Swaraj Abhiyan Haryana

Swaraj Abhiyan Haryana

Share

This is official page of Swaraj Abhiyan Haryana

15/09/2024

शराब घोटाले के आरोप में महीनों जेल में रहने के बाद ज़मानत पर बाहर आए केजरीवाल ने दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने की बात कही है| जेल से ही सरकार चलाने का दंभ भरने वाले को अचानक नैतिकता याद आ गई| कहा कि जनता जब चुनेगी तभी दुबारा मुख्यमंत्री बनूँगा |
इस बीच विधायक णया मुख्यमंत्री चुनेंगे!
क्या आपको इस वाक्य पर विश्वास है कि मुख्यमंत्री विधायक चुनेंगे?
अगर नहीं है तो बाकी कहा भी ऐसा ही अविश्वसनीय है!
नया पैंतरा है कोई !
वरना हरियाणा में भाजपा विरोधी वोट काटने का खेल क्यूँ है !

15/09/2024

https://x.com/DeependerSHooda/status/1835218014306005391

कांडा की हलोपा व इनेलो गठबंधन भाजपा से मिलकर छद्म लड़ाई लड़ रहे हैं ! यह आरोप नहीं है बल्कि कांडा द्वारा स्वीकारा गया तथ्य है !
यानि इनेलो भी अब 2019 वाली जजपा के रास्ते पर चलना चाह रही है ! वैसे इनेलो को जजपा की बदहाली से सबक सीखना चाहिए !
मगर INLD को BJP समर्थन का अवसर न मिलेगा!
"न नौ मण तेल होगा न राधा नाचेगी"!

वैसे भी सोचिए इनेलो ने डबवाली से उम्मीदवार आदित्य चौटाला को बना दिया जो आदित्य किसयां आंदोलन के समय "राबड़ी पीने के सोने जैसी बातें बोल रहा था"!
वहीं उस कांडा से समझौता कर लिया जिसका विरोध एलनाबाद की जनता ने किया ताकि अभय चौटाला जीत जाएं , क्योंकि दावा था कि किसानों के लिए इस्तीफा दिया है !
तो अब फिर भाजपा सरकार के साथ मिलकर किसानों के विरोध में खड़े रहे आदित्य चौटाला व कांडा से हाथ मिला लिया ! तब इनके भाजपा से हाथ मिलने की चर्चाओं पर विश्वास होता है !
ऊपर से कांडा का ये वीडियो (नीचे दीपेन्द्र हुडा के ट्वीट में चस्पा है )!

x.com

22/10/2021

22 अक्टूबर 2021
प्रेस वक्तव्य

*संयुक्त किसान मोर्चा के फ़ैसले पर योगेन्द्र यादव का बयान*

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पिछले 11 महीने से किसान विरोधी बीजेपी सरकार द्वारा थोपे काले कानूनों के विरुद्ध चल रहा आंदोलन देश के लिए आशा की एक किरण बनकर आया है। इस ऐतिहासिक आंदोलन की एकता और इसकी सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को बनाए रखना आज के वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है।

लखीमपुर खीरी में चार शहीद किसानों और एक पत्रकार की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के बाद मैं उसी घटना में मृतक बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गया था, उनकी शान में नहीं बल्कि उनके परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए। अपने विरोधियों के भी दुख में शरीक होना इंसानियत और भारतीय संस्कृति के अनुरूप है। मेरी यह समझ रही है कि मानवीय संवेदना की सार्वजनिक अभिव्यक्ति से कोई भी आंदोलन कमजोर नहीं बल्कि मजबूत होता है। जाहिर है आंदोलन में हर साथी इस राय से सहमत नहीं हो सकता और मेरी उम्मीद है कि इस सवाल पर एक सार्थक संवाद शुरू हो सकेगा।

