01/01/2026
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ!
मान्यवर साथियों,
आप सभी के सहयोग और विश्वास से ही हम अपने समाज की सेवा में निरंतर आगे बढ़ पा रहे हैं। इस नए साल में आप सभी को सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की असीम शुभकामनाएँ। आपका आभारी हूँ, आपका हर एक समर्थन मेरे लिए प्रेरणा है।
वर्ष नव,
हर्ष नव,
जीवन उत्कर्ष नव।
नव उमंग,
नव तरंग,
जीवन का नव प्रसंग।
नवल चाह,
नवल राह,
जीवन का नव प्रवाह।
गीत नवल,
प्रीति नवल,
जीवन की रीति नवल,
जीवन की नीति नवल,
जीवन की जीत नवल!
-हरिवंश राय बच्चन
आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मनोज कुमार यादव
जिला परिषद उपाध्यक्ष, वैशाली
धन्यवाद,
17/12/2025
आज वैशाली जिला परिषद सभागार में जिला परिषद वैशाली की एक महत्वपूर्ण साधारण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता की बैठक के दौरान अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जिला परिषद की विभिन्न मदों से प्राप्त राशियों के समुचित उपयोग, योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर चर्चा की गई। जिला परिषद के आय स्रोतों में वृद्धि के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु सभी विभागों के आपसी समन्वय को अत्यंत आवश्यक बताया गया।
बैठक में उपस्थित सभी माननीय सदस्यों को आगामी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। बैठक शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
27/08/2025
🙏गणपति बप्पा मोरया🙏
"मैं भगवान गणेश से आपके समृद्ध जीवन की प्रार्थना करता हूं। आपको जीवन की सभी खुशियां मिले और आपके सभी सपने पूरे हों। आपके घर में सदैव सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।"
🌺गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🙏
22/08/2025
बिहार बदलाव सभा वैशाली की ऐतिहासिक धरती पर प्रशांत किशोर जी का हार्दिक स्वागत।
एक दिन शेष बिहार बदलाव यात्रा लालगंज में माननीय प्रशांत का आगमन हो रहा है ।आप सभी इस कार्यक्रम में अवश्य आए और साक्षी बने इस बदलाव यात्रा का। आपका प्यार आशीर्वाद ही हम सबो को ऊर्जा देती है जो निरंतर हम बिहार को बदलने का संकल्प लेकर आपके बीच वर्तमान और बिहार के भविष्य की चर्चा करते है इस कार्यकम के माध्यम से।
दिन - 23 अगस्त 2025
समय - 3 बजे
स्थान - कॉमर्स कॉलेज, लालगंज
लोकेशन - https://share.google/FApBG2S9dfOnSbEdZ
16/08/2025
जय श्रीकृष्ण
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह त्यौहार आपकी आत्मा को जागृत करे और आपको महानता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करे। भगवान कृष्ण आपकी सारी चिंताएँ दूर कर आपको खुशियाँ प्रदान करें। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
मनोज कुमार यादव
उपाध्यक्ष
जिला परिषद, वैशाली
26/07/2025
राघोपुर विधानसभा के बिदुपुर, रामदौली निवासी भाई नवनीत सिंह जी के पूज्य दादा जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 🙏
ऊं शान्ति