24/04/2022
कुछ दिनों पहले बस्ती जिले के एक गाँव #गंगापुर में आग लग गयी थी आग के वजह से वहा पर 26 लोगो की घर-गृहस्थी जलकर राख हो गई थी एवं आज चाचा स्वर्गीय हरदीप बग्गा जी की पुण्यतिथि पर पंख परिवार के साथ गंगापुर में पहुंचकर 26 वो परिवारों को आवश्यक रोजमर्रा के सामान देकर संभव मदद किया गया।
#पंखपरिवार #बस्ती
13/03/2022
बहुत जल्द ही #पंख_लाइब्रेरी की शुरुवात होने जा रही है जहां कंपटीशन से संबंधित किताबे उपलब्ध रहेंगी।
हमको आपसे किताबो का सहयोग चाहिए यदि किसी भाई/बहन के पास कोई किताब हो जो कंपटीशन से रिलेटेड हो तो पंख लाइब्रेरी में डोनेट कर सकता है।
िक्षा_की_ओर।।।
+91 8318839835
26/06/2021
भारत सरकार का "" सबको वैक्सीन , मुफ्त वैक्सीन अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका टांडा में कोविड 19 से सुरक्षा के लिए एक विशाल टीकारण अभियान चलाया गया जिसमें 800 से अधिक लोगो ने एक दिन में टीकाकरण कराया। बहुत भारी मात्रा में युवा ने टीकाकरण महोत्सव मनाया। समस्त डॉक्टर्स और स्टाफ नर्स का हृदय से आभार जो एक ही समय में इतना धैर्य का परिचय देते हुए बिना खाए अपने काम में लगे रहे।। युवा संसद जी श्री रितेश पांडेय जी ने सभी स्टाफ नर्स के योगदान को धन्यवाद किया और वहां पर उपस्थित युवाओं को कहां की आपकी जिम्मेदारी हैं कि आप अपने परिवार अपने अगल बगल के लोगो को जागरूक कर टीकाकरण कर कर तीसरी लहर को आने से रोके।
पंख संस्था ने भी पूरे दिन सैकड़ो युवा लोगो को बुला बुला कर टीकाकरण कैम्प को सफल बनाने में मदद की।
ावंत
#पंख_उड़ान_एक_उम्मीद_की
19/06/2021
भारत के जाने-माने एथलीट एवं 'फ़्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह जी का कोरोना से निधन।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
08/06/2021
टांडा नगर के विभिन्न मोहल्लों, मेडिकल कॉलेज एवं थानों/तहसील परिसर को पंख संस्था द्वारा सेनेटाइज किया गया🙏