Amrendra Kumar

Amrendra Kumar

Share

प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र राष्ट्रीय जनता ?

Photos from Amrendra Kumar's post 08/02/2026

नहीं रहीं मेरी दादी…
मुझे अधूरी ज़िंदगी छोड़कर चली गईं।
माँ के 2012 में निशब्द चले जाने के बाद,
मेरे परिवार की हर ज़िम्मेदारी, हर चिंता, हर दुआ—
सब कुछ दादी ही तो देखती थीं।
आज वही साया उठ गया, और मन पूरी तरह टूट गया है।
आज हालत यह है कि मन इतना विचलित है
कि शब्द भी साथ छोड़ गए हैं।
कुछ लिख पाना आसान नहीं है…
जब मेरी तबियत खराब होती थी,
जब मैं कहीं बाहर रहता था,
तो सबसे पहले दादी का ख्याल आता था—
“खाना खाया या नहीं?”,
“दवा समय से ली या नहीं?”
मुजफ्फरपुर में रहते हुए भी
उनकी चिंता और ममता हर पल मेरे साथ रहती थी।
100 वर्ष से अधिक उम्र जीकर
उन्होंने सिर्फ जीवन नहीं जिया,
बल्कि एक पूरा युग हमें सौंप दिया—
संस्कारों का, त्याग का, स्नेह का।
आज लगता है जैसे
ज़िंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा
हमेशा के लिए अधूरा हो गया है।
कल उनका अंतिम संस्कार
मेरे पैतृक आवास
मदारीपुर कर्ण में होगा।
जहाँ उन्होंने जीवन जिया,
वहीं से आज उन्हें अंतिम विदाई मिलेगी।
हे ईश्वर,
मेरी दादी की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देना
और मुझे यह दुख सहने की शक्ति देना।
आप हमेशा मेरी दादी नहीं,
मेरी माँ थीं…
और हमेशा मेरे दिल में रहेंगी।

30/11/2025

कैसे कैसे लोग हैं यहां पर District Administration Muzaffarpur

30/11/2025
Photos from Amrendra Kumar's post 04/10/2025

छात्र राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी द्वारा आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए माननीय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के पिछले 17 महीनों की ऐतिहासिक उपलब्धियों और आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के रूप में लागू की जाने वाली नीतियों, विज़न और पॉलिसी पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे –
✨ बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष छात्र राजद गगन कुमार जी
✨पूर्व उद्योग मंत्री श्री समीर महासेठ जी
✨ प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार जी
✨ जिला अध्यक्ष छात्र राजद सन्नी कुमार जी
✨ सहरसा जिला अध्यक्ष छात्र राजद धीरज सम्राट जी
✨ प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु यादव जी
✨ रेनू यादव जी
सहित सैकड़ों छात्र राजद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक।

💡 इस संवाद का उद्देश्य था युवाओं को तेजस्वी यादव जी के संघर्ष और विज़न से जोड़कर, बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर छात्र युवाओं को जागरूक करना।
छात्र एवं छात्राओं के समस्याओं को एकत्रित करना माननीय नेता प्रतिपक्ष तक पहुंचाना सरकार बनने पर छात्र एवं छात्राओं की समस्याओं का निराकरण करना छात्रों के भविष्य के लिए पॉलिसी बनाना।
Tejashwi Yadav SanJay Yadav Rama Shankar Ray DrJayant Jigyasu

✊ युवा एकजुट हों – बदलाव तय है!
#छात्रराजद

24/07/2025

खुरपाती उपमुख्यमंत्री जी, अपना विभाग तो संभालिए, आपके अपने गाँव में लूट मची है!

गजब का खेल चल रहा है बिहार में! एक तरफ भाजपा के "खुरपाती" उपमुख्यमंत्री जी से अपना कृषि विभाग संभल नहीं रहा, तो दूसरी तरफ वे हमें ज्ञान देते हैं। पिछले दिन जब हम RJD की ओर से "मतदाता बचाओ अभियान" के तहत गाँव-गाँव घूम रहे थे, तो किसानों के दिल के अंदर आक्रोश की ज्वाला भभक रही थी ।

चौंकाने वाली सच्चाई सुनिए:
🔹 **बिहार में खाद की रैक गायब है!**
🔹 **खुद उपमुख्यमंत्री जी के अपने गाँव में यूरिया ₹400 और DAP ₹1800 में बिक रहा है!**

यह हम नहीं कह रहे, यह वो किसान कह रहे हैं जो कभी इनके "कोर वोटर" हुआ करते थे। आज वही किसान गुस्से में हैं और कह रहे हैं कि जो मंत्री अपने गाँव के किसानों को खाद नहीं दिला सकता, वो पूरे बिहार का क्या भला करेगा?

