Prakash Kumar Uikey

Directions

Prakash Kumar Uikey पूर्व न्यायाधीश ⚖️ | राष्ट्रीय अध्यक्ष, BAJSS 🇮🇳 | जनजातीय समाज के अधिकार, संस्कृति एवं सम्मान के लिए समर्पित 🌿

26/09/2026

*राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की त्वरित कार्रवाई: महाराष्ट्र सीमा पर बंधक बनाए गए बैतूल के आदिवासी परिवारों को 3 घंटे में कराया गया मुक्त*

*नई दिल्ली / बैतूल:*
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने एक बार फिर आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। महाराष्ट्र के अमरावती जिले की सीमा पर बंधक बनाए गए मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के पीड़ित श्रमिकों और उनके मासूम बच्चों को आयोग की त्वरित तत्परता से महज 3 घंटे के भीतर सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है।

*घटना का विवरण:*
बैतूल जिले के ग्राम पंचायत चिखल्दा (गांव चकढाना) और ग्राम पंचायत खैरा (गांव आठवां) के रहने वाले आदिवासी परिवारों को बहला-फुसलाकर मजदूरी के लिए ले जाया गया था। पहले इनसे चांदूर बाजार में अजय ठाकरे नामक व्यक्ति द्वारा जबरन मजदूरी कराई गई। इसके बाद नीलेश ठाकरे और शकील भाई द्वारा इन सभी को बोलेरो पिकअप वाहन से वरुड संतरा मंडी ले जाया गया, जहाँ इन्हें परिवार और बच्चों सहित बंधक बना लिया गया।

इन असहाय मजदूरों को वापस घर भेजने के बदले में ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) की फिरौती मांगी जा रही थी। पैसे न देने पर ठेकेदारों द्वारा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। बंधकों में 2 महीने के शिशु से लेकर महिलाएं और कम उम्र के बच्चे शामिल थे।

*मुक्त कराए गए पीड़ितों की सूची:*

1. सोमती प्रह्लाद परते (उम्र: 32 वर्ष) - पं. चिखल्दा
2. शिवोती प्रह्लाद परते (उम्र: 7 वर्ष) - पं. चिखल्दा
3. कांता (उम्र: 3.5 वर्ष) - पं. चिखल्दा
4. कामली (उम्र: 1.5 वर्ष) - पं. चिखल्दा
5. अशांशा (उम्र: 2 माह) - पं. चिखल्दा
6. मोनिका धुर्वे (उम्र: 16 वर्ष) - पं. चिखल्दा
7. तुलसिया धुर्वे (उम्र: 28 वर्ष) - पं. चिखल्दा
8. राजेश परते (उम्र: 16 वर्ष) - पं. चिखल्दा
9. शैलेन्द्र धुर्वे (उम्र: 18 वर्ष) - पं. चिखल्दा
10. संगीता धुर्वे (उम्र: 23 वर्ष) - पं. खैरा आठवां

*आयोग की त्वरित कार्रवाई:*
जैसे ही इस अमानवीय घटना की सूचना राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को प्राप्त हुई, आयोग के माननीय अध्यक्ष *श्री अन्तर सिंह आर्य* के मार्गदर्शन में *श्री प्रकाश कुमार उईके (वरिष्ठ सलाहकार)* द्वारा मामले पर तत्काल संज्ञान लिया गया। आयोग ने बिना वक्त गंवाए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से संपर्क साधकर महज 3 घंटे के भीतर सभी 10 पीड़ितों को सुरक्षित मुक्त कराया और उन्हें राहत प्रदान की।

*आयोग की अपील:*
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग देश के सभी नागरिकों और जागरूक मीडिया से अपील करता है कि यदि आपको कहीं भी अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के भाई-बहनों के शोषण, उत्पीड़न या बंधक बनाए जाने की जानकारी प्राप्त होती है, तो तुरंत आयोग को सूचित करें। आयोग आपकी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

*अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं, आयोग को सूचित करें!*
प्रकाश कुमार उईके
वरिष्ठ सलाहकार राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली

19/09/2026
आज जबलपुर प्रवास  श्री अन्तर सिंह आर्य अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के मार्गदर्शन पर आज जबलपुर स्थित...
18/09/2026

आज जबलपुर प्रवास

श्री अन्तर सिंह आर्य अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के मार्गदर्शन पर आज जबलपुर स्थित जनजाति छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण

प्रकाश कुमार उईके वरिष्ठ सलाहकार राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली

धर्मांतरण और जनजाति अस्मिता :सांस्कृतिक परम्परा आस्था कानूनी चुनौतियां विषय पर व्याख्यान महाराष्ट्र नासिक दिनांक 6/9/26 ...
06/09/2026

धर्मांतरण और जनजाति अस्मिता :सांस्कृतिक परम्परा आस्था कानूनी चुनौतियां विषय पर व्याख्यान
महाराष्ट्र नासिक
दिनांक 6/9/26
आप सभी सादर आमंत्रित हैं
प्रकाश उईके
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय आदिम जाति सेवक संघ नई दिल्ली

13/01/2026

विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान युवा दिवस के अवसर पर सहभागिता

.“उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये।”~ स्वामी विवेकानंद भारत के महान संत, समरस्ता के प्रतीक ए...
12/01/2026

.“उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये।”~ स्वामी विवेकानंद

भारत के महान संत, समरस्ता के प्रतीक एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन 🙏

05/01/2026

शीघ्र ही प्रकाश भाऊ हेल्प ग्रुप पांढुरना की ओर से नवोदय विद्यालय हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी

02/01/2026

.
#


#🫂

Address

Jalaram Ward
Pandhurna
480334

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prakash Kumar Uikey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category