Qari Sohaib

Qari Sohaib

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Qari Sohaib, Government Official, Chandwara, Muzaffarpur.

Member of the Bihar Legislative Council (MLC) | Voice of the People | Awaam Ki Awaaz | Dedicated Soldier of Lalu Prasad Yadav & Rashtriya Janata Dal | RJD Loyalist Official Profile of Qari Sohaib

Member of Legislative Council - Bihar, State Youth President- Rashtriya Janata Dal, Bihar, Worker & Soldier of Lalu Prasad Yadav & Rashtriya Janata Dal.

23/04/2026

कभी संसद की गरिमा सोमनाथ चटर्जी, मीरा कुमार और पी. ए. संगमा जैसे नामों से झलकती थी आज वही दृश्य बदला हुआ है।अमित शाह, किरण रिजिजू और ओम बिड़ला की असहज मुद्रा और खामोशी बहुत कुछ कहती है।,नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में सत्ता कागज़ों पर मजबूत हुई जरूर हूई है पर संवाद सिमटता दिखता है।अब तो यह तस्वीर खुद चीख रही है कि लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं बची।
Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

22/04/2026

21/04/2026
Photos from Qari Sohaib's post 18/04/2026

संघर्ष के साथी और वैशाली ज़िला युवा राजद के शानदार अध्यक्ष भाई संजय पटेल जी की बहन की शादी में शिरकत कर नवविवाहित जोड़े और परिजनों को बधाई 🎉 और शुभकानाएँ प्रोषित की !
यह पावन अवसर आपके जीवन में ख़ुशियाँ प्रेम और सूख लेकर आए !
Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Lalu Prasad Yadav

15/04/2026

अररिया ज़िले के 167 मासूम बच्चों और उनके असातिज़ा को मदरसे में पढ़ने के लिए जाते समय मध्य प्रदेश के जबलपुर-कटनी रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। बिना ठोस आधार के इस तरह की कार्रवाई न सिर्फ़ बच्चों के मनोबल को तोड़ती है, बल्कि उनके शिक्षा के अधिकार पर भी सीधा प्रहार है।

रेलवे विभाग से मेरी कड़ी मांग है कि सभी बच्चों और असातिज़ा को तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए। यह भी स्पष्ट किया जाए कि आखिर किन आधारों पर उन्हें रोका गया और इस दौरान उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया।

हर वर्ष मदरसों के छात्रों को संदेह के नाम पर प्रताड़ित करने का जो सिलसिला चल पड़ा है, वह अब बंद होना चाहिए। यह रवैया न केवल भेदभावपूर्ण है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के भी खिलाफ है। संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी जानी चाहिए कि वे अपनी सीमाओं में रहकर कार्य करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

Photos from Qari Sohaib's post 14/04/2026

पटना में राजद प्रदेश कार्यालय (कर्पूरी सभागार) में आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती समारोह में शामिल हुआ!
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav

14/04/2026

संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने जिस संविधान की रचना की, उसका उद्देश्य सत्ता को जवाबदेह बनाना और नागरिकों को भयमुक्त जीवन देना था। लेकिन आज के हालात इस मूल भावना के विपरीत दिखाई देते हैं।

धर्म के नाम पर मॉब लिंचिंग,हत्या, लुट,बुलडोज़र कार्रवाई, आरक्षण को कमजोर करने की कोशिशें और महिलाओं के अधिकारों पर हमले लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे हैं। यह घटनाएँ बराबरी के सिद्धांत को नकारने वाली सोच को दर्शाती हैं।

भाजपा और आरएसएस की नीतियाँ असहमति को दबाने और कमजोर वर्गों को हाशिए पर ले जाने का आरोप झेल रही हैं, जिससे लोकतंत्र कमजोर होता है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या संविधान की आत्मा समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व सुरक्षित है?
बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम फासीवादी ताकतों के खिलाफ संगठित होकर निर्णायक संघर्ष करें।
Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Lalu Prasad Yadav

Photos from Qari Sohaib's post 13/04/2026

मदरसा इस्लामिया जामे'-उल-'उलूम, मुजफ्फरपुर के साबिक़ मुहतमिम व सरपरस्त हज़रत मौलाना अख्तरुज़्ज़मां रहमानी साहब के फ़रज़ंद(बेटा)प्रोफेसर शमीम अख्तर साहब का इतवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक से इंतिकाल हो गया था। आज मदरसा इस्लामिया जामे'-उल-'उलूम,में उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा में शरीक हुआ और मरहूम की मग़फिरत व बुलंद दरजात के लिए दुआएँ कीं। अल्लाह मरहूम की मग़फिरत फ़रमाए, जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाए और लवाहिक़ीन को सब्र-ए-जमील अता करे।
Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

13/04/2026

डॉ. आदित्य जैन की वायरल पैरोडी“बीजेपीया.. ये सच है पिया... सब रोते है तुझको वोट क्यों दे दिया...” जनता व सविंधान विरोधी भाजपा सरकार पर एक तीखा व्यंग्य बनकर उभरी है। यह सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि जनता की उस निराशा की झलक है जो वादों और हकीकत के बीच की खाई को महसूस कर रही है।
Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

Want your business to be the top-listed Government Service in Muzaffarpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Chandwara
Muzaffarpur
842002