हम तो मतदाताओं को साजिश से बचाने निकले थे, पर यहाँ तो पूरी सरकार ही किसानों को लूटने की साजिश रच रही है। इस लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

Photos from Amrendra Kumar's post 24/07/2025

खेत-खलिहान से लोकतंत्र को मज़बूत करने का संकल्प!
जब नेता ज़मीन पर उतरकर जनता की सुध लेता है, तो बदलाव की लहर उठती है।
आज बिहार के माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने जमुई के झाझा विधानसभा क्षेत्र के खेत-खलिहानों में पहुँचकर हमारी महिला किसान और मजदूर बहनों से सीधे संवाद किया। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जमीनी हकीकत को समझा और सभी को लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया।
उनका संकल्प स्पष्ट है - "एक भी किसान, मजदूर, आदिवासी मतदान के अधिकार से वंचित न हो!"
आइए, हम सब मिलकर उनके इस अभियान को सफल बनाएँ। अपना और अपने आस-पड़ोस के हर योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें।
आपका एक वोट, आपकी आवाज़ है!
#जनसरोकार #लोकतंत्र_का_पर्व

24/07/2025

लालू जी के बेटे "चांदी का चम्मच" लेके पैदा हुए थे.
लेकिन सिन्हा जी के लड़के प्लास्टिक के चम्मच लेके पैदा हुए थे.
बस! उनको इसी बात का मलाल है

Photos from Amrendra Kumar's post 08/05/2025

R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल द्वारा कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित #सामाजिक_न्याय_परिचर्चा में मीडिया,डिजिटल मीडिया सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैसे पार्टी और नेतृत्व की बात रखेंगे और अपने नेता Tejaswi Yadav जी के 17 महीने में किए गए कार्यों और अगले चुनाव में बिहार के विकास के लिए लिए गए विजन को कैसे जनता के बीच में ले जायेंगे ऊपर प्रकाश डाला।
वहीं कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहें पार्टी के वैचारिक आधार पर पूर्व मंत्री जितेन्द्र राय ने अपनी बात रखी,राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर जी, कमर राय जी,अनीता भारती जी सूरज दास जी ,गोपालगंज के जिला अध्यक्ष पूर्व राजद विधानपरिषद प्रत्याशी मात्र 20 मतों से पराजित होने वाले दिलीप सिंह ,पूर्व विधायिका किरण राय जी एवं महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनीता यादव जी ,जिला प्रधान महासचिव इम्तियाज अली भुट्टो जी सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी समर्थक मौजूद थे।
#राजद #गोपालगंज Tejashwi Yadav SanJay Yadav

Photos from Amrendra Kumar's post 08/05/2025

आज के गोपालगंज जिले के अखबार से ।

Photos from Amrendra Kumar's post 08/05/2025

आज गोपालगंज जिला के गोपालगंज सदर विधानसभा क्षेत्र में R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में पार्टी द्वारा निर्धारित विषयवस्तु "मीडिया,सोशल,डिजिटल मीडिया एवं अन्य डिजिटल फ्लेटफॉर्म पर पार्टी का प्रचार प्रसार और नेतृत्व पर कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताने का काम किया।
और शंकल्प दिलाया कि आज से ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 1000 की संख्या कमसे कम फेसबुक पर,x हैंडल,इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर नए लोगों को नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav जी के सोशल मीडिया से जोड़ेंगे।
कार्यक्रम में वैचारिक आधार पर प्रशिक्षण के लिए पूर्व मंत्री मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र कुमार राय जी, संगठन की ढांचा के लिए राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर जी,चुनाव अभियान के बिंदु के लिए कुमार कुमर राय जी, चुनावी प्रबंधन के लिए अनीता भारती जी,संगठन के दूसरे बिंदु के लिए सूरज दास जी
मीडिया,डिजिटल मीडिया सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी नेतृत्व का प्रचार प्रसार के लिए मुझे अमरेन्द्र कुमार सहित जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह जी,पूर्व प्रत्याशी मोहन गुप्ता जी सहित पार्टी के पदाधिकारी समर्थक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

12/02/2025

मुजफ्फरपुर का डीएम ऑफिस बिल्कुल लापरवाह है

Want your business to be the top-listed Government Service in Muzaffarpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address

Muzaffarpur
843117