भारत-मेरा देश -राष्ट्रप्रथम

भारत-मेरा देश -राष्ट्रप्रथम

Share

राष्ट्रहित और राष्ट्रीय मुद्दों पर बेबाक राय!!

04/06/2026

होटल मालिक की गिरफ़्तारी हुई, लेकिन क्या सिर्फ वही दोषी है?

वे भ्रष्ट अधिकारी, बाबू और नेता कब गिरफ़्तार होंगे जिनकी मिलीभगत और संरक्षण में सभी नियम-कानूनों को ताक पर रखकर यह होटल चल रहा था? जिनकी जेबें गर्म की जाती थीं और जिन तक नियमित रूप से "हिस्सा" पहुँचता था?

यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि एक हत्या है। और इस हत्या का जिम्मेदार केवल होटल मालिक नहीं है।

आख़िर संबंधित विभागों के अधिकारी कहाँ हैं? वे लोग कहाँ हैं जो अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर आँखें मूँदकर बैठ जाते हैं? भ्रष्टाचार और हफ्तावसूली की इस पूरी व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।

जब तक ऐसे मामलों में भ्रष्ट अधिकारियों, बाबुओं और नेताओं पर भी सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी मौतें और त्रासदियाँ होती रहेंगी।

04/06/2026

आप लोगों की क्या राय है आज के दौर की पत्रकारिता पर...?

04/06/2026

मध्यप्रदेश की आंकाक्षा चतुर्वेदी नीट अभ्यर्थी थी. उन्होने आत्महत्या कर ली है. आंकाक्षा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है-

"मम्मी और पापा, आपको भरोसा था कि आपकी बेटी खूब पढ़ाई करेगी और डॉक्टर बनेगी, लेकिन अब मुझमें दोबारा NEET परीक्षा देने की हिम्मत नहीं बची है. अपने पहले प्रयास में मेरे अच्छे नंबर आए थे, लेकिन अब इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि मैं दोबारा अच्छा प्रदर्शन कर पाऊँगी. मुझे माफ़ कर देना, मम्मी और पापा. मैंने सब कुछ बर्बाद कर दिया है."

Photos from भारत-मेरा देश -राष्ट्रप्रथम's post 03/06/2026

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ़ लगाने का नया आधार बनाया

अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत में ‘जबरन मज़दूरी के तरीकों की जांच के बाद’ अमेरिका ने भारत और 59 दूसरी ग्लोबल इकॉनमी पर नए टैरिफ़ का प्रस्ताव रखा है।
ये अतिरिक्त टैरिफ़ 10% या 12.5% का होगा।

03/06/2026

यह वीडियो कुवैत एयरपोर्ट पर हुए आज के हमले के बाद का बताया गया है

इस हमले में एक भारतीय की मौत की पुष्टि हो चुकी है

03/06/2026

अख़बार में ख़बर छपी है - RBI ने 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया!

03/06/2026

सारे चोर एक साथ टूट पड़े हैं....!!

02/06/2026

🚨 🇵🇰🇾🇪 लेबनानी अखबार की रिपोर्ट में बड़ा दावा: पाकिस्तानी सैनिक यमन के शबवा और हदरमौत प्रांतों में पहुंचे , झड़प की ख़बर...
⚠️ रिपोर्ट में स्थानीय यमनी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि हदरमौत में उस समय तनाव पैदा हो गया जब सऊदी समर्थित स्थानीय बलों ने पाकिस्तानी सैनिकों को एक सैन्य अड्डे में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद झड़पें हुईं।
🛢️ स्थानीय सूत्रों का दावा है कि सऊदी अरब ने तेल क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी बलों को तैनात किया है। बताया जा रहा है कि ये बल उन UAE समर्थित इकाइयों की जगह ले सकते हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में सऊदी दबाव के बाद क्षेत्र से वापसी की थी।
📌 हालांकि, इस रिपोर्ट पर अभी तक पाकिस्तान, सऊदी अरब या यमन की संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

02/06/2026

"तुम (बेंजामिन नेतन्याहू) पूरी तरह पागल हो चुके हो, अगर मैं न होता तो तुम आज जेल की सलाखों के पीछे होते"

◆ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा

◆ इसराइल लगातर लेबनान में हमले करके सीजफायर को तोड़ रहा है

| | Iran War | | Donald Trump | Lebanon

02/06/2026

🚨 🇺🇸 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर मीडिया और अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा हमला बोला है।
🗣️ ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दे, अपनी सैन्य हार स्वीकार कर ले और नेतृत्व औपचारिक रूप से समर्पण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दे, तब भी कुछ अमेरिकी मीडिया संस्थान इसे ईरान की “बड़ी जीत” के रूप में पेश करेंगे।
⚠️ ट्रंप ने विशेष रूप से New York Times, Wall Street Journal और CNN की आलोचना करते हुए उन पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग का आरोप लगाया।
🗣️ “मीडिया और डेमोक्रेट्स पूरी तरह रास्ता भटक चुके हैं। वे बिल्कुल पागल हो गए हैं।”

Want your business to be the top-listed Government Service in NAVI MUMBAI?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Falcon Street
Navi Mumbai
400101