अनुराग पाल

अनुराग पाल

Share

शिक्षित बनो,संगठित रहो, संघर्ष करो,
कार्य ही पूजा है,,

03/06/2026

#शोक_संदेश

जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश के ग्राम उमरी मीरगंज बधवा निवासी श्री वंशराज पाल जी की पूजनीय माता जी, स्वर्गीय श्रीमती सीता देवी पाल जी का मंगलवार दिनांक 2 जून 2026 को शाम के समय लगभग 85 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से पूरे परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
स्वर्गीय सीता देवी पाल जी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके 5 पुत्र एवं 1 पुत्री हैं —
बड़े पुत्र श्री राममूरत पाल जी दहिसर में निवास करते हैं,
दूसरे पुत्र श्री रामसूरत पाल जी कोलकाता में नौकरी करते हैं,
श्री बांसराज पाल जी गांव में व्यवसाय करते हैं,
श्री हंसराज पाल जी एवं श्री संतराज पाल जी दिल्ली में निवास करते हैं।
पुत्री श्रीमती प्यारी देवी जी पत्नी श्री शाहीनाथ पाल जी मीरा रोड में निवास करते हैं।
मातृ स्वरूपा स्वर्गीय सीता देवी पाल जी ने अपने जीवन में परिवार को प्रेम, संस्कार और स्नेह से जोड़े रखा। उनका स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन सदैव परिवार के दिलों में जीवित रहेगा।
उनके जाने से परिवार ने एक ऐसी छाया खो दी है जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।💐💐💐💐🙏🙏🙏
🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सीता देवी पाल जी, पाल एकता मंच मुंबई के अध्यक्ष श्री शाहीनाथ पाल जी की पूजनीय सासू माँ थीं।

Photos from अनुराग पाल's post 01/06/2026

#पाल_एकता_मंच_फतेहपुर_द्वारा_राजमाता_अहिल्यादेवी #होलकर_जी_की_301वीं_जयंती_एवं_विशाल_शोभायात्रा
#का_भव्य_आयोजन_सम्पन्न,

दिनांक 31 मई 2026 को पाल एकता मंच द्वारा फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होलकर जी की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
इस शोभायात्रा का सफल संचालन पाल एकता मंच के फतेहपुर जिला अध्यक्ष अनुज पाल जी एवं हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पाल जी तथा समस्त कार्यकारिणी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पाल समाज के लगभग 3000 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर समाज की एकता, संस्कृति एवं गौरव का परिचय दिया।
शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। समाजबंधुओं ने राजमाता अहिल्यादेवी होलकर जी के आदर्शों एवं उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में आए हुए सभी समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन एवं जलपान की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई।
पाल एकता मंच फतेहपुर द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने समाज में एक नई ऊर्जा, एकजुटता एवं सामाजिक चेतना का संदेश दिया।
सभी पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई,
शोभायात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी सम्मानित समाजसेवियों को बहुत बहुत धन्यवाद आभार।
#राजमाता_अहिल्याबाई_होलकर
#पाल_एकता_मंच
#फतेहपुर #हुसैनगंज

31/05/2026

धनगर-गड़रिया समाज की कुलदेवी, त्याग, न्याय, आदर्श, धर्मनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों की प्रतीक, लोकमाता महारानी अहिल्यादेवी होलकर जी की 301वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏🏻
लोकमाता अहिल्यादेवी जी ने अपने अद्वितीय शासन, जनकल्याणकारी कार्यों एवं धर्म-संस्कृति की रक्षा के माध्यम से भारतीय इतिहास में अमिट पहचान बनाई।
उनका जीवन समाज सेवा, नारी शक्ति, न्याय एवं मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
💐 शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि 💐
#लोकमाता_अहिल्यादेवी_होल्कर
#अहिल्यादेवी301वींजयंती
#पुण्यश्लोक_अहिल्याबाई
़रिया_समाज

31/05/2026

31/05/2026

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लाइफ़ इंश्योरेंस एवं आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस की अधिकृत अभिकर्ता श्रीमती संगीता पाल
को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं अपार खुशियों से सदैव भरा रहे।
🎊
💖 आप सदैव स्वस्थ, सफल और मुस्कुराती रहें। 💖

29/05/2026

#गौरवपूर्ण_उपलब्धि_डॉ_सगीता_पाल
हमें अत्यंत हर्ष और गर्व है कि साहित्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से विशेष पहचान बनाने वाली आदरणीय
#डॉ_संगीता_पाल_जी
को #देवी_अहिल्या_बाई_होलकर_नव_उदय_साहित्यिक_एवं #सांस्कृतिक_सम्मान_2026” हेतु चयनित किया गया है।
यह सम्मान आपके निरंतर परिश्रम, उत्कृष्ट काव्यपाठ एवं साहित्य सेवा का प्रतीक है।
आपकी यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार और शुभचिंतकों, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है।
ईश्वर से कामना है कि आप इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहें और साहित्य जगत में अपना अमूल्य योगदान देती रहें।
💐 डॉ. संगीता पाल जी को इस गौरवपूर्ण सम्मान हेतु हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐

28/05/2026

#चलो_रीवा_चलो_रीवा,
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
पाल एकता मंच मध्यप्रदेश जिला रीवा द्वारा किया जा रहा है।
दिनांक 30 मई 2026, शनिवार
प्रातः 10:00 बजे
स्थान_ दुर्गानाथ मंदिर, तहसील जवा, जिला रीवा (म.प्र.)
आप सभी सम्मानित समाजसेवियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं।

🙏 आयोजक
*पाल एकता मंच मध्यप्रदेश जिला रीवा समस्त कार्यकारिणी*
#चलो_रीवा #पाल_एकता_मंच #अहिल्याबाई_होल्कर_जयंती #मेधावी_सम्मान #रीवा_कार्यक्रम #पाल_समाज

26/05/2026

मेरे प्रिय भांजे आदित्य रेशमा विजय पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुख समृद्धि तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Vijay Pal

25/05/2026

मुंबई वेस्टर्न रेलवे चर्चगेट के स्टेशन मास्टर साहब
श्री घनश्याम पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, दीर्घायु एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त हो।
आपका सरल स्वभाव, मधुर वाणी एवं सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणादायक है।
आप सदैव इसी प्रकार समाज एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहकर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
Ghanshyam Pal

Want your business to be the top-listed Government Service in Mumbai?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address

Mumbai