01/06/2026
🌿 स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 || हर डगर स्वच्छ तो नगर स्वच्छ
🟢 हरे कूड़ेदान में डालें गीला/जैविक कचरा
घर से निकलने वाले कचरे को हरे कूड़ेदान में डालें:
🍽️ रसोई का कचरा
🥬 सब्जियों एवं फलों के छिलके
🍗 चिकन/मछली की हड्डियाँ
🍎 सड़े हुए फल एवं सब्जियाँ
🍛 पका हुआ या बचा हुआ भोजन
🥚 अंडों के छिलके
🧻 गंदा टिशू पेपर
🍃 पत्तों से बनी प्लेट्स/दोने
☕ चाय बैग एवं कॉफी ग्राइंड्स
♻️ गीले कचरे को अलग रखें और कम्पोस्ट बनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
🌱 कचरा पृथक्करण अपनाएँ, स्वच्छता और हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।
Samrat Choudhary || Nitish Mishra || Swachh Bharat Mission - Urban || Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar || Ministry of Housing and Urban Affairs
30/05/2026
मुजफ्फरपुर में रेरा बिहार, जिला प्रशासन एवं नगर निकायों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों को इमेजरी बेस्ड इंस्पेक्शन एवं रेरा अधिनियम की जानकारी दी गई।
30 एवं 31 मई को संदिग्ध परियोजनाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
सुनियोजित शहरी विकास, पारदर्शिता एवं आम नागरिकों के हितों की सुरक्षा हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है।
26/05/2026
मुजफ्फरपुर नगर निगम कार्यालय परिसर में पेंशनधारियों की सुविधा हेतु “जीवन प्रमाणीकरण कैंप” का आयोजन किया गया है।
यह कैंप प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित किया जा रहा है तथा 30.05.2026 तक लगातार आयोजित होगा। कैंप के माध्यम से लाभुकों का जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) आसानी से सत्यापित किया जा रहा है, जिससे उन्हें समयबद्ध एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
मुजफ्फरपुर नगर निगम नागरिकों को बेहतर एवं सहज सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
21/05/2026
📢 जब बदलेगी आदत हमारी, तभी बदलेगा शहर हमारा 🌿
आइये, आज हम सब एक छोटा-सा संकल्प लें — अपने मुहल्ले, गली, सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर यत्र-तत्र न थूकें।
✨ हमारी एक छोटी-सी अच्छी आदत, बना सकती है हमारे शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ!
Samrat Choudhary || Nitish Mishra || Swachh Bharat Mission - Urban || Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar
18/05/2026
🌿 स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 🌿
🏆 स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 🏆
✨ शहरों के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण में भागीदारी है जरूरी! ✨
हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं।
स्वच्छ शहर न केवल बेहतर जीवनशैली का प्रतीक है, बल्कि यह पर्यटन, विकास और राष्ट्रीय पहचान को भी बढ़ावा देता है।
✅ शहर की स्वच्छता और सुंदरता में होगा सुधार
✅ पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
✅ राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान
✅ शहर के प्रतिनिधियों और नागरिकों के प्रयासों को मिलेगा सम्मान
आइए, हम सब मिलकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और अपने शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करें।
📢 “स्वच्छ शहर – स्वस्थ नागरिक – उज्ज्वल भविष्य”
Samrat Choudhary || Nitish Mishra || Swachh Bharat Mission - Urban || Swachh Bharat Mission Urban 2.0 - Bihar || Ministry of Housing and Urban Affairs
16/05/2026
📢 Career Opportunity at Muzaffarpur Smart City Limited (MSCL)
Muzaffarpur Smart City Limited has extended the last date for submission of applications for the post of Chief Financial Officer (CFO) on contractual basis till 20 May 2026.
Eligible and interested professionals are encouraged to apply within the extended timeline and become a part of Muzaffarpur’s smart and sustainable urban transformation journey.
📞 For further details and assistance:
9973134529 / 9122536555
🌐 Visit official websites for detailed advertisement and application form:
www.mymmc.org www.muzaffarpur.nic.in
Join us in contributing towards the vision of sustainable and smart urban development in Muzaffarpur.
15/05/2026
बिहार में Census India 2027 का पहला चरण 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगा। इस चरण में प्रगणक आपसे 33 प्रश्नों के जवाब मांगेंगे। जब प्रगणक आपके घर आएं तब उनका स्वागत करें और सही जानकारी ही दें।
Samrat Choudhary || Nitish Mishra || Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar