Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार

Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार

Share

बिहार के नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय के पेज में आपका स्वागत है

Photos from Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार's post 25/08/2023

दिनांक 23 अगस्त 2023 को बेगूसराय जिला में नागरिक सुरक्षा संगोष्ठी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि, IG Civil Defence, श्री राजीव रंजन ने स्वयंसेवकों और सामान्य नागरिकों के बीच आपदा से निपटने की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण चलाये जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक श्री योगेन्द्र कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर सहित आपदा प्रबंधन सलाहकार, श्री हुसैन रिज़वी, अन्य स्थानीय अधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा के अवर सचिव श्री ललित कुमार शामिल थे। कार्यक्रम के लगभग 300 सहभागियों में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक,स्थानीय नागरिक, मीडिया कर्मी, तथा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

Photos from Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार's post 22/08/2023

बिहार नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय तथा पूर्णिया ज़िला प्रशासन ने मिलकर दिनांक 17.08.2023 को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया में,नागरिक सुरक्षा और आपदा पर एक दिवसीय सम्मेलन, संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यक्रम में लगभग 450 नागरिक सुरक्षा तथा आपदा मित्र, स्कूली छात्र-छात्राएँ, NCC Cadets, Scouts & Guides, नर्सिंग स्टाफ, स्थानीय नागरिक, मीडिया कर्मी, तथा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
आपदा की दृष्टि से संवेदनशील पूर्णिया ज़िले में, नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय की Outreach पहल के अन्तर्गत, सभी उपस्थित stakeholders को Domain Experts ने आपदा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, DG Civil Defence, श्री नीरज सिन्हा ने अपने संबोधन में क्षमता निर्माण (Skilling) को आपदा और नागरिक सुरक्षा प्रबंधन का आधार बताया, और अप्रत्याशित घटनाओं के लिये स्वयं को तैयार रखने, और अपने इलाक़े में लोगों को सचेत करने की सलाह दी।

Photos from Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार's post 21/08/2023

बहु -आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन का 12 वां बैच
बिहार नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त प्रयासों से आयोजित 100 आपदा मित्रों के लिए दो सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में दिनांक 11 अगस्त 2023 को मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, श्री पी एन राय शामिल हुए।
CDTI, बिहटा में आयोजित कार्यक्रम में श्री राय ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए बताया कि ‘आपदा प्रबंधन’, राज्य सरकार, और माननीय मुख्यमंत्री, श्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता है।
पुलिस महानिदेशक सह असैनिक सुरक्षा आयुक्त, श्री नीरज सिन्हा ने capacity building और skilling के ज़रिये आपदा की उभरती समस्याओं से निपटने पर ज़ोर देते हुए CDTI, Bihta को आपदा से जुड़े विषयों पर ‘Centre of Excellence’ बनाने की बात कही। प्रिवेंशन’ को आपदा प्रबंधन का आधार बताते हुए, श्री राय ने प्रशिक्षुओं को अपनी पंचायतों और इलाक़ों में आपदा के सभी आयामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस महानिरीक्षक श्री राजीव रंजन की उपस्थिति में, अवर सचिव श्री ललित कुमार के संचालन, निदेशक CDTI, श्री विजय प्रसाद की कोर्स रिपोर्ट, और अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर असैनिक सुरक्षा आयुक्त डा० कमल किशोर सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Photos from Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार's post 03/08/2023

निदेशानुसार आज दिनांक 03.08.2023 को CDTI नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर, बिहटा में आयोजित 12 वां बैच (मुजफ्फरपुर जिला ) सामुदायिक वोलेंटियर (आपदा मित्र) के 12 दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन प्रशिक्षण के पाठक्रम के अनुसार प्रशिक्षण में विस्फोटक, विस्फोटक के प्रकार ,विकसित किये गये विस्फोटक अविष्कारों उत्पन्न समस्यायें /सी०पी०आर०के संबंध में विशेष /हदय एवं सांस पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया एवं वयस्को के लिए सी०पी०आर०प्रक्रिया की जानकारी दिया गया।

Photos from Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार's post 19/07/2023

नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय, बिहार के निदेशानुसार बेगुसराय नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों द्वारा श्रावणी मेला बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा (बेगुसराय) में स्थानीय प्रशासन के साथ जिला नियंत्रण कक्ष एवं मेले में भीड़ नियंत्रण एवं प्रबंधन कर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए।

Photos from Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार's post 13/07/2023

श्री नीरज सिन्हा, पुलिस महानिदेशक सह असैनिक सुरक्षा आयुक्त, बिहार, पटना द्वारा दिनांक- 12.07.23 को नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, आनंदपुर बिहटा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, आवासन एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारियां सभी प्रशिक्षुओं से प्राप्त की गई।

Photos from Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार's post 12/07/2023

नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर, बिहटा में आयोजित 11 वां बैच (मोतिहारी जिला) सामुदायिक वोलेंटियर (आपदा मित्र) के 12 दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन प्रशिक्षण में सी०पी०आर०का प्रयोगिक का अभ्यास /जल स्वच्छता एवं जल -जीवन -हरियाली की पूष्ठभूमि की जानकारी दिया गया।

Photos from Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार's post 10/07/2023

नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर, बिहटा में आयोजित 11 वां बैच (मोतिहारी जिला) सामुदायिक वोलेंटियर (आपदा मित्र) के 12 दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन प्रशिक्षण में ठनका (वज्रपात) के कारण, ठनका से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका, घरेलु सामग्री से बिजली तड़ित चालक /वज्रपात के उपरांत घायलों को अस्पताल पूर्व चिकित्सा एवं लू के बारे में जानकारी दिया गया।

Photos from Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार's post 06/07/2023

नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर, बिहटा में आयोजित 11 वां बैच (मोतिहारी जिला) सामुदायिक वोलेंटियर (आपदा मित्र) के 12 दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन प्रशिक्षण में सड़क दुर्घटना/आग लगने के उपरांत घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था एवं हृदयाघात से पीड़ित व्यक्तियों को सी०पी०आर० देने की प्रक्रिया के साथ-साथ पीटी एवं योगा से संबंधित जानकारी दिया गया।

Photos from Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार's post 05/07/2023

नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर, बिहटा में आयोजित 11 वां बैच (मोतिहारी जिला) सामुदायिक वोलेंटियर (आपदा मित्र) के 12 दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन प्रशिक्षण के अनुसार पी०टी० एवं योगा के साथ-साथ नौका दुर्घटना के कारण एवं उपाय। घायलों का मूल्यांकन एवं निरीक्षण के साथ-साथ प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल ले जाने से संबंधित जानकारी दिया गया।

Photos from Civil Defence Bihar - नागरिक सुरक्षा बिहार's post 04/07/2023

नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर, बिहटा में आयोजित 11 वां बैच (मोतिहारी जिला) सामुदायिक वोलेंटियर (आपदा मित्र) के 12 दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन प्रशिक्षण के अनुसार पानी में डूबने से बचाने कि विधि एवं बाढ़ के समय रस्सी के गांठों का सही उपयोग कर जीवन रक्षा से संबंधित जानकारी दिया गया।

Want your business to be the top-listed Government Service?

Telephone

Opening Hours

Monday 09:30 - 18:00
Tuesday 09:30 - 18:00
Wednesday 09:30 - 18:00
Thursday 09:30 - 18:00
Friday 09:30 - 18:00