11/10/2026
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को उनकी दादी के इंतक़ाल की जानकारी दे दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दीपके के सामने दो विकल्प रखे हैं। वह हिरासत में रहते हुए प्रदर्शन जारी रख सकते हैं या अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वहां से जा सकते हैं। अब यह फ़ैसला अभिजीत दीपके को करना है कि वह अपनी सियासी मुहिम जारी रखेंगे या परिवार के इस मुश्किल वक़्त में अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।