पीएम मोदी का मंत्र — "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, आज जनआंदोलन बन चुका है।
मोदी सरकार की नीतियों और सुशासन के बल पर भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश का गौरव बढ़ा रही हैं।
आज "बेटी बोझ नहीं, भविष्य है" की सोच देशभर में मजबूत हुई है। 🇮🇳
Nivedita Singh
सदस्य-बिहार विधान परिषद।
सशक्त महिला, सशक्त बिहार, सशक्त भारत!
5 अगस्त 2019: अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में बदलाव की नई शुरुआत...
• सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति मिली
• निवेश और पर्यटन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई
• युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और स्टार्टअप के अवसर बढ़े
• सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचने लगा
सोचिए, अगर अनुच्छेद 370 नहीं हटता तो क्या यह बदलाव संभव होता?
• क्या विकास इतनी तेजी से आगे बढ़ पाता?
• क्या निवेश और अवसर इसी तरह बढ़ते?
• क्या योजनाओं का लाभ बिना बाधा आम लोगों तक पहुंच पाता?
पीएम श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज का कश्मीर नई उम्मीदों और नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा है। 🇮🇳
2014 से 2026: बदलते भारत की कहानी! 🇮🇳🚀
क्या भारत सच में बदल सकता है?
2014 का यह सवाल आज एक नई हकीकत बन चुका है। टूटी सड़कों, बिजली संकट और 11वीं अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर भारत आज दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। 🌟
पिछले 12 वर्षों में देश ने कई बड़े बदलाव देखे हैं:
• डिजिटल और स्पेस क्रांति
• तेज़ इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
• गरीब कल्याण पर फोकस
यह सिर्फ बदलाव नहीं, बल्कि विकसित भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की कहानी है। 🇮🇳🤝
31/05/2026
बक्सर जिला में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” को प्रमुख समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। यह भाजपा के संगठनात्मक सशक्तिकरण, वैचारिक प्रशिक्षण एवं कार्यकर्ता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। बक्सर के बगीचा लॉन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय दर्शन पर विशेष चर्चा की जा रही है।
31/05/2026
इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ रही है। तेज धूप, गर्म हवाएं, ऐसे मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
पानी पीते रहिए, धूप में निकलना ही पड़े तो थोड़ा संभलकर निकलें।
इस दिशा में सरकार के भिन्न भिन्न विभागों ने जो गाइडलाइन जारी की है, वो भी भूलिएगा नहीं।
31/05/2026
Netherlands में आयोजित एक विशेष समारोह में चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गई। उस कार्यक्रम में Netherlands के प्रधानमंत्री भी मौजूद थे।
इन ताम्र पट्टिकाओं को लेकर मुझे देश-विदेश से लगातार संदेश मिल रहे हैं।
लोग खुशी जता रहे हैं, गर्व व्यक्त कर रहे हैं। दुनियाभर के तमिल समुदाय में भी इसे लेकर विशेष उत्साह है।
इनमें 21 बड़ी और तीन छोटी ताम्र पट्टिकाएं हैं। ये मुख्य रूप से राजा राजेंद्र चोला-प्रथम द्वारा अपने पिता राजा राजराजा चोला के एक वचन को पूरा करने से जुड़ी हैं।
इनमें आनइमंगलम् गांव को एक बौद्ध विहार को दान देने का उल्लेख है। इन ताम्र पट्टिकाओं में चोला वंश की उपलब्धियों का भी वर्णन मिलता है।
31/05/2026
कल्पना कीजिए, एक ऐसा school जहां बच्चे भी आते हों, युवा भी और बुजुर्ग भी, जहां कोई fees ना हो, कोई बड़ी building ना हो, कोई classroom भी ना हो और सबसे रोचक बात, वहां class नदी में लगती हो... ये कोई कहानी नहीं है। ये एक सच्चा प्रयास है।
केरलम के आलुवा में, साजी वलाशेरिल जी ऐसा ही एक swimming club चला रहे हैं।
31/05/2026
त्याग, न्याय, नारी शक्ति और वीरता की मिशाल, भारत की वीरांगना महारानी श्रीमंत अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
राष्ट्र पुननिर्माण एवं लोक-कल्याण में आपका अतुल्य योगदान युगों-युगों तक याद किया जायेगा।
31/05/2026
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आप सभी से निवेदन है कि तंबाकू का सेवन न करें और अपने जीवन तथा परिवार को सुरक्षित रखें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Website
Address
Patna
800001