किसी भी आंदोलन में व्यक्तिगत समझ से ऊपर होती है सामूहिक राय। मुझे खेद है कि यह निर्णय लेने से पहले मैंने संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य साथियों से बात नहीं की। मुझे इस बात का भी दुख और खेद है कि इस खबर से किसान आंदोलन में जुड़े अनेक साथियों को ठेस पहुंची। मैं संयुक्त किसान मोर्चा की सामूहिक निर्णय प्रक्रिया का सम्मान करता हूं और इस प्रक्रिया के तहत दी गई सजा को सहर्ष स्वीकार करता हूं। इस ऐतिहासिक किसान आंदोलन की सफलता के लिए मैं पहले से भी ज्यादा लगन से काम करता रहूंगा।

*योगेंद्र यादव*
*जय किसान आंदोलन*
स्वराज अभियान

09/08/2021

*प्रेस विज्ञप्ति | स्वराज इंडिया*
*9 अगस्त 2021*

*तमिलनाडु की क्रिस्टीना सैमी स्वराज इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं: योगेंद्र यादव ने वैकल्पिक राजनीति में स्थापित हुए नए कीर्तिमान और अभूतपूर्व प्रगति को सराहा।*

*दिल्ली, 9 अगस्त 2021:* 25 जुलाई, 2021 को हुई एक बैठक में स्वराज इंडिया की राष्ट्रीय परिषद ने 53 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया, जिसमें 13 महिलाएं और 11 युवा शामिल थे। 8 अगस्त 2021 को आयोजित बैठक में, स्वराज इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से करूर, तमिलनाडु स्थित राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता क्रिस्टीना सैमी को 2 साल की अवधि के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। सुश्री सैमी महिला राजनीतिक मोर्चा की संस्थापक हैं, लोक राजनीति मंच के दिनों से वैकल्पिक राजनीति की पहल से जुड़ी हुई हैं, रेत माफिया के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया है जिसके लिए उन्हें कई हफ्तों के अवैध कारावास से गुजरना पड़ा है और साथ ही वे कई दशकों से कई अन्य सामाजिक, पर्यावरणीय और राजनीतिक आंदोलनों के साथ जुड़ी रही हैं। वह 2016 से स्वराज इंडिया के प्रेसिडियम की सदस्य रही हैं। सुश्री सैमी ने स्वराज इंडिया की आंतरिक शिकायत समिति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वह इसकी अध्यक्ष थीं, जिससे पार्टी को सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल और स्थान बनाने वाले पहले राजनीतिक दलों में शामिल होने में मदद मिली।

*योगेंद्र यादव, स्वराज इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष*, जिन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दो कार्यकालों में सेवा की और स्वराज इंडिया के संविधान के प्रावधानों के अनुसार पद त्याग दिया, जो यह निर्धारित करता है कि कोई भी पदाधिकारी दो कार्यकाल से अधिक की सेवा नहीं कर सकता, सुश्री सैमी के चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा: "यह एक सहज और सुंदर प्रक्रिया है और स्वराज इंडिया और भारत में वैकल्पिक राजनीति की शुरुआत करने के मिशन के लिए एक पथप्रदर्शक प्रगति है। मुझे गर्व और खुशी है कि पार्टी ने एक महिला को अपना अध्यक्ष चुना है। यह शायद पहली बार भी है कि किसी अखिल भारतीय पार्टी ने दक्षिण भारत के किसी गैर-हिंदी भाषी नेता को अपना अध्यक्ष चुना है। मैं व्यक्तिगत रूप से क्रिस्टीना जी को दशकों से जानता हूं और मैंने सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं से निपटने के लिए उनके उत्साह और ऊर्जा को देखा है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में स्वराज इंडिया नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगी और भारत में जिस तरह से राजनीति की जाती है, उसे बदलने में सफल होगी।"

