08/01/2026
*हमारी सोच व्यक्तिगत हित तक सिमटती..!!*
*बनावटी दुनिया में हर कोई अपना मतलब..!!*
कहते हैं की रिश्ते बनाने से जीवन आसान हो जाता है लेकिन यह गहराई से सोचने पर मजबूर करता है की इस बनावटी दुनिया में हर कोई अपना मतलब साधने में लगा है! इंसान आज के दौर में तेजी से रिश्ते बदल रहा है। जब तक आपसे मतलब है, तभी तक आपसे बात करता है, आपकी बात मानता है और तो और आप में उसको अच्छाइयां ही अच्छाइयां दिखती हैं!
उदाहरण के तौर पर यदि आपने उसके दस काम कर दिए और किन्हीं कारणों से एक काम नहीं कर पाए, तो सारे संबंध और सारी अच्छाइयां पल भर में गायब हो जाती हैं। जहां कल आप में सो अच्छाइयां थीं, वही आदमी बुराइयों का अंबार लगा देता है।
हमारी संस्कृति में तो देना सिखाया जाता है, लेना नहीं। मगर हम सब यह भूल गए हैं। हमारी सोच व्यक्तिगत हित तक सिमट गई है! लोग तुरंत कह देते हैं कि फिक्र मत करो, मैं हमेशा साथ खड़ हूं, लेकिन वक्त पड़ते ही गायब हो जाते हैं।

09/01/2024
04/01/2024