To answer and fight against all this and provide uninfluenced, real information, we are here with ?
देश बदलना है तो पहले वोटर को ताकत दो। हमारे लोकतांत्रिक देश में आपके पास सबसे बड़ी ताकत है लेकिन आप इसे भुला बैठे हैं। पांच साल में आपको एक बार इस ताकत की याद आती है और फिर अपनी ताकत किसी के हवाले कर आप फिर सो जाते हैं। हमारी कोशिश है कि भारत का नागरिक वोट की ताकत को पहचान कर फैसला करे। इसमें सबसे बड़ी बाधा है सूचना का अभाव। अभी जितनी सूचना सब जगह नजर आती है वो राजनैतिक पार्टियां अपनी तरह से पेश क
रवाती हैं। कभी पत्रकारों पर असर तो कभी मीडिया हाउस पर। इंटरनेट पर भी राजनैतिक पार्टियों की पेड फौज जनमानस पर असर डालने में जुटी है। इसी का जवाब है वोटगीरी।
वोटगीरी एक कोशिश है वोट के अधिकार और उसके सही इस्तेमाल के लिए जागरूक करने की। वोटगीरी टीम का मकसद सिर्फ इंटरनेट के जरिए जागृति का प्रसार करना नहीं है बल्कि हम जन-जन के साथ सीधे संवाद की कोशिश कर रहे हैं। वोटगीरी टीम उन लोगों का समूह है जो अपने क्षेत्र में काम करते हुए राजनैतिक जागरूकता का प्रसार करना चाहते हैं। हम किसी एक दल के प्रति झुकाव नहीं रखते बल्कि टीम में राष्ट्रहित को ध्यान में रखने वाले अलग-अलग विचारधारा के लोग हैं जो ये मानते हैं कि बिना सही सूचना के वोटर सही फैसला नहीं कर सकता। हमारी कोशिश होगी आप तक हर उम्मीदवार का कच्चा-चिट्ठा पहुंचाने की। ताकि सब जानकर फैसला करें कि किसे अगले पांच साल के लिए सेवा का मौका देना है। ध्यान रहे जनसेवक राजा ना बनने पाए। अगर जनसेवक का रुख बदलता है तो उसके विरोध का मंच है वोटगीरी।