02/10/2025
महावीर अखाड़ा दल, बड़ी, मंझली और छोटी माता कमेटी, दुर्गा पूजा से पगड़ी पाकर स्वयं को गौरवान्वित और धन्य महसूस कर रहा हूँ। 🙏
1930 में विजयादशमी और 9वीं मोहर्रम के दिन मेरे दादा ख़ान बहादुर क़मरुद्दीन हुसैन ख़ान (मानद मजिस्ट्रेट) ने बड़ी दुर्गा समिति और महावीर अखाड़ा दल के बीच राजनयिक की ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी पहल पर अखाड़े को लाइसेंस मिला।
बाद में स्व. बाबू शीतल सिंह, स्वर्गीय कामता साव दादा, स्वर्गीय गोरखनाथ साव, दादा चतुर्भुज और अन्य लोगों ने मेरे दादा को संरक्षक (Sanrakshak) बनाकर पगड़ी से सम्मानित किया। क़मरुद्दीन ख़ान ने मुहर्रम कमेटी का प्रतिनिधित्व करते हुए शीतल दादा और बड़ी दुर्गा जी महावीर अखाड़ा दल के सदस्यों को भी मोहर्रम का संरक्षक बनाया।
यह परंपरा आज भी हर साल निभाई जाती है। ❤️
यहाँ तक कि 1947 में जब पूरा देश बंटवारे की अफ़रा-तफ़री में था, तब भी मनेर ने एकजुट होकर अखाड़ा निकाला था
#परंपरा #गौरव #एकतामेंविविधता

14/09/2023
07/06/2023