Uttar Pradesh Congress Chikitsa Prakoshth
Uttar Pradesh Congress Committee (Medical cell): “Health is the foundation of a strong nation, and we are committed to ensuring it reaches every doorstep.”
I got over 10 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
13/05/2026
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं दूरदर्शी राजनेता स्व. फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। 🌹🇮🇳
उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश की एकता, लोकतंत्र और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनके विचार, संघर्ष और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
#भारत_रत्न_विचार
#लोकतंत्र
#जयंती_नमन 🇮🇳
12/05/2026
विश्व नर्स दिवस पर सभी समर्पित नर्सिंग कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 🌸💉
आपकी सेवा, करुणा, त्याग और समर्पण मानवता के लिए प्रेरणा है।
दिन-रात मरीजों की देखभाल कर आप समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सम्मान और सफलता प्रदान करें।
10/05/2026
माँ सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी ताकत, दुआ और मोहब्बत होती हैं। ❤️
सभी माताओं को समर्पित — Happy Mother’s Day 🌸
08/05/2026
विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में जनपद प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चिकित्सकों द्वारा अपनी-अपनी क्लीनिकों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
यह सेवा कार्य मानवता, करुणा एवं जनसेवा के प्रति चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
प्रतापगढ़ ज़िले के अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला जी की अध्यक्षता मैं निःशुल्क कैम्पों का आयोजन किया गया।
डॉ अजय मिश्रा, डॉ अनिल कुमार, डॉ संजय पाल, डॉ वसीम खान, डॉ दीपक शुक्ला, डॉ शमीम अंसारी एवं डॉ राम शिरोमणि मौर्य उपस्थित रहे।
#सेवा_ही_धर्म #चिकित्सा_प्रकोष्ठ
08/05/2026
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों एवं मानव सेवा में समर्पित सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मानवता, सेवा और करुणा का संदेश देने वाला यह दिवस हम सभी को जरूरतमंदों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है।
“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” ❤️🤍
05/05/2026
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (Ajay Rai) जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ कल फतेहपुर सीकरी स्थित दरगाह हज़रत शेख सलीम चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की चौखट पर पूरे अकीदत और एहतराम के साथ चादर पेश की गई।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन डॉ. आज़ाद बेग (DrAzad Beg) जी के नेतृत्व में मिसबाबुल हसन जी, मनीष वर्मा जी, मोहम्मद खादर जी और मोहम्मद इरफान जी सहित अन्य साथियों ने दरगाह पर बारगाह-ए-इलाही में प्रार्थना की कि श्री अजय राय जी शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः उसी ऊर्जा के साथ जनसेवा के पथ पर सक्रिय हों।
कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और शुभचिंतक ईश्वर से यही प्रार्थना करता है कि अध्यक्ष जी को लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो ताकि उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व हमें सदैव मिलता रहे।
05/05/2026
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Address
Noida
226001
