Kuldeep Bishnoi

Kuldeep Bishnoi

Share

Served as a Member of Parliament of 14th & 15th Lok Sabha. Served four terms as an MLA, Haryana. Ch. Prior to this, Ch.

Kuldeep Bishnoi is a serving Member of Legislative Assembly, representing the Adampur constituency in Hisar district in the state of Haryana. Kuldeep Bishnoi had also served as a Member of Parliament in the 14th and 15th Lok Sabha representing the constituencies of Bhiwani and Hisar, respectively, in the state of Haryana. He has also been elected four times as a member of Haryana Legislative Assembly from Adampur constituency in the years 1998, 2009, 2014 and 2019…

Photos from Kuldeep Bishnoi's post 28/03/2026

श्री रवींद्र चौधरी जी के पोते के प्रथम उत्सव में आज सम्मिलित होकर अत्यंत हर्ष हुआ। ऐसे पारिवारिक शुभ अवसर हमारे संस्कारों, परंपराओं और आपसी स्नेह को और मजबूत करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि नन्हे शिशु को स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें।

परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🙏🏻

Photos from Kuldeep Bishnoi's post 28/03/2026

तोशाम के खरकड़ी गांव पहुंचकर आज पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह जी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
चौधरी जंगबीर जी का मेरे पूज्य पिता जी युगपुरुष स्वर्गीय भजन लालजी के साथ गहरा आत्मीय संबंध रहा और मुझे भी उनसे सदैव स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
आज उनके निधन से एक अनुभवी, सरल और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की अपूरणीय क्षति हुई है।
मेरे भाई कमल जी के पास अब जंगबीर जी की विरासत और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏

18/03/2026

श्री सुभाषचंद्र जी विश्नोई सदैव समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं।
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर उन्होंने पूरे देश में लंबी साइकिल यात्रा कर जनजागरण का अद्भुत कार्य किया है।

आज प्रातः 5 बजे गुरुग्राम से साइकिल पर चलकर यहाँ दिल्ली मुझसे मिलने पहुँचना, मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत सम्मान और आत्मीयता का विषय है। उनकी यह भावना, समर्पण और स्नेह वास्तव में प्रेरणादायी है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी सभी जनकल्याणकारी मुहिमों को और अधिक शक्ति मिले, वे निरंतर सफल हों, और मानवता के हित में उनका यह अभियान दूर-दूर तक सकारात्मक परिवर्तन लाए।

सुभाषचंद्र जी को हृदय से प्रणाम और शुभकामनाएँ।

16/03/2026

आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी जी से मुलाक़ात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अपने बेटे चैतन्य के साथ उनसे आत्मीय वातावरण में काफ़ी देर तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
श्री गडकरी जी की दूरदर्शी सोच, विनम्रता, सादगी और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरित करती है।
इस आत्मीय मुलाक़ात और इतना लंबा समय देने के लिए उनका हार्दिक आभार। 🙏

Photos from Kuldeep Bishnoi's post 15/03/2026

आदमपुर में आज संत शिरोमणि सैन सभा में मंदिर व धर्मशाला शिलान्यास समारोह में शिरकत की एवं दूसरे कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्री संत नामदेव जी की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान किरमारा धाम से पधारे श्री श्री 1008 श्री युगलगिरि जी महाराज का शुभ आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Photos from Kuldeep Bishnoi's post 14/03/2026

आदमपुर और नलवा में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना और उनके सुख-दुख में शिरकत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं व आम जनमानस का स्नेह और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है और यही विश्वास उन्हें हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. भजन लाल ने प्रदेश में विकास और जनसेवा की जो मजबूत नींव रखी, उसे आगे बढ़ाना उनका कर्तव्य और दायित्व है।

04/03/2026

होली मेरे लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि अपने आदमपुर परिवार से मिलने का अवसर है। पिछले 50 वर्षों से हर होली पर आपके बीच आना मेरे जीवन की सबसे भावुक परंपरा रही है।

आज फिर जो प्यार, स्नेह और आशीर्वाद आप सभी से मिला, उसने मन को गहराई से छू लिया। हरियाणा पंजाब और राजस्थान से आए सभी साथियों का दिल से आभार।

आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।🙏🏻

Photos from Kuldeep Bishnoi's post 04/03/2026

पिछले 50 से भी अधिक वर्षों से एक परंपरा रही है कि होली के पावन अवसर पर मैं और मेरा परिवार अपने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में आप सबके बीच आते हैं। आज भी उसी परंपरा को निभाते हुए आदमपुर पहुँचा।

हर बार की तरह इस बार भी जो अपार प्रेम, स्नेह और अपनापन आप सभी ने दिया, उसने मुझे भावुक कर दिया। यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं होती, बल्कि यह मेरे और आदमपुर की जनता के बीच उस अटूट रिश्ते का उत्सव होता है जो दशकों से बना हुआ है।

मैं आदमपुर की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, साथ ही हरियाणा और राजस्थान से आए उन सभी प्रियजनों का भी धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझे और मेरे परिवार को होली की शुभकामनाएँ दीं और मेरे नाती-पोतों को आशीर्वाद दिया।

आपका यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी और ताकत है।

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🏻

Photos from Kuldeep Bishnoi's post 03/03/2026

आज परिवार सहित मुकाम पहुँच कर गुरु महाराज के चरणों में नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया । बीकानेर से लेकर मुकाम तक अनेकों जगह फूल मालाओं व पगड़ियों से पारंपरिक रूप से किए गए भव्य स्वागत से अभिभूत हूँ। राजस्थान का हमेशा अपूर्व स्नेह मुझे भावुक कर देता है।

Photos from Kuldeep Bishnoi's post 22/02/2026

उनकी सादगी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। सार्वजनिक जीवन में उनकी पारदर्शिता, दृढ़ नेतृत्व और विकास के प्रति स्पष्ट दृष्टि हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। आज की भेंट के दौरान उनके अनुभवों और विचारों को सुनने का सौभाग्य मिला, जिससे नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्राप्त हुई।

ऐसे कर्मठ, ईमानदार और दूरदर्शी नेता से मिलना अपने आप में एक प्रेरणा है। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव मिलता रहे, यही कामना है। 🙏

Photos from Kuldeep Bishnoi's post 22/02/2026

असंध से भाजपा विधायक श्री योगेन्द्र राणा जी के पुत्र डॉ. दक्षिन्द्र राणा की शादी समारोह में पहुंचकर परिजनों को शुभकामनाएं दी। परमपिता परमात्मा से कामना करता हूँ कि नवविवाहित जोड़े को सभी खुशियां प्रदान करे। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी की नेतृत्व क्षमता, विनम्र स्वभाव और विकास के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें एक लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता बनाती है। आज उनसे भी विवाह समारोह में विनम्र मुलाक़ात हुई।

Want your business to be the top-listed Government Service in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


135, Golf Links
New Delhi
110003