स्वराज इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पश्चिम बंगाल के अविक साहा को राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की निरुपमा सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना। इस प्रकार, पार्टी के 3 राष्ट्रीय पदाधिकारियों में से 2 महिलाएं हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने एक नया पार्टी का प्रेसिडियम भी चुना है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:
1. प्रो अजीत झा, दिल्ली
2. श्री राजीव गोदारा, चंडीगढ़
3. श्रीमती शालिनी मालवीय, हरियाणा
4. श्री के.पी. सिंह, कर्नाटक
5.श्री आशुतोष मिश्रा, उत्तर प्रदेश
6. श्री अमित कुमार, बिहार
7. श्री लिंगराज, ओडिसा
8. श्री अहमद फहीम खान, दिल्ली
9. श्री पुरुषोत्तम वी, आंध्र प्रदेश
10. श्री सुरेंद्र पाल सिंह, हरियाणा
11. श्री सुभाष लोमटे, महाराष्ट्र
12. श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश
13. कर्नल जयवीर सिंह, उत्तर प्रदेश

मीडिया सेल , स्वराज इंडिया
*संपर्क करें:*
*आशुतोष - 99991 50812*

09/08/2021

*Press Release | Swaraj India*
*9th August 2021*

*Christina Samy of Tamil Nadu Elected National President of Swaraj India: Yogendra Yadav Hails Pathbreaking Advance in Alternative Politics*

*Delhi, 9th August 2021:* On a meeting held on 25th July, 2021, Swaraj India's National Council elected a 53-member National Executive, comprising of 13 women and 11 young persons. In a meeting held on 8th August 2021, the National Executive of Swaraj India unanimously elected Karur, Tamil Nadu based political and social activist Christina Samy as the National President of the Party for a term of 2 years. Ms. Samy is the founder of Womens’ Political Front, has been associated with initiatives of alternative politics since the days of Lok Rajniti Manch, has led struggles against Sand Mafia for which she had to undergo several weeks of illegal imprisonment and has also been associated with scores of other social, environmental and political movements for decades. She has been a member of the Presidium of Swaraj India since 2016. Ms. Samy played a crucial role in forming the Internal Complaints Committee of Swaraj India and was its chairperson, which helped the party to be among the first political parties to create safe working spaces for women in public life.

*Yogendra Yadav, outgoing President of Swaraj India*, who served two terms as President and relinquished office in accordance with the provisions of the Constitution of Swaraj India which stipulates that no office bearer can serve more than two terms, reacted to the election of Ms. Samy and said: “ This is a smooth and graceful transition and a pathbreaking advance for Swaraj India and its mission to usher alternative politics in India. I am proud and happy that the party has elected a women as its president. This is perhaps also the first time that an all-India party has elected a non-Hindi speaking leader from South India as its president. I have personally known Christina Ji for decades and I have seen her zeal and energy to tackle social and political problems. I am confident that under her stewardship, Swaraj India will attain new heights and succeed in changing the way politics is practised in India.”

The National Executive of Swaraj India also unanimously elected *Avik Saha of West Bengal as the National General Secretary* and *Ms. Nirupma Singh of Uttar Pradesh as the National Treasurer*. Thus, 2 of the 3 national office bearers of the party are women. The National Executive has also elected a new *Presidium of the Party*, comprising of the National President, National General Secretary, National Treasurer and the following members:

1. Prof Ajit Jha, Delhi
2. Shri Rajeev Godara, Chandigarh
3. Smt. Shalini Malviya, Haryana
4. Shri K.P. Singh, Karnataka
5. Shri Ashutosh Mishra, Uttar Pradesh
6. Shri Amit Kumar, Bihar
7. Shri Lingaraj, Odisha
8. Shri Ahmed Faheem Khan, Delhi
9. Shri Purushottam V, Andhra Pradesh
10. Shri Surendra Pal Singh, Haryana
11. Shri Subhash Lomte, Maharashtra
12. Smt. Archana Srivastava, Uttar Pradesh
13. Col. Jaivir Singh, Uttar Pradesh

Media Cell | Swaraj India
*Contact: Ashutosh - 99991 50812*

Yogendra Yadav on Twitter 21/06/2021

पंचकुला पुलिस को आखिर किसान साथियों को छोड़ना पड़ा। बदसलूकी करने वाले पुलिस वालों ने किसानों से माफी मांगी।
एक बार फिर किसानों से पंगा लेना हरियाणा सरकार के लिए महंगा पड़ा!

