01/06/2026
खेतों में उगती मुस्कुराहट
भूमिका विहार द्वारा एक प्रयास ऐसा भी -
खुशहाली के बगान
————————————————————
जब मेहनत मिट्टी से मिलती है, तो केवल फसल नहीं उगती, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और खुशहाली भी खिलती है।
यह मुस्कुराहट उस महिला किसान की है जिसने अपने श्रम, लगन और संकल्प से अपने परिवार और भविष्य को संवारने का रास्ता चुना है। हरे भरे नेनुआ/ घेवरा के साथ वह आशा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के बीज भी बो रही है।
31/05/2026
क्यूंकि हम बहाने नहीं बनाते
हम पढ़ने है जाते
भूमिका विहार द्वारा संचालित “भूमिका पाठशाला” से जुड़ी बेटियां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं, ताकि शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बना सकें।
28/05/2026
Puberty with Dignity
शरीर में बदलाव स्वाभाविक हैं,इन्हें सम्मान और सही जानकारी के साथ समझना ज़रूरी है।”
“भूमिका विहार (Bhoomika Vihar) द्वारा आयोजित ‘माहवारी उत्सव’ इसी समझ, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, ताकि किशोरियाँ बिना शर्म और डर के अपने शरीर, स्वास्थ्य और अधिकारों को समझ सकें।”
18/05/2026
Beyond the Game: Sports, Education & Equal Opportunities for Every Youth
खेल से बदलाव: शिक्षा, समान अवसर और युवाओं की रचनात्मक भागीदारी
At Bhoomika Vihar, we believe in a constructive approach to youth engagement — where sports become a platform for education, confidence building, teamwork, gender equality, and community leadership. Through meaningful participation, young people are encouraged to become responsible citizens who believe in dignity, inclusion, and equal rights for everyone.
Sports, education, and equal opportunities together can shape a more just and inclusive society. When young girls and boys play, learn, and grow together, they begin to challenge discrimination, build mutual respect, and develop leadership for positive social change.
16/05/2026
जिसकी लड़ाई — वही करेगा अगुवाई”
यही सोच युवाओं को जिम्मेदारी, नेतृत्व, संवेदनशीलता और सामाजिक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ाती है।
युवाओं के भीतर रचनात्मक और सकारात्मक सोच की प्रक्रिया विकसित होना बेहद आवश्यक है।
जब युवा केवल समस्याओं को देखने के बजाय समाधान खोजने लगते हैं, तभी समाज में वास्तविक बदलाव की शुरुआत होती है।
भूमिका विहार का प्रयास है कि युवा केवल दर्शक नहीं, बल्कि बदलाव के सक्रिय वाहक बनें —
सोच में रचनात्मकता, कार्य में संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ।
15/05/2026
Climate Brides
Through the “Climate Brides” initiative, Bhoomika Vihar is working to address the intersection of climate injustice and gender inequality by strengthening girls’ leadership, education, protection systems, community resilience, and climate awareness.
Climate change is not gender neutral.
In the flood-prone districts of North-East Bihar, recurring disasters are pushing adolescent girls into deeper vulnerabilities — including child marriage, trafficking, school dropout, displacement, and unsafe migration.
Because protecting girls is also protecting the future of climate justice.
11/05/2026
प्रयास वो नहीं जो हादसों का इंतज़ार करे,
प्रयास वो है जो हर मुश्किल से पहले बदलाव की शुरुआत करे।
एक प्रयास —
भूमिका विहार की दुर्गा जत्था की बेटियों का,
जो डर नहीं, बदलाव की पहचान बन रही हैं।
09/05/2026
Let’s Cultivate Transformation
Creating Systemic Change for Girls and Women
Breaking Structural Barriers- Building Futures
08/05/2026
पिता सम्मान
भूमिका विहार द्वारा शुरू किया गया “फादर अवार्ड” उन पिताओं को सम्मानित करने की पहल है, जो बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और नेतृत्व को बढ़ावा देते हैं। यह पहल सकारात्मक पुरुषत्व (Positive Masculinity) और पुरुष सहयोगिता (Male Allyship) को मजबूत करने का प्रयास है, ताकि पुरुष और लड़के लैंगिक समानता एवं हिंसा-मुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भागीदार बन सकें। इस सम्मान के माध्यम से समाज में प्रेरणादायक बदलाव लाने और बेटियों के प्रति परिवार एवं समुदाय का सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।
02/05/2026
NEWSLETTERS BY DURGA JATTHA
Voices of Change. Stories of Resilience.
Led by adolescent girls of
Bhoomika Vihar
=Sharing community stories & lived experiences
=Speaking against fake, forced & early marriage
=Building leadership, confidence & collective voice