13/05/2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के छोटे भाई श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
महज 38 वर्ष की अल्पायु में उनका इस तरह दुनिया से चले जाना पूरे यादव परिवार और उनके चाहने वालों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
राजनीति से दूर रहकर अपने व्यवसाय और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहने वाले प्रतीक जी हमेशा अपने शांत स्वभाव के लिए याद किए जाएंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।साथ ही इस कठिन और असहनीय दुख की घड़ी में पूरे शोकाकुल परिवार को संबल और यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏भावभीनी श्रद्धांजलि!
12/05/2026
सोना खरीदने में खर्च दिखता है, पर बार-बार के तामझाम में नहीं? गजब की माया है! 😂
सब समझ रहे हैं महाराज! बोलो गप्पू महाराज की... जय! 😉🚩
29/04/2026
पचास साल पहले पटना के डाकबंगला चौराहे की तस्वीर कुछ ऐसी थी।
HISTORY
15/04/2026
बिहार की राजनीति में एक नया शब्द आया है — “हाफिडिफिट"…और एक नया किरदार — सम्राट
—
कहानी शुरू होती है महाभारत से…जहाँ शकुनि था — चालों का मास्टर। और उसका बेटा उलूक — दूत बनकर पांडवों को डराने गया था।
—
अब आते हैं आधुनिक बिहार पर…यहाँ भी एक “शकुनि” पैदा हुआ — और उसका “उलूक” बना राकेश कुमार…जो आगे चलकर "सम्राट" कहलाया।
—
कहानी में ट्विस्ट तब आया जब मुंगेर में “राजनीतिक भोज” लगी…गोली, कट्टा, बम — सब कुछ परोसा गया…और 7 लोग “खर्च” हो गए।
—
नाम आया राकेश कुमार का…मामला गंभीर था… जेल तय थी…
लेकिन तभी एंट्री हुई — “हाफिडिफिट” की।
—
कागज बोला — “उम्र 14 साल” कानून बोला — “बच्चा है”और जेल से सीधे बाल सुधार गृह।
—
समय बदला…सरकार बदली…और “हाफिडिफिट" वाला बच्चा” सीधे कैबिनेट मंत्री बन गया।
—
फिर एक और ट्विस्ट…गवर्नर बोले —“अगर हाफिडिफिट सही है, तो अभी तुम नाबालिग हो… कुर्सी छोड़ो।”
—
कुर्सी गई…लेकिन किस्मत नहीं गई।
—
राजनीति घूमी…पार्टियाँ बदलीं…और वही राकेश कुमार “सम्राट” बनकर बीजेपी शासन करने लगा।
—
फिर आया “महामानव युग”… और जिस पार्टी ने कभी हटाया था, उसी ने बिहार का “सम्राट” बना दिया।
—
एंकरानी पूछती है… आप 10वीं पास हैं या नहीं?
—
जवाब आता है —“हाफिडिफिट" पढ़ लीजिए… हम मुँह से नहीं बताएंगे।
—
तथाकथित राजनीतिक पंडित प्रशांत पूछता है —“26 साल में 14 साल के कैसे हो गए?” जवाब वही
—
लेकिन ये साधारण कहानी नहीं है…ये “शकुनि पुत्र” की कहानी है…जहाँ कानून की देवी उसकी बुआ गांधारी है।
—
आज स्थिति ये है — देश में विश्वगुरु …राज्य में सम्राट…और सिस्टम में “हाफिडिफिट”।
—
और अंत में …जब “हाफिडिफिट” से सम्राट बन सकते हैं…तो नाम बदलने का मन तो हमारा भी करता है 🤣
आज से मैं भी सम्राट.."हाफिडिफिट" में पढ़ लेना 🤣
#घोरकलजुग #हाफिडिफिट
Atul Kumar Lalan Yadav Gopal Krishna Vidyarthi Samajwadi Party
31/03/2026
सुबह सुबह जब सबको काम पर जाने के लिए तैयार होना होगा- तब बिजली महंगी
शाम में जब सब सपरिवार संग बैठेंगे- तब बिजली महंगी
वाह रे लूट की डकैत सरकार!
31/03/2026
शाम को पंखा चलाना अब 'लक्जरी' हो गया है।
बिहार में अब चैन की नींद भी महंगी बिकेगी।
31/03/2026
पच्चीस से तीस
नहीं टिके नीतीश
बीचवे में टाँय-टाँय फिस्स!
26/02/2026
मिजाज का और अफ़साने मौसम के..💚