19/09/2026
आज दिनांक 19.09.2026 को डॉ. विशाल शर्मा,कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी , पांगी द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला (GPS) Ajog का दौरा किया । इस दौरान 18.09.26 को चलाए गए NDD ड्राइव की भी जानकारी ली इस अवसर पर विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छ पेयजल तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की गई। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र Ajog का भी निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी में उपलब्ध पोषण सामग्री, खाद्य सामग्री के भंडारण, रसोई एवं स्वच्छता व्यवस्था तथा संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को उचित रूप से बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय एवं आंगनवाड़ी स्टाफ के साथ स्थानीय स्तर पर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।