संवाद से समाधान, समाधान से विश्वास।
भूमि सुधार के संकल्प से बदली जनकल्याण की आस और विश्वास।।
Office of Vijay Kumar Sinha
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Office of Vijay Kumar Sinha, Government Official, 3 Strand Road Patna, Patna.
कार्यालय
उपमुख्यमंत्री, बिहार
माननीय श्री विजय कुमार सिन्हा
विधायक-लखीसराय विधानसभा क्षेत्र
पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व अध्यक्ष, बिहार विधान सभा।।
मंत्री, बिहार सरकार ।।
28/01/2026
उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री VIJAY KUMAR SINHA जी ने बुधवार 28 जनवरी को गया जिले के अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार अप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी, सभी राजस्व कर्मचारी एवं सभी अमीनों की उपस्थिति में कन्वेंशन सेन्टर, बोधगया दूसरी पाली में विभाग के सभी कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान खराब कार्यप्रणाली वाले अंचलों के डेटा के साथ स्थिति में सुधार के लिए एक माह का समय दिया गया। माननीय उपमुख्यमंत्री ने राजस्व कर्मचारियों एवं अमीनों के कार्यों की भी राजस्व ग्रामवार समीक्षा की। उन्होंने सभी को एक माह में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी की पीठ भी थपथपाई।
इस दौरान विभाग के सचिव श्री जय सिंह, विशेष सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, अपर सचिव श्री आजीव वत्सराज, माननीय उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव श्री सुनील कुमार तिवारी, गया के अपर समाहर्ता परितोष कुमार, ओएसडी अनुपम प्रकाश, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी, आईटी मैनेजर आनंद शंकर समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
26/12/2025
आज पूर्णिया समाहरणालय के महानंदा सभागार, पूर्णिया में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुक्त पूर्णिया, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त पूर्णिया, अपर समाहर्ता, उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी तथा संबंधित भूमि राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि सर्वेक्षण, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरण तथा अतिक्रमण से जुड़े मामलों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए।
इसके साथ ही उप समाहर्ता एवं अपर समाहर्ता स्तर पर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह कम से कम 3–4 न्यायालय बैठकों का आयोजन कर अधिकतम मामलों के निपटारे का भी स्पष्ट निर्देश दिया। साथ ही भूमि मापी कार्य के लिए न्यूनतम 7 दिन और अधिकतम 3 माह की समय-सीमा निर्धारित की गई, ताकि नागरिकों को समयबद्ध न्याय मिल सके।
इसके अतिरिक्त, पूर्णिया के िकास_एवं_आवास_विभाग तथा #खान_एवं_भूतत्व_विभाग की भी समीक्षा बैठक की गई, जिसमें कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं ठोस दिशा-निर्देश दिए।
#भूमि_विवाद_मिटाएँगे_खुशहाली_का_दीप_जलाएँगे
#समीक्षा_बैठक
लखीसराय के लोकप्रिय विधायक श्री विजय कुमार सिन्हा जी ने विधायक का शपथ लिया।
हां महुआ पिए हैं
लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में राजद के MLC द्वारा जिस तरह शराब पीकर गुंडई, डराने-धमकाने वाली और असंयमित हरकतें की गईं, उसने यह साफ कर दिया है कि राजद जब भी चुनाव में पीछे होता है, तो उनके नेताओं का व्यवहार और भाषा दोनों नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं।
बिहार में कानून पर आधारित शासन चाहिए या अराजकता– यह फैसला जनता करेगी।
राजद के नेता जिस तरह की गैर-ज़िम्मेदाराना और अनुशासनहीन गतिविधियाँ करते दिख रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि अगर ऐसे लोगों को सत्ता मिल गई, तो लखीसराय और बिहार फिर से उसी अराजक वातावरण में लौट जाएगा, जिसे जनता ने बहुत कठिनाई से पीछे छोड़ा है।
NDA विकास और सुशासन की राजनीति करता है, जबकि राजद के नेता डर, धमकी और अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं।
लखीसराय की जनता सब देख रही है, सब समझ रही है और इस बार फिर सुशासन ही जीतेगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Website
Address
3 Strand Road Patna
Patna
800023