Yogendra Yadav on Twitter “पंचकुला पुलिस को आखिर किसान साथियों को छोड़ना पड़ा। बदसलूकी करने वाले पुलिस वालों ने किसानों से माफी मांगी। एक ब....

16/04/2021

*स्वराज अभियान*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*16 अप्रैल*
*यमुनानगर*

*स्वराज अभियान ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली पदों को भरने के लिए सौपा ज्ञापन।*

*जब मुख्यमंत्री के जिले में 54% स्कूल बिना मुख्याध्यापक, और प्रधानाचार्य के चल रहे तो अन्य की हालत क्या होगी*,
*जब क्लास में नहीं है गुरु तो देश कैसे बनेगा विश्व गुरु:- सुमित पाल सिंह*

*हरियाणा में बेरोजगारी दर भारत के सभी राज्यों में सबसे जायदा:- स्वराज अभियान*

*2500 स्कूल बंद कर चुकी हरियाणा सरकार 1000 स्कूल और बंद करके निजी हाथों में शिक्षा सौपने की तैयारी में।*

स्वराज अभियान की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बलबीर सिंह के नेतृत्व में जिला उपयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

स्वराज अभियान के जिला अध्यक्ष सुमित पाल सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर और प्रिंसिपल के पद खाली पड़े है, ऐसे में इन सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कैसे होती होगी।

लगभग 10 दिन पहले प्रमुख अखबारों के पहले पेज पर छपी रिपोर्ट के अनुसार खुद मुख्यमंत्री के जिला करनाल में 54% स्कूल बिना हेडमास्टर और प्रिंसिपल के चल रहे है। इतना ही नहीं पूरे राज्य में 48% पद हेडमास्टर और प्रिंसिपल के रिक्त पड़े है।

ऐसे में 3 सवाल सामने खड़े होते है।

पहला यह कि, सरकार इन पदों को भरकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहीया क्यों नहीं करा रही है? हालाकि इतने रोजगार से काम नही बनेगा क्योंकि सीएमआईए के अनुसार आज हरियाणा में 28.1% बेरोजगारी दर है, जबकि देश में 7.2% है, हरियाणा पूरे भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर वाला राज्य है।

एडवोकेट सुखविंदर सिंह ने कहा, जब सरकारी स्कूलों में अध्यापक नही होंगे तो उसमे पढ़ाई कैसे होगी? अंत में वहां पर अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला नहीं कराएंगे और सरकार मौके का फायदा उठा कर स्कूल को बंद कर देगी। जैसा कर भी रही है। पिछले सालों में 2500 स्कूल सरकार बंद ही कर चुकी है और इसी महीने एक जानकारी के अनुसार सरकार 1000 स्कूल और बंद करने जा रही है।

स्वराज अभियान के वरिष्ठ सदस्य रिटायर्ड मास्टर शिवदयाल ने कहा, जब सरकारी स्कूल होंगे ही नहीं तो अभिभावक प्राइवेट स्कूलों की तरफ़ देखेंगे, यानी क्या सरकार निजी स्कूलों के लिए जमीन बनाने में लगी हुई है?
निजी स्कूलों द्वारा बढ़ती फीस से अभिभावक की हालत खराब है।

यूथ फॉर स्वराज के दीपक भोला ने कहा कि हम राज्य सरकार से तुरंत इन सभी रिक्त पदों को भरने की मांग करते है और राज्य में बढ़ रही भयंकर बेरोजगारी को पर ठोस कदम उठाने की मांग करते है। यूथ फॉर स्वराज पूरे राज्य में बेरोजगारी का मुद्दा उठाने जा रहा है। अगर सरकार कोई कदम नहीं उठाया तो हम राज्य भर में आंदोलन करेंगे।

