Vanijya Prakoshth BJP Bihar

  • Home
  • Vanijya Prakoshth BJP Bihar
Website

Vanijya Prakoshth BJP Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vanijya Prakoshth BJP Bihar, Political Party, Beer chand Patel Marg, .

Official Page | वाणिज्य प्रकोष्ठ, भाजपा, बिहार
Business Community • Organization • Bihar

यह मंच व्यापारिक वर्ग को संगठित करने, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा करने एवं समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने हेतु समर्पित है।

समाचार-पत्रों में प्रकाशित… 📰🙏जीएसटी सुधारों से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को मिलेगी राहत।भारतीय जनता पार्टी, वाणिज्य प्...
10/10/2026

समाचार-पत्रों में प्रकाशित… 📰🙏

जीएसटी सुधारों से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को मिलेगी राहत।

भारतीय जनता पार्टी, वाणिज्य प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को बोरिंग रोड स्थित कैंप कार्यालय, मित्रा कंपाउंड, पटना में जीएसटी परिषद के निर्णयों एवं व्यापारियों के हितों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को विभिन्न समाचार-पत्रों ने प्रमुखता से स्थान दिया।

प्रेस वार्ता प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता जी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसे मुख्य प्रवक्ता श्री नरेश महतो जी ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक श्री अमृतेष कुमार गुप्ता जी एवं महिला प्रदेश सह-संयोजक श्रीमती अमृता गुप्ता जी उपस्थित रहे।

प्रकोष्ठ ने जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को राहत पहुँचाने के लिए सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

कार्यक्रम के समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं, संपादकों एवं मीडिया संस्थानों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏🌹

वाणिज्य प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश

संगठन की पहचान, हम सभी की जिम्मेदारी! 🚩समाचार-पत्रों एवं मीडिया में संगठन के कार्यों तथा पदाधिकारियों का नाम प्रकाशित हो...
09/10/2026

संगठन की पहचान, हम सभी की जिम्मेदारी! 🚩

समाचार-पत्रों एवं मीडिया में संगठन के कार्यों तथा पदाधिकारियों का नाम प्रकाशित होना प्रसन्नता की बात है।

लेकिन संगठन की वास्तविक मजबूती केवल समाचारों में नाम प्रकाशित होने से नहीं, बल्कि सक्रिय सहभागिता, आपसी सहयोग और संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने से बढ़ती है।

आइए, संगठन के आधिकारिक page को Follow करें तथा संगठन से संबंधित समाचारों और गतिविधियों को Like एवं Share कर अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

संगठन का सम्मान, संगठन के प्रति हमारा योगदान! 🙏🌹

वाणिज्य प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश

समाचार-पत्रों में प्रकाशित… 📰🙏लोकनायक एवं भारत रत्न श्रद्धेय जयप्रकाश नारायण जी की 47वीं पुण्यतिथि पर वाणिज्य प्रकोष्ठ, ...
09/10/2026

समाचार-पत्रों में प्रकाशित… 📰🙏

लोकनायक एवं भारत रत्न श्रद्धेय जयप्रकाश नारायण जी की 47वीं पुण्यतिथि पर वाणिज्य प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश द्वारा पटना के बोरिंग रोड स्थित मित्रा कंपाउंड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को विभिन्न समाचार-पत्रों ने प्रमुखता से स्थान दिया।

कार्यक्रम में लोकनायक के लोकतांत्रिक आदर्शों, संपूर्ण क्रांति, सामाजिक न्याय एवं जनसेवा के प्रति उनके ऐतिहासिक योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

कार्यक्रम को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं, संपादकों एवं मीडिया संस्थानों का हृदय से आभार। 🙏🌹

लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🙏💐

वाणिज्य प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश

भारतवर्ष के अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ के दिल्ली विजय एवं राज्यारोहण विजय उत्सव दिवस तथा आदरणीय प...
08/10/2026

भारतवर्ष के अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ के दिल्ली विजय एवं राज्यारोहण विजय उत्सव दिवस तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सेवा और संकल्प के 25 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर 2026 को विद्यापति भवन, पटना में आयोजित विशेष कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता प्रदान करने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार।

कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता एवं भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री संजय सरावगी जी तथा विशिष्ट अतिथिगण राज्यसभा सांसद माननीय श्री भीम सिंह जी, विधायक श्री संजय गुप्ता जी, विधान पार्षद श्री जीवन कुमार जी, बिहार सरकार की पूर्व मंत्री एवं राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज पटना की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीता सिन्हा जी तथा बी.डी. कॉलेज पटना के प्राचार्य एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद जी के प्रति उनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन हेतु विशेष आभार एवं कृतज्ञता।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता जी सहित प्रकोष्ठ के समस्त प्रदेश, क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद।

कार्यक्रम को व्यापक समाचार कवरेज प्रदान करने वाले सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं, संपादकों तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया संस्थानों के प्रति भी हृदय से आभार।

आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं सहभागिता हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 🙏🌹
सादर आभार एवं धन्यवाद।

वाणिज्य प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश
सेवा • संगठन • सामाजिक सहभागिता

भारतवर्ष के अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ के विजय उत्सव को समाचार-पत्रों में व्यापक कवरेज... 🙏🇮🇳पटना ...
08/10/2026

भारतवर्ष के अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ के विजय उत्सव को समाचार-पत्रों में व्यापक कवरेज... 🙏🇮🇳

पटना | 8 अक्टूबर 2026

वाणिज्य प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश द्वारा 7 अक्टूबर को विद्यापति भवन, पटना में आयोजित भारतवर्ष के अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ के दिल्ली विजय एवं राज्यारोहण विजय उत्सव तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सेवा और संकल्प के 25 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को विभिन्न हिंदी एवं उर्दू समाचार-पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक माननीय श्री संजय सरावगी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माननीय श्री भीम सिंह जी, विधायक श्री संजय गुप्ता जी, विधान पार्षद (MLC) श्री जीवन कुमार जी, बिहार सरकार की पूर्व मंत्री प्रो. (डॉ.) सीता सिन्हा जी, प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद जी (प्राचार्य, बी.डी. कॉलेज एवं सीनेट सदस्य, पूर्णिया विश्वविद्यालय), प्रदेश सह-संयोजक श्री अमृतेष कुमार गुप्ता एवं मुख्य प्रवक्ता श्री नरेश महतो सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक राजेश्वर प्रसाद राजेश, नितिन कुमार रिंकू, इंद्रभान सिंह, सुशील कुमार सिंह, मनु चौधरी, कृष्ण कुमार आजाद, सौरभ भगत, राजीव कुमार सिंह, अजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, चितरंजन महतो, नागेंद्र बाबा, विनोद कुमार वाफना एवं नंदकिशोर पंडित; कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता; क्षेत्रीय प्रभारी रामजी प्रसाद जायसवाल, देवेंद्र कुमार गुप्ता, मिंटू जायसवाल, शशिकांत गुप्ता, गोविंद बंसल, विक्रमादित्य प्रसाद विक्रम, मनोज परमार, मनोज गुप्ता, धर्मवीर सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार पाठक, बम बम साह, राजकुमार रश्मि, ब्रजमोहन केसरी, दीपक शर्मा, पीयूष राज, राज गौरव, सौरव झा, विजय प्रसाद गुप्ता एवं आनंद पराशर मिश्रा; महिला प्रदेश सह-संयोजक अमृता गुप्ता तथा महिला प्रभारी नीलम गुप्ता, जय श्री भौमिक, डॉ. चंदना कुमारी एवं शालिनी शेखर सहित प्रकोष्ठ के अनेक अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

साथ ही, सुंदर साहू, अशोक चौधरी, मथुरा प्रसाद गुप्ता, शिव कुमार ‘स्पंदन’, कामेश्वर गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक प्रदीप कुमार, डॉ. सुनील अग्रवाल, आदित्य शंकर गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, कुमार चंद्रशेखर, उमा देवी एवं नवीन ज्योति कुशवाहा सहित विभिन्न समाजों के अनेक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेतागण एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सेवा और संकल्प के 25 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के बीच साड़ियों तथा पुरुषों को अंगवस्त्र के रूप में गमछे का वितरण किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था कर उन्हें भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में सहभागी सभी माननीय अतिथियों, सम्मानित पदाधिकारियों, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार।

कार्यक्रम को व्यापक समाचार कवरेज प्रदान करने वाले सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं, संपादकों एवं हिंदी-उर्दू मीडिया संस्थानों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार। 🙏🌹

