Jai Maa Durga Appt Society - Pocket 7

Jai Maa Durga Appt Society - Pocket 7

Share

We are a group of resident, who are living at Pocket 7, Nasirpur, Dwarka, Sector 1A, New Delhi and doing effort to improve our life style.

21/01/2026

पॉकेट 7 में आज अखण्ड रामायण पाठ का संगीतमय आयोजन भगवान श्री राम की असीम कृपा और भक्तों की श्रद्धा के अनुरूप किया गया है, जिसमें आप सभी का स्वागत है और आपसे अनुरोध है कि ईश्वर की कृपा का हिस्सा बनने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करें। जय श्री राम। आपके लिए कुछ झलकियां।

Brijesh Rajput Subhash Chandra Tiwari Jitender Kumar

22/02/2019

Something very creative and funny

31/12/2017

जय श्री राम, गत रात्रि पॉकेट में नव वर्ष के आगमन पर स्वागत कायर्क्रम का आयोजन किया गया, जिसकी कुछ झलकियां आपके साथ शेयर की है।

एक बात इस कार्यक्रम ने कुछ सीख दी, ओर कुछ यादें दी, कुछ मीठी तो कुछ खट्टी।

जय भारत स्वच्छ भारत

Photos from Jai Maa Durga Appt Society - Pocket 7's post 10/09/2017

सभी पॉकेट वासियों को नमन,
बड़े ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है, कि हमारे पॉकेट में आज दिनाक 10 सेप्टेम्बर 2017 को आम सहमति से हुए गवर्निंग बॉडी के चुनाव में 300 से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें हमारे नवीन प्रधान श्री राजबीर जी, महासचिव गिरी जी एवम कोषाध्यक्ष श्री अमित जी को बहुमत के आधार पर विजयी घोषित किया गया। इस संपूर्ण कार्य को चुनाव समिति ने पुलिस अधिकारियों के सहयोग शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण कराया इसके लिए उनका बहुत बहुत धन्यवाद एवम साथ ही नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाए एवम पूर्व प्रधान एवम पूर्व बॉडी के सदस्यों का हार्दिक आभार जिन्होंने पॉकेट के विकास के लिए अत्यधिक योगदान दिया। आप सभी वासियों से निवेदन है कि अपने द्वारा चुनी गई बॉडी को अपना अधिक से अधिक सहयोग दें जिस से नई बॉडी आपके लिए सिक्योरिटी गार्ड जैसी सेवाएं प्रदान कर पाए। जय भारत स्वच्छ भारत

Photos from Jai Maa Durga Appt Society - Pocket 7's post 15/08/2017

सभी पॉकेट वासियों के सहयोग से आज पॉकेट में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी कुछ झलकियां है। वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस एवम श्री कृष्णा जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।।।। जय हिंद जय भारत

Photos 02/05/2017

भाइयों, ये बच्चा पॉकेट 7 से गायब है, ओर ये घटना है 28 अप्रेल की, इसके बाद कल यानी 1 मई को भी पॉकेट 7 के एक ओर बच्चे को दो गाड़ी वालो ने पता पूछने के बहाने बेहोश करके उठाने की कोशिश की परन्तु ईश्वर के आशीर्वाद से वो बच्चा उनसे छूटकर भाग आया, कृपा करके अपने बच्चों के साथ अड़ोस पड़ोस के बच्चों का भी ध्यान रखें और इसके लिए सागरपुर पुलिस स्टेशन को भी एप्रोच करें। इन घटनायों को देखकर लगता है कि पॉकेट में सिक्योरिटी गॉर्ड का होना अति आवश्यक है।

भाइयों जरा विचार करना क्या 100 रुपये हमारे बच्चों से ज्यादा कीमत रखते हैं?
Dheeraj Gaira, Khushal Negi, Sukhdev Negi, Narendra Negi, Anoop Negi, Birendra Negi, Bhola Yadav, Chandan Singh, Sanjay Tiwari, Triyugi Narayan Tiwari

14/03/2017

भाइयों, आप के साथ से पॉकेट 7 में होली पर्व बहुत ही आनंद के साथ संपन्न हुआ।

परन्तु एक दुःख की बात है कि Bhola Yadav जी के पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची छत से गिर गयी। लेकिन ईश्वर के आशीर्वाद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर्स ने आश्वासन दिया है कि अतिशीघ्र ही वो स्वस्थ हो जायेगी। लेकिन ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है और कई बच्चे छत से गिर चुके है, इसलिए आप सभी से निवेदन है कि अपने बच्चों का पूरी तरह से ध्यान रखें। कल जब उस बच्ची को अस्पताल ले गए तो वहां पर हमारे प्रधान श्री Dheeraj Gaira जी, Csnegi Negi Ji, Khushal Negi ji, Bhola Yadav ji, Vaibhav Rathi ji, Sanjay Tiwari ji, Anil Giri Ji, Gautam Ji, Nyal Ji और भी बहुत सारे लोग अस्पताल में मौजूद थे उस मासूम के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे और ये ही चर्चा में था कि बच्चों का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। तो कृपया इस दायित्व का वाहन करें।

कल पॉकेट 7 में होने वाले होली समारोह की कुछ मधुर स्मृतियां आपके साथ शेयर कर रहा हूँ, आशा है आपको सुखद अनुभूति होगी।

जय भारत स्वच्छ भारत

13/03/2017

दोस्तों,
पॉकेट 7 के निवासियों को होलिका दहन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं,

आयो दोस्तों आज इस होलिका दहन में हम सभी अपने पारस्परिक द्वेष, मतभेद, वाद एवम विवाद को दहन कर, आज से अभी से ये प्रण लें कि आज हम एक दूसरे की सभी गलतियों को, बुराईयों को भुलाकर एक नवीन भविष्य की नींव रखते है।

भाइयों , ईश्वर आपको सदैव खुश रखें, इसी कामना के साथ एक बार फिर से Happy Holi

जय भारत स्वच्छ भारत

Photos 11/03/2017

09.03.2017 को हमारी पार्षद माननीया श्रीमती तिलोत्तमा चौधरी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हमारे प्रधान श्री Dheeraj Gaira जी एवं पदाधिकारी श्री Sanjay Tiwari जी हमारी प्रिय पार्षद श्रीमती तिलोत्तमा चौधरी जी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए एवम साथ ही हमारे पॉकेट 7 में किये गए विकास के लिए धन्यवाद करते हुए।

जय भारत स्वच्छ भारत

30/01/2017

आज दोस्तों, पॉकेट 7 के निवासियों से सवाल है और आशा करता हूँ आप जवाव अवश्य देंगे

1, क्या पॉकेट के प्रधान जी ने पॉकेट के विकास के लिए जो प्रयास किये वो नहीं करने चाहिए थे ?

2, क्या हमारी पार्षद ने इतने प्रयास करके पॉकेट में नालियों एवं सड़क का काम शुरू कराया वो नहीं करना चाहिए था ?

3, क्या पॉकेट के कुछ लोगो के व्यक्तिगत स्वार्थ की वजह से समस्त पॉकेट परेशान हो ये सही है ?

4, क्या हम जातिवाद, धर्मवाद और प्रान्तवाद से ऊपर उठकर कभी नहीं सोचेगे?

कृपया जवाव अवश्य दें

जय भारत स्वच्छ भारत

13/12/2016

शुभप्रभात दोस्तों
आपको सूचित करते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि आर डब्ल्यू ऐ के अथक प्रयासों से हमारी पॉकेट में एक और विकास कार्य आरंभ हो चुका है, इसके अंतर्गत पॉकेट के सभी फ्लैट्स के पानी मीटर बिना किसी शुल्क के बदले जा रहे है, अब सभी निवासी अपना पानी का बिल नये मीटर के हिसाब से भरेंगे अब सभी को पानी के बेहिसाब आने वाले बिल से छुटकारा मिल जायेगा, ये संभव हुआ है हमारे प्रधान श्री धीरज जी एवं आर डव्लू ऐ अथक प्रयास एवं आपके सहयोग से। कृपया अपना सहयोग बनाये रखें, धन्यवाद

जय भारत स्वच्छ भारत

Photos from Jai Maa Durga Appt Society - Pocket 7's post 26/11/2016

शुभ दिन दोस्तों
आपको जानकार हर्ष होगा कि हमारी पार्षद श्रीमती तिलोत्तमा जी ने किया गया एक और वादा पूरा किया है।
आज उन्होंने पॉकेट के सेंट्रल में ओपन जिम का उद्घाटन किया, अब आप सभी लोग प्रातः पार्क में व्यायाम कर सकते है, हम सभी पॉकेट निवासी हमारी प्रिय पार्षद श्रीमती तिलोत्तमा चौधरी जी, श्री महाबल मिश्रा जी , श्री विनय मिश्रा जी एवं हमारे निष्ठावान एवं प्रगतिशील प्रधान श्री धीरज जी एवं उनके टीम का ह्रदय से आभार व्यक्त करते है और आशा करते है आप का सहयोग एवं पॉकेट विकास ऐसे ही अनवरत रूप से क्रियान्वित होता रहेगा। हार्दिक धन्यवाद

जय भारत स्वच्छ भारत

Want your business to be the top-listed Government Service in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Pocket 7, Nasirpur, Dwarka, Sector 1A
New Delhi
110049