27/03/2025
सिकल सेल काउन्सलर की ट्रेनिंग का समापन!
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फ़ॉर सिकल सेल डिजीज उदयपुर में चार दिवसीय सिकल सेल काउन्सलर की ट्रेनिंग का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस ट्रेनिंग में बारां जिले के प्रतिभागियों ने भाग लिया और सिकल सेल काउन्सलिंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
ट्रेनिंग के अंतिम दिन, डॉ आर एल सुमन अधीक्षक एवं विभागाध्यक्ष शिशु रोग ने सिकल सेल काउन्सलिंग को विस्तृत में समझाया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
हमें उम्मीद है कि यह ट्रेनिंग सिकल सेल रोग के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और हमारे समाज में सिकल सेल रोगियों के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देगी।
सिकल सेल काउन्सलर की ट्रेनिंग के लिए हमारे साथ जुड़ने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद!
#सिकलसेलकाउन्सलर #ट्रेनिंग #सिकलसेलरोग #जागरूकता #स्वास्थ्य
#धरतीआम्बा_जनजातीय_उत्कर्ष_अभियान
#सिकल_सेल_उन्मूलन_मिशन_2047
#सिकलसेलरोग
#जागरूकता
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
Dr R L Suman
@