सेवा • संगठन • सामाजिक सहभागिता

07/10/2026

मीडिया कवरेज | सेवा और संकल्प के 25 वर्ष 🙏🇮🇳

आज विद्यापति भवन, बुद्ध मार्ग, पटना में आयोजित होने वाले ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ एवं सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ दिल्ली विजय एवं राज्यारोहण विजय उत्सव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को प्रमुखता से स्थान देने के लिए Bihar Warta का हार्दिक आभार।

📍 विद्यापति भवन, बुद्ध मार्ग, पटना
⏰ आज, पूर्वाह्न 11:30 बजे से

आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति सादर अपेक्षित है।
🙏🌹

सेवा और संकल्प के 25 वर्ष 🇮🇳आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ...
07/10/2026

सेवा और संकल्प के 25 वर्ष 🇮🇳

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वाणिज्य प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश द्वारा आज पटना में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ एवं अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ के दिल्ली विजय एवं राज्यारोहण विजय उत्सव दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

📅 आज, 7 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
⏰ पूर्वाह्न 11:30 बजे से
📍 विद्यापति भवन, बुद्ध मार्ग, पटना

इस विशेष अवसर पर आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति सादर अपेक्षित है। 🙏🌹

निवेदक :
वाणिज्य प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश

समाचार-पत्रों में प्रकाशित… 🙏राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर वाणिज्य प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश...
03/10/2026

समाचार-पत्रों में प्रकाशित… 🙏
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर वाणिज्य प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को विभिन्न समाचार-पत्रों एवं मीडिया संस्थानों ने प्रमुखता से स्थान दिया।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वावलंबन एवं सामाजिक समरसता के विचारों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने की तथा संचालन प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम को समाचार-पत्रों में स्थान देने वाले सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया संस्थानों का हृदय से आभार। 🙏🌹

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को शत्-शत् नमन। 🇮🇳

#महात्मागांधी #गांधीजयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर वाणिज्य प्रकोष्ठ ने अर्पित की श्रद्धांजलि 🙏🌹आज 02 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनता प...
02/10/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर वाणिज्य प्रकोष्ठ ने अर्पित की श्रद्धांजलि
🙏🌹

आज 02 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी, वाणिज्य प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश के बोरिंग रोड स्थित कैंप कार्यालय, मित्रा कंपाउंड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य प्रकोष्ठ के *प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि संचालन प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता ने किया।

प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनके विचार सामाजिक जीवन और राष्ट्र निर्माण के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। गांधी जी के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं सार्वजनिक जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन सादगी, सत्य और सेवा का संदेश देता है। समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सद्भाव जैसे उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी को स्मरण करने के साथ उनके जीवन मूल्यों को अपने दैनिक आचरण एवं सामाजिक कार्यों में उतारने का प्रयास करना चाहिए।

प्रकोष्ठ के मुख्य प्रवक्ता नरेश महतो ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को जनशक्ति का माध्यम बनाकर विश्व के समक्ष एक विशिष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन समाज में शांति, सद्भाव, समानता एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अजय कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, संजीव कुमार पाल, सुशील कुमार सिंह, मनु चौधरी, कृष्ण कुमार आजाद, सौरभ भगत, ओमप्रकाश गुप्ता एवं नागेंद्र बाबा, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता; क्षेत्रीय प्रभारी रामजी प्रसाद जायसवाल, देवेंद्र कुमार गुप्ता, मिंटू जायसवाल, राकेश कुमार गुप्ता, अजीत कुमार भारद्वाज, मदन कुमार गुप्ता एवं रंजन कुशवाहा; महिला प्रदेश सह-संयोजक अमृता गुप्ता, महिला प्रभारी जय श्री भौमिक एवं शालिनी शेखर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को शत्-शत् नमन। 🙏🌹🇮🇳

#महात्मागांधी #गांधीजयंती

समाचार-पत्रों में प्रकाशित… राष्ट्रवादी चिंतक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती प...
26/09/2026

समाचार-पत्रों में प्रकाशित…

राष्ट्रवादी चिंतक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर वाणिज्य प्रकोष्ठ, भाजपा बिहार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को विभिन्न समाचार-पत्रों ने प्रमुखता से स्थान दिया।

सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया संस्थानों का हृदय से आभार। 🙏🌹

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को शत्-शत् नमन।

Address

Beer Chand Patel Marg

800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vanijya Prakoshth BJP Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share