Indian National Lok Dal - INLD

Indian National Lok Dal - INLD

Share

Indian National Lok Dal (INLD) is a political party of Haryana, led by Ex-CM Ch. Om Prakash Chautala

Indian National Lok Dal (INLD) is the principal political party in Haryana and is always working in the interest of farming community and rural people. INLD was constituted in the year 1998 and under supervision of Ch. Om Parkash Chautala it is constantly working for the welfare of the society. INLD is dedicated to the all-round uplift of farmers, labourers, rural and urban areas and the downtrodd

03/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

बीजेपी सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील, लुटेरों की सरपरस्त और विकास की दुश्मन साबित हुई है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

जहां सरकार को जनहित की नीतियां बना कर जनता को राहत देनी चाहिए, वहीं उसके उलट पेट्रोलियम और रसाई गैस के दाम बढ़ा कर महंगाई की मार मार रही है

चंडीगढ़, 3 जून। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिहं चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की परेशानियां कम करने के बजाय बढ़ा रही है। जहां सरकार को जनहित की नीतियां बना कर जनता को राहत देनी चाहिए, वहीं उसके उलट पेट्रोलियम और रसाई गैस के दाम बढ़ा कर महंगाई की मार मार रही है। दरअसल भाजपा को जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जमकर प्रदेश को लूटने में व्यस्त है। हरियाणा की बीजेपी सरकार लगातार जनता के हितों को कुचलने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और राज्य को अंधकार की ओर धकेलने का सिलसिला जारी रखे हुए है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली यह सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील, लुटेरों की सरपरस्त और विकास की दुश्मन साबित हुई है।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जहां प्रदेश का युवा बेरोजगारी की आग में जल रहा है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, किसानों का शोषण किया जा रहा है, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल है, जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, बिजली के लंबे लंबे कट लगाए जा रहे हैं और जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। वहीं बीजेपी सरकार भर्ती घोटाला करने, पेपर लीक करने, प्रोक्योरमेंट स्कैम करने और अवैध खनन करने जैसे भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बीजेपी सरकार हरियाणा को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है। यह सरकार किसानों की दुश्मन, युवाओं की हत्यारी, महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम और भ्रष्टाचारियों की छत्रछाया बनकर उभरी है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है और 2029 में भाजपा को जड़ से खत्म कर देगी।

01/06/2026

चैनत धरने पर इनेलो सुप्रीमों चौ. अभय सिंह जी चौटाला लगातार वीडियो कॉल से जानकारी ले रहे हैं…

Photos from Indian National Lok Dal - INLD's post 01/06/2026

आज पलवल में इनेलो विधायक श्री अदित्य देवीलाल जी की अध्यक्षता में इनेलो कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और आमजन से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज़ बुलंद की।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया और सरकार का ध्यान जनविरोधी नीतियों की ओर आकर्षित किया।

लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता, और इंडियन नेशनल लोकदल हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है तथा आगे भी करती रहेगी।

जनता के हक, किसानों के सम्मान और युवाओं के भविष्य की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

Photos from Indian National Lok Dal - INLD's post 01/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

पेट्रोलियम और गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ाए जा रहे दाम के विरोध में इनेलो सभी जिलों में उतरी सडक़ों पर, किया जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्तों को सौंपे ज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय संरक्षक संपत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री एवं पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन वासुदेव शर्मा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, विधायक अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने जिलों में संभाली प्रदर्शन की कमान

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लगातार बढ़ रही महंगाई की मार ने जनता में हाहाकार मचा दिया है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

चंडीगढ़, 1 जून। इनेलो पार्टी ने सोमवार को सभी जिलों में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के दामों के कारण बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किए और प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे। इनेलो के राष्ट्रीय संयोजक संपत सिंह ने हिसार, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कैथल, पूर्व मंत्री एवं इनेलो के पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने भिवानी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने यमुनानगर, इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने हांसी, इनेलो विधायक अदित्य देवीलाल ने पलवल, इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने रोहतक और इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने फतेहाबाद जिला में प्रदर्शन की अगुवाई की।
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लगातार बढ़ रही महंगाई की मार ने जनता में हाहाकार मचा दिया है। आज फिर से केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस और छोटे सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोलियम और गैस के दामों के विरोध में इनेलो पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आज पूरे हरियाणा में सडक़ों पर उतरा, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल जो रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें हैं। सरकार लगातार इनके दाम बढ़ा रही है। आज भाजपा सरकार द्वारा जो महंगाई की मार जनता पर मारी जा रही है उससे पूरे प्रदेश और देश की जनता बेहद परेशान है। आम जन मानस का जीना दूभर हो गया है। प्रदेश की जनता के पास अब केवल मात्र एक ही विकल्प बचा है कि भाजपा भगाओ और प्रदेश और देश को बचाओ। अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद जनता की कोई आवाज नहीं उठा रही है। कांग्रेस का कल्चर ही वातानुकूलित कमरों में बैठ कर राजनीति करने का है। बीजेपी की तरह ही कांग्रेस को भी जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है।
अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पेट्रोलियम और रसोई गैस के दाम नहीं घटाए तो इनेलो जनहित में बड़ा फैसला लेगी।

Photos from Indian National Lok Dal - INLD's post 01/06/2026

आज हरियाणा के विभिन्न जिलों में इनेलो के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश में लगातार बढ़ रही भयंकर महंगाई के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया तथा प्रत्येक जिला के डीसी महोदय को ज्ञापन सौंपकर आम जनता की समस्याओं से अवगत कराया…

रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और गरीब वर्ग महंगाई की मार से बुरी तरह प्रभावित हैं लेकिन सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

इनेलो ने मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तुरंत प्रभावी नियंत्रण किया जाए तो वहीं आवश्यक वस्तुओं के दाम कम करने के साथ साथ आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Photos from Indian National Lok Dal - INLD's post 01/06/2026

हांसी की सड़कों पर आज इनेलो वरिष्ठ नेता श्री उमेद सिंह जी लोहान की अध्यक्षता में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज बनकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

महंगाई से तंग आकर आज प्रतीकात्मक रूप से बाइक ने 'सुसाइड' कर लिया और गैस सिलेंडर 'वेंटिलेटर' पर पहुँच गया है

Photos from Indian National Lok Dal - INLD's post 01/06/2026

हिसार की सड़कों पर इनेलो वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर श्री सम्पत सिंह जी की अगुवाई में आज बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज बनकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया…

Photos from Indian National Lok Dal - INLD's post 01/06/2026

आज जिला फतेहाबाद में इनेलो वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुनैना जी चौटाला ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में इनेलो द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा लघु सचिवालय में ज्ञापन सौंपा गया।

जनता के हकों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इनेलो का संघर्ष लगातार जारी है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ✊

28/05/2026

सिर्फ़ इनेलो…

05/05/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


New Delhi

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm