Bihar Pradesh Congress - Minority Department

Website

Bihar Pradesh Congress - Minority Department This is the official page of Bihar Pradesh Congress Committee - Minority Department

11/10/2026
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मरहूम बरकतुल्लाह खान साहब की यौमे विसाल (पुण्यतिथि) पर उन्हें खिर...
11/10/2026

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मरहूम बरकतुल्लाह खान साहब की यौमे विसाल (पुण्यतिथि) पर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करता हूँ।
अल्लाह पाक मरहूम को जन्नतुल फिरदौस अता फरमाए। आमीन। 🤲
Imran Pratapgarhi Bihar Pradesh Congress - Minority Department Indian National Congress - BIHAR Indian National Congress, Minority Department

पूर्णिया स्थित थाना चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन...
28/09/2026

पूर्णिया स्थित थाना चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में तमाम कांग्रेसजनों के साथ पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग की भी मजबूती से उपस्थिति रही।
इस दौरान लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई तथा ‘वोट चोरी’ के विरोध में आवाज बुलंद की गई।
धरना-प्रदर्शन के बाद पूर्णिया एसडीपीओ साहब को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया गया।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की रक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।
#धरना_प्रदर्शन #पूर्णिया #वोट_चोरी #लोकतंत्र #कांग्रेस

आज AICC, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में कांग्रेस सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन एवं स...
15/09/2026

आज AICC, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में कांग्रेस सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन एवं सांसद श्री Imran Pratapgarhi जी, कांग्रेस सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती Supriya Shrinate जी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नेशनल कोऑर्डिनेटर/इंचार्ज – कम्युनिकेशन श्रीमती जीनल गाला जी एवं नेशनल कोऑर्डिनेटर/सोशल मीडिया इंचार्ज श्री Nazar Faridi जी के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में सोशल मीडिया की भूमिका, संगठन को डिजिटल माध्यम से और मजबूत करने तथा जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा और संदेश को प्रभावी ढंग से पहुँचाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

सभी साथियों के उत्साह और सक्रिय भागीदारी ने बैठक को और सार्थक बनाया।

Social Media Volunteers meet / Training Program 15th September 2026📍AICC, 24, Akbar Road, New Delhi
14/09/2026

Social Media
Volunteers meet / Training Program
15th September 2026
📍AICC, 24, Akbar Road, New Delhi

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे जनाब जलील मस्तान साहब आज अपने पैतृक गा...
14/09/2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे जनाब जलील मस्तान साहब आज अपने पैतृक गांव की मिट्टी में हमेशा के लिए सुपुर्द-ए-ख़ाक हो गए।
उनकी आख़िरी विदाई में उमड़ा लाखों का जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा था कि जलील मस्तान साहब ने अपने राजनीतिक जीवन में सिर्फ़ सियासत नहीं की, बल्कि लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। हर आंख नम थी और हर दिल से उनकी मग़फ़िरत के लिए दुआ निकल रही थी।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जी सहित प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के साथियों ने बड़ी संख्या में नमाज़-ए-जनाज़ा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जलील मस्तान साहब का जाना कांग्रेस पार्टी और सीमांचल की सियासत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, संघर्ष और जनता से गहरा जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा।
अल्लाह पाक मरहूम की मग़फ़िरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए और उनके परिवार, चाहने वालों एवं समर्थकों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए

सीमांचल के अररिया ज़िला अंतर्गत फारबिसगंज में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक कोचिंग संस्थान में मुस्लिम महिलाओं के धार्मिक वस...
07/09/2026

सीमांचल के अररिया ज़िला अंतर्गत फारबिसगंज में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक कोचिंग संस्थान में मुस्लिम महिलाओं के धार्मिक वस्त्र बुर्के का इस्तेमाल कर अश्लील गाने पर डांस करवाने की घटना बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक है। यह सिर्फ़ किसी धर्म की धार्मिक व्यवस्था का अपमान नहीं, बल्कि समाज में नफ़रत और धार्मिक वैमनस्य फैलाने की कोशिश है।
राष्ट्रीय चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग सह राज्यसभा सांसद जनाब Imran Pratapgarhi जी एवं प्रदेश चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग जनाब Omair Khan जी के निर्देश पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी,अल्पसंख्यक विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने आज अररिया ज़िला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
इस मामले में फारबिसगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और प्रशासन ने दोषी कोचिंग संस्थान के विरुद्ध नियम के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
हम साफ़ कहना चाहते हैं जब तक दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है,बिहार कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग इस लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगा।
धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ और समाज में नफ़रत फैलाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Faiyaz Hussain

22/08/2026

एक बात गांठ बांध लीजिए - सिर्फ मां, बेटी, बहन या पत्नी होना महिलाओं की पहचान नहीं है।

आपकी पहचान आप खुद हैं - आपके सपने, आपकी आकांक्षाएं और आपकी अपनी उपलब्धियां।

हर रिश्ता ज़रूरी है, मगर उन सबसे ज़्यादा ज़रूरी है आपका अपना अस्तित्व।

13/08/2026

“इनको हम पागल कर देंगे…”

नरेंद्र मोदी की रातों की नींद उड़ चुकी है, कुछ वजहें सबके सामने हैं, कुछ अभी पर्दे के पीछे।

जिन अमित शाह को ‘चाणक्य’ बताकर महिमामंडित किया गया, वे छात्रों के सवालों से ऐसे गायब हुए कि 20 दिनों तक संसद का सामना नहीं कर पाए।

अब इस सरकार को समझ आ गया है, देश जाग चुका है और अपनी आवाज़ दबने नहीं देगा।

‘रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन’ में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री जी

12/08/2026

झारखंड में छात्रों के साथ जो हो रहा है, उस पर मैं बिल्कुल चुप नहीं हूं।

मैंने साफ कहा है, “छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार नहीं है”।

: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi ji

Address

Sadaquat Ashram
Patna
800013

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Pradesh Congress - Minority Department posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share