04/06/2026
ये 2 fake ID से आप सभी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा हैं और लक्ज़ूरियस सामान देने या बेचने के नाम पर पैसे का फ्रॉड / UPI के माध्यम से आपका अकाउंट खाली कर देगा । लालच देकर मेरे नाम से फ्रॉड हुआ भी है । सतर्क रहें । मैंने साइबर क्राइम में रिपोर्ट किया है । जल्दी ही ये असामाजिक तत्व जेल में होगा । धन्यवाद 🙏🏻
24/05/2026
UPSC 2026 paper ने यह साबित किया-
UPSC अब information नहीं, intellectual maturity filter
कर रहा है। जो विधार्थी