Rupesh Kushwaha Fans Club

Rupesh Kushwaha Fans Club

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rupesh Kushwaha Fans Club, Patna.

बुज़दिल डराया करते है अक्सर दिलेर को ,
धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को,

"सौ में नब्बे शोषित हैं शोषितों ने ललकारा है।
धन-धरती और राज-पाट में नब्बे भाग हमारा है"

👑👑 जय सम्राट अशोक 👑👑

Photos from Rupesh Kushwaha Fans Club 's post 19/04/2026

हाजीपुर में बिहार के लोकप्रिय, यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष्य में कुशवंशी सेना (भारत) द्वारा आयोजित खुशीयों भरा पल हर्षोल्लास, अबीर-गुलाल सह भोज में शामिल होकर अपने परिवारजनों का सानिध्य प्राप्त किया।

बिहार के लोकप्रिय, यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं!

Photos from Rupesh Kushwaha's post 19/04/2026
11/04/2026

जिन्होंने पाखंडवादी विचारधारा के लोगों के पत्थर खाकर भी नारी शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया,
वैसे महान क्रांतिसूर्य, शिक्षा के प्रति अग्रदूत, महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर नमन।

10/04/2026

मौर्य साम्राज्य के संस्थापक, अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस, महान योद्धा, बृहद अखण्ड भारत के सूत्रधार चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
#चंद्रगुप्तमौर्य #सम्राट_चंद्रगुप्त_मौर्य #मौर्य_साम्राज्य

Photos from Rupesh Kushwaha Fans Club 's post 06/04/2026

वैशाली में आयोजित चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती सह बोर्ड, इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल होकर सभा को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन सभी कार्यक्रम आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने पूर्वजों के विरासत और नई पीढ़ी को उनके विचारों पर चलने का प्रेरणा, संदेश दे रहें, प्रयास कर रहें। और शिक्षा जगत में अलख जगाने को छात्र-छात्राओं को प्रेरित कर रहें हैं।

समाजसेवी श्री सिंकदर जी, पप्पू कुशवाहा जी, युवा साथी प्रिय रौशन कुशवाहा जी, दीपक कुशवाहा जी, राहुल जी, अमोद कुशवाहा जी, रितुराज जी, राजमन्यम जी, ब्रजमोहन जी, शांतनु जी एवं धर्मेन्द्र मौर्या जी का साथ स्नेह मिला जिससे अभिभूत हूं।

बोर्ड, इंटरमीडिएट सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

पुनः आयोजन मंडली का आभार व्यक्त करते हुए आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

जय सम्राट अशोक 🙏
#सम्राट_अशोक

01/04/2026

सिख धर्म के आठवें गुरु गुरु हर किशन साहिब जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं।

उनका जीवन सेवा, करुणा व मानवता के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है, जो हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

01/04/2026

लोकगायक, अमेठी की शान भाई Pradeep Maurya जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सदैव स्वस्थ्य और दीर्घायु रहें।

31/03/2026

बिहार के लाल, महान युवा क्रांतिकारी शहिद कॉमरेड चंद्रशेखर प्रसाद उर्फ 'चंदू' जी के शहादत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏

Photos from Rupesh Kushwaha Fans Club 's post 26/03/2026

पटना: अखिल भारतीय युवा कुशवाह समाज (भारत) द्वारा आयोजित अखण्ड भारत के निर्माता चक्रवर्ती, प्रियदर्शी सम्राट अशोक जी के 2370 वीं जयंती कार्यक्रम सह सम्मान समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जय सम्राट अशोक 🙏

Photos from Rupesh Kushwaha Fans Club 's post 23/03/2026

हाजीपुर निवासी मेरे मित्र राजेश कुशवाहा जी की छोटी बहन कोमल कुमारी ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में 424 अंक (85%) प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित की है, उनकी इस शानदार उपलब्धि में माता-पिता, गुरुजनों का समर्थन, विश्वास, आशिर्वाद कायम था।

कोमल जी की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा वैशाली जिला गर्व महसूस कर रहा है।

उनकी कठोर संघर्ष, लगन और समर्पण सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई!

कोमल जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं!
मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Patna