25/08/2024
राहुल गांधी आजकल जाति जनगणना की बात करने में लगे हैं जो उनका पुराना हथियार रहा है कि लोगों को जाति में बांटो जिससे कि वोट बैंक की राजनीतिक किया जा सके इनको पता है कि मुसलमानों को तो हमने डरा करके अपनी तरफ खींच लिया है बस पिछड़ों को और डरना है फिर क्या है मुस्लिम और पिछड़े मिलकर के हम अपनी सरकार तो बना ही लेंगे राहुल गांधी को ना तो पिछड़ों से मतलब है और ना ही मुसलमानों से इन्होंने अभी तक किसी का भी फायदा नहीं किया है उल्टा नुकसान ही किया है लेकिन आम जनता को समझना चाहिए की जाति के आधार पर किसी को कुछ नहीं मिलता है जब तक वह अपनी skil पर काम नहीं करेंगे अगर आपको प्लेन चलाना नहीं आता है तो आपको राहुल गांधी पायलट नहीं बना देंगे और अगर आपको बिजनेस नहीं आता है तो आपको राहुल गांधी बिजनेसमैन नहीं बना देंगे हर आम आदमी को अपनी स्किल और अपनी शिक्षा पर काम करने की जरूरत है अगर यह दो चीज उनके पास है तो फिर किसी राहुल गांधी की जरूरत नहीं पड़ेगी.
23/06/2024
एक बार राजा के दरबार में एक फ़कीर गाना गाने जाता है,
फ़कीर बहुत अच्छा गाना गाता है।
राजा अपने वजीर से कहते हैं
"इसे खूब सारा सोना दे दो।"
-फ़कीर और अच्छा गाता है।
राजा कहते हैं :-
"इसे हीरे जवाहरात भी दे दो।"
-फकीर और अच्छा गाता है।
राजा कहते हैं :-
इसे अशरफियाँ भी दे दो।
-फ़कीर और अच्छा गाता है।
राजा कहते हैं :-
इसे खूब सारी ज़मीन भी दे दो।
फ़कीर गाना गा कर घर चला जाता है
और
अपने बीबी बच्चों से कहता है,
आज हमारे राजा जी ने मेरे गाने से खुश होकर खूब सारे इनाम घोषित किये हैं :-
हीरे, जवाहरात, सोना, ज़मीन, असरफियाँ बहुत कुछ दिया।
-सब बहुत खुश होते हैं
कुछ दिन बीते
फ़कीर को अभी तक मिलने वाला इनाम नही पहुँचा था...
-फ़कीर दरवार में पता करने पहुँचा...
कहने लगा :-
राजा जी आप के द्वारा दिया गया इनाम मुझे अभी तक नहीं मिला ?
राजा कहते हैं .
अरे फ़कीर
ये लेन देन की बात में कुछ नहीं रखा है।
तू मेरे कानों को खुश करता रहा...
और
मैं तेरे कानों को खुश करता रहा।
😂😂😂
8500 खटाखट खटाखट खटाखट खटाखट खटाखट खटाखट खटाखट खटाखट खटाखट खटाखट
08/06/2024
“कंगना ने किसान आंदोलन के खिलाफ में कुछ बोला तो CISF की ऑफिसर ने आज कंगना पर हमला कर दिया....,"
जो लोग इसे सही ठहरा रहे हैं वे ये समझ लें कि
रक्षक को भक्षक नहीं बनना होता है....!
आपकी व्यक्तिगत सोच और विचारधारा आपकी ड्यूटी के बीच में नहीं आनी चाहिए....!
देशभर में दर्जनों नेता हैं जो सेना के खिलाफ बोलते आये हैं
कभी सिक्युरिटी के दौरान किसी सैनिक की भावना उसकी ड्यूटी के बीच आ गई तो ऐसे नेताओं का वहीं हिसाब हो जाएगा....!
धारा 370.....राम मंदिर.....जैसे मुद्दों पर कई नेताओ और सेलिब्रिटीज़ के घटिया और भद्दे बयान सबके सामने हैं....!
ऐसे लोगों के खिलाफ अगर हर सुरक्षाकर्मी सिक्युरिटी के दौरान अपनी भवनाएँ दिखाने लगा तो बहुत बड़ी दिक्कत हो जायेगी....!
मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा है कि कॉंग्रेसी और दूसरी INDI पार्टियां कैसे इस CISF महिला के एक्ट को जस्टिफाय कर सकते हैं क्या कॉंग्रेसी ये भूल गए कि ऐसे ही दो सुरक्षाकर्मचारियों की भावनाएँ उनकी ड्यूटी के बीच आ गई थी जिसकी वजह से इंदिरा गांधी की हत्या हुई....!