर्कल में बैठकर चर्चा की गई। बच्चों ने बताया कि उन्हें अपनी किताबों में क्या अच्छा लगा। किसी को किताबों के चित्र पसंद आए, तो किसी को नई कहानी पढ़ने का अनुभव अच्छा लगा।
कुछ बच्चों को अक्षर के अनुसार किताब ढूँढ़ने या पढ़ने में कठिनाई हुई, इसलिए हमने खेल को थोड़ा आसान बनाते हुए रंग और चित्र के आधार पर किताबें खोजने का विकल्प दिया। इससे सभी बच्चे गतिविधि में शामिल हो पाए।
बच्चों को यह खेल बहुत पसंद आया और कई बच्चों ने नई किताबों के बारे में जाना। इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों में पढ़ने की आदत और जिज्ञासा बढ़ाने में बहुत मददगार होती हैं।
❤️
20/02/2026
Bookworm Team Visit to Aashiyana Library
An Initiative of Community Development Association Trust
Yesterday, the Bookworm team visited our Aashiyana Library, an initiative of the Community Development Association Trust. We extended a warm welcome to the team.
The children enthusiastically shared their experiences about the library — how they enjoy reading, participating in activities, and how the library has helped improve their engagement and learning. It was heartwarming to see the children confidently express their thoughts.
The Bookworm team appreciated:
The overall library space
The refreshments arrangement
The work and activities conducted
Effective utilization of space
After observing the space and activities, the team provided valuable suggestions related to space arrangement and library work improvement.
Read Aloud Session
Ms. Meghana from the Bookworm team conducted a wonderful Read Aloud session on the book “The Promise.” The children actively participated and enjoyed the session.
As part of the activity, students engaged in a drawing activity using soft pastel colors, which they thoroughly enjoyed.
Total Students Attended: 18
Overall, the visit was very positive, interactive, and encouraging for both the children and the library team.
16/02/2026
📏📐 मापन की इकाइयों पर रोचक गतिविधि सत्र 📐📏
आज हमारे बच्चों के साथ “मापन की इकाइयाँ” विषय पर एक रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधि आयोजित की गई। इस सत्र की शुरुआत बच्चों के दैनिक जीवन से जुड़े अनुभवों से हुई—दूध, चीनी, कपड़े आदि खरीदने की बातों से।
इसके बाद बच्चों ने फीट, इंच, मीटर और सेंटीमीटर जैसी इकाइयों को समझा और समूहों में बाँटकर टेप व स्केल की मदद से टेबल का माप लिया। सभी ने मिलकर सीखने का आनंद लिया और सही मापन का अभ्यास किया।
बच्चों को बताया गया:
1 फीट = 12 इंच
1 मीटर = 100 सेमी
1 किलो = 1000 ग्राम
1 किलोमीटर = 1000 मीटर
अंत में बाहर जाकर व्यावहारिक गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने घर, सड़क और सीढ़ियों का मापन किया। सभी बच्चों ने उत्साह के साथ कार्य पूरा किया।
इस गतिविधि से बच्चों को मापन की इकाइयों का वास्तविक जीवन में उपयोग समझ आया। उनकी समझ, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि में बढ़ोतरी हुई।
हम अपने सभी बच्चों की मेहनत और सहभागिता पर गर्व महसूस करते हैं।
आइए, मिलकर सीखने की इस यात्रा को और आगे बढ़ाएँ।
14/02/2026
Reading session
A reading session was conducted with the students of Kaarwan English School to develop their reading habits and improve language skills. The session began with a brief introduction about the importance of reading in daily life.
Students were encouraged to read aloud from storybooks and age-appropriate reading materials. They participated actively and showed interest in reading. Proper guidance was given on pronunciation, voice modulation, and understanding the meaning of words.
Interactive questions were asked to check their comprehension. Students responded confidently and shared their thoughts about the stories. The session helped in building their confidence, vocabulary, and listening skills.
The reading session was successful and engaging. It created a positive learning environment and motivated students to read regularly.
13/02/2026
📚🌊 रीड अलाउड सत्र – “नदी” 🌊📚
आज बच्चों के साथ “नदी” विषय पर एक रोचक और आनंददायक Read Aloud Session आयोजित किया गया। इस सत्र की शुरुआत पहेली आधारित गतिविधि से हुई, जिसमें बच्चों ने समूह में मिलकर किताब खोजी।
इसके बाद कहानी के माध्यम से बच्चों को नदियों, मौसमों और प्रकृति के महत्व के बारे में बताया गया। गंगा, यमुना, गोदावरी जैसी नदियों पर चर्चा हुई और बच्चों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
सत्र के अंत में बच्चों ने सॉफ्ट पेस्टल रंगों से मिलकर नदी का सुंदर चित्र बनाया। समूह कार्य के माध्यम से उनकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता को नया आयाम मिला।
बच्चों ने इस गतिविधि का भरपूर आनंद लिया और नए शब्द व नई जानकारियाँ सीखीं।
पढ़ने की रुचि, सोचने की क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा मिला।
इस तरह के रचनात्मक और सहभागिता आधारित सत्र बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
07/02/2026
स्कूल के बच्चों के साथ गार्डर ड्रॉइंग सेशन।
सेशन की शुरुआत में बच्चों को “नदी” नाम की एक कहानी सुनाई गई, जिसे सभी बच्चों ने बहुत ध्यान से सुना। इसके बाद उनसे कहा गया कि कहानी का जो हिस्सा उन्हें सबसे अच्छा लगा हो, उसे अपने मन में सोचें और उसी पर आधारित ड्रॉइंग बनाएं।
बच्चों को यह भी बताया गया कि वे ड्रॉइंग के लिए पेंसिल का इस्तेमाल नहीं करेंगे, बल्कि सिर्फ सॉफ्ट कलर्स का उपयोग करेंगे। साथ ही यह भी समझाया गया कि उनकी ड्रॉइंग जैसी भी बने, उसमें सही या गलत कुछ नहीं है।
ड्रॉइंग बनाने के बाद सभी बच्चों ने अपनी-अपनी तस्वीर प्रस्तुत की और बताया कि कहानी का कौन सा हिस्सा उन्हें पसंद आया, उन्होंने वही क्यों बनाया और उससे जुड़ी अपनी कोई याद या अनुभव भी साझा किया।
यह सेशन बच्चों के लिए बहुत ही रचनात्मक, आत्मविश्वास बढ़ाने वाला और भावनाओं को व्यक्त करने का एक सुंदर अवसर रहा।
बच्चों की कल्पनाशक्ति और उत्साह देखकर मन बहुत खुश हो गया।
07/02/2026
रमाई जयंती हर साल 7 फरवरी को माता रमाबाई अंबेडकर के जन्मदिवस पर मनाई जाती है। वे डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पत्नी थीं और उनके संघर्ष में महत्वपूर्ण सहयोगी रहीं। उनके त्याग, साहस और समर्पण के लिए उन्हें “माता” के रूप में सम्मानित किया जाता है।
05/02/2026
As part of the School Library Program, we hosted a successful book reading session today with students from Kaarwan School. Following the session, the students eagerly borrowed books to continue their reading journeys both in their classrooms and at home.