27/05/2026
बिहार शहरी आधारभूत विकास निगम (बुडको) के प्रबंध निदेशक श्री अनिमेष कुमार पराशर ने "पटना स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना" के अंतर्गत आने वाले कैचमेंट-1, कैचमेंट-2, फुलवारी एसटीपी और एम्स और आस पास के मोहल्ले का निरीक्षण किया। प्रबंध निदेशक ने दानापुर, खगौल और फुलवारी क्षेत्रों में चल रहे ड्रेनेज निर्माण का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिया कि शेष बचे हिस्सों को मानसून से पहले अवश्य समाप्त किया जाएगा। कैचमेंट टू के पास स्थित एसटीपी का निरीक्षण किया गया जहां कैचमेट का पानी निकासी होगा यहां कनेक्शन का कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया गया।
Nitish Mishra || District Administration Patna
27/05/2026
🌍 बिहार के लिए गौरव का क्षण! 🏆
बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) द्वारा कार्यान्वित दीघा-कंकड़बाग एकीकृत अपशिष्ट जल परियोजना को स्पेन में आयोजित "ग्लोबल वॉटर समिट 2026" में प्रतिष्ठित “ग्लोबल वॉटर अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।
🏆 यह सम्मान ‘वेस्ट वॉटर प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’ श्रेणी में प्रदान किया गया, जो बिहार में आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना, स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों का प्रमाण है।
✨ यह उपलब्धि राज्य सरकार की विकासोन्मुख सोच और बेहतर शहरी भविष्य के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Samrat Choudhary || Nitish Mishra || City of Patna - PMC || District Administration Patna
26/05/2026
बिहार के लिए गौरव का क्षण! 🌍🏆
बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) द्वारा कार्यान्वित दीघा-कंकड़बाग एकीकृत अपशिष्ट जल परियोजना को स्पेन में आयोजित “ग्लोबल वॉटर समिट 2026” में प्रतिष्ठित “ग्लोबल वॉटर अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ‘वेस्टवॉटर प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’ श्रेणी में प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि बिहार में आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Samrat Choudhary || Nitish Mishra || Namami Gange || District Administration Patna
26/05/2026
📢 मॉनसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा !
श्री Nitish Mishra, माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार की अध्यक्षता में मॉनसून पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शहरी क्षेत्रों में जल-जमाव की समस्या के प्रभावी समाधान, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई, तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं।
इस अवसर पर बुडको के प्रबंध निदेशक श्री अनिमेष कुमार पराशर एवं पटना नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा मौजूद रहे।
City of Patna - PMC || Bihar Urban Infrastructure Development Corporation Ltd. || District Administration Patna
26/05/2026
समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई : माननीय मंत्री श्री Nitish Mishra।
DM Darbhanga
Darbhanga Municipal Corporation
26/05/2026
Minister Conducts High-Level Review of Urban Development Projects in Darbhanga.
Nitish Mishra || DM Darbhanga
Darbhanga Municipal Corporation
26/05/2026
श्री Nitish Mishra, माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग की अध्यक्षता में दरभंगा नगर निगम की प्रमुख प्रगतिशील एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में दरभंगा के माननीय विधायक श्री Sanjay Saraogi, विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, सचिव श्री संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, बुडको के प्रबंध निदेशक श्री अनिमेष कुमार पराशर, विशेष सचिव श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव, अपर सचिव श्री Vijay Prakash Meena IAS, अपर सचिव श्री मनोज कुमार सहित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
Samrat Choudhary || DM Darbhanga || Bihar Urban Infrastructure Development Corporation Ltd. || Darbhanga Municipal Corporation
21/05/2026
🚨 नाला निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई 🚨
बेऊर में नाला निर्माण करने वाली एजेंसी पर बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) ने ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही एजेंसी की बैंक गारंटी जब्त करने का नोटिस जारी किया गया है।
लगातार शिकायतों और निर्माण कार्य में अनियमितताओं के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।
Nitish Mishra || Bihar Urban Infrastructure Development Corporation Ltd.
13/05/2026
प्रमंडलीय आयुक्त-सह-प्रबंध निदेशक श्री अनिमेष कुमार पाराशर की अध्यक्षता में मॉनसून-पूर्व तैयारियों को लेकर उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पटना नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
04/05/2026
बारिश के दौरान शहर की सुरक्षा और सुचारू जल निकासी के लिए बुडको की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 🌧️
जलनिकासी के लिये संप हाउस पर विशेष निगरानी और पदाधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई के साथ टीम हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
आपकी सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी समस्या की सूचना तुरंत साझा करें — हम आपके साथ हैं।