ज्ञापन देने में ये लोग उपस्थित थे।
1 विकास
2 राजेश बिंद्रा
3 हरविंदर ढिल्लो
4 रूपिंदर कौर
5 सुखविंदर सिंह
6 तजिंदर सिंह
7 बृजेश
जारीकर्ता
स्वराज अभियान यमुनानगर
9896349269

11/03/2021

*सयुंक्त किसान मोर्चा प्रेस नोट*

105 वां दिन, 10 मार्च 2021

आज सयुंक्त किसान मोर्चा की बैठक में आगे के कार्यक्रमो की रूपरेखा तय की गई।

15 मार्च कॉरपोरेट विरोधी दिवस व सरकार विरोधी दिवस मनाया जाएगा जिसमे डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ रहे दामो के खिलाफ DM और SDM को ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन देशभर के रेलवे स्टेशनों पर मजदूर संगठनों के साथ निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

17 मार्च को मजदूर संगठनों व अन्य जान अधिकार संगठनों के साथ 26 मार्च के प्रस्तावित भारत बंध को सफल बनाने के लिए एक कन्वेंशन की जाएगी।

19 मार्च को मुज़ारा लहर का दिन मनाया जाएगा और FCI और खेती बचाओ कार्यक्रम के तहत देशभर की मंडियों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर देशभर के नौजवान दिल्ली बोर्डर्स पर किसानों के धरनों पर शामिल होंगे।

26 मार्च को इस अन्दोलन के 4 महीने होने पर पूर्ण रूप से भारत बंद किया जाएगा।

28 मार्च को देशभर में होली दहन में किसान विरोधी कानून जलाए जाएंगे।

सयुंक्त किसान मोर्चा हरियाणा की जनता का धन्यवाद करती है जिन्होंने किसान विरोधी भाजपा व जजपा सरकार के खिलाफ अपनी पूरी ताकत दिखाई। अपने आप को किसानी समाज से जुड़ी पार्टी बताने वाली जजपा का किसान विरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। इस आन्दोलन के चलते इन विधायकों का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है। किसानों ने इन किसान विरोधी चेहरों के खिलाफ संघर्ष के बीज बो दिए है व इनकी कटाई भी जल्द होगी। हरियाणा के किसान इन भाजपा व जजपा विधायको का सामाजिक बहिष्कार करके इस आन्दोलन को तेज करेंगे।

यह किसान आंदोलन पूर्ण रूप से शांतमयी है। कुछ वेबसाइट को “SARBLOH RANSOMWARE” नामक सॉफ्टवेयर से किसान आंदोलन संबंधित धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे है जो कि सयुंक्त किसान मोर्चा या पंजाब के किसान संगठनों से संबंधित नहीं है। किसान आंदोलन के नाम पर इस तरह की हड़ताल के तरीकों का हम समर्थन नहीं करते।

कल किसान मजदूर जागृति यात्रा काशीपुर से शुरू होकर दिनेशपुर पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में ट्रैक्टरो, चार पहिया गाड़ियों तथा दो पहिया वाहनों ने हिस्सा लिया। आज 10 मार्च को किसान मजदूर जागृति यात्रा दिनेशपुर गुरुद्वारा से चलकर गुरुद्वारा हजूर साहब बढ़ापुर अमरिया में शाम को पहुंचेगी।

11 से 15 मार्च में बिहार में किसान यात्राएं निकाली जाएगी जिसका समापन 18 मार्च को सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर पटना में विधानसभा मार्च में होगा जिसमें हज़ारो किसान भाग लेंगे।

आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओ ने हरियाणा के जींद जिले के अलेवा में एक विशाल किसान मजदूर एकता महापंचायत का आयोजन किया। इसे अशोक धवले, जोगिंदर सिंह उग्राहा, सुरेखा, फूल सिंह शोकंद और कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

आज कलकत्ता में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य नारा था "नो वोट टू बीजेपी". इस रैली में मंजीत सिंह धनेर, हरनेक सिंह, रमिंदर सिंह पटियाला, सुरेश खोथ, मंजीत सिंह राय, अभिमन्यु कोहर, रंजीत राजू आदि किसान नेताओं ने भाग लिया। इस रैली में 10 हजार से अधिक छात्रों, युवाओं, किसानों, श्रमिकों व जागरूक नागरिको ने भाग लिया।

आज भिवानी के दुल्हेड़ी में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसले किये गए कि तीन कृषि कानून, विद्युत व प्रदूषण सम्बधी कानून रद्द किए जाएं व MSP पर कानून बने।

किसान आंदोलन हर मौसम में मजबूत रहा है। पंजाब में पिछली गर्मियो से शुरू हुए इस आन्दोलन ने गहरी सर्दी में भी खुद को जिंदा रखा है। कल टीकरी बॉर्डर पर फिर बारिश हुई। हालांकि सरकार ने प्रदर्शनकारियों को सुविधाएं प्रदान नहीं की है पर किसानों ने इस आपदा से भी निपटने के पूरे प्रबंध कर लिए है।

- डॉ दर्शन पाल
*सयुंक्त किसान मोर्चा*

100 Days of Farmers Agitation: What gained & What Lost ? || Ajj Da Mudda || KP Singh || Jus Punjabi 08/03/2021

👉🏾 किसान आंदोलन के 100 दिन: क्या पाया- क्या खोया!

👉🏾 जस पंजाबी चैनल पर के पी सिंह सवालों के जवाब दिए राजीव गोदारा ने !

👉🏾 क्या आन्दोलन अब राजनीतिक हो गया है?

👉🏾 आन्दोलन किन राहों से गुजरा ! क्या आईं बाधाएं !

👉🏾 नीचे लिंक पर क्लिक करके यह चर्चा सुन सकते हैं !

100 Days of Farmers Agitation: What gained & What Lost ? || Ajj Da Mudda || KP Singh || Jus Punjabi 🔴3 ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨ...ਸੰਘਰਸ਼ ਦੇ 100 ਦਿਨ...ਹੁਣ ਤੱਕ ਹਾਸਿਲ ਕੀ ?🔴100 ਦਿਨਾਂ 'ਚੋਂ ਲਾਲ ਕਿਲ੍ਹੇ ਵਾਲੀ ਤਰੀਕ ਹੀ ਕਿਉਂ ਹਾਈਲਾਈਟ ਹੋਈ ?🔴ਕੇਂਦਰੀ ਏਜੰ.....

Why Yogendra Yadav hits out Modi-Shah on Farmers Agitation? || View Point || KP Singh || Jus Punjabi 07/03/2021

योगेन्द्र यादव ने जस पंजाबी टी वी पर पंजाब (देश व विदेश में बैठे) के लोगों के बीच चल रहे विमर्श से के पी सिंह द्वारा उठाये गए सभी सवालों पर बेबाकी से पंजाबी में (पंजाबी बोलने में गजब की निपुणता अर्जित की है) अपनी राय को स्पष्टता से रखा!

इस इंटरव्यू में 10 जून 2020 को प्रिंट में लिखे लेख "इन तीन अध्यादेशों से कृषि को चाहे फायदा हो भी जाये किसान को नुकसान होगा" से लेकर 26 जनवरी 2021 की घटना, गर्म दल-नरम दल की बहस, युवाओं की भूमिका, गर्म दल, पंथक राजनीति व खालिस्तान के सवाल, फेडरलिज्म, किसान आंदोलन का राजनीति से सम्बन्ध, किसान आंदोलन में योगेन्द्र यादव की भूमिका सहित अनेकों सवालों पर तीखे सवाल और मधुर परन्तु मजबूत आवाज में साफ साफ उत्तर भी हैं !


Why Yogendra Yadav hits out Modi-Shah on Farmers Agitation? || View Point || KP Singh || Jus Punjabi 🔴ਯੋਗੇਂਦਰ ਯਾਦਵ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੇ ਪੱਤੇ...ਮੋਦੀ ਦੀ ਪਾਰਟੀ...

Want your business to be the top-listed Government Service in Noida?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

A-189, Sec-43, Noida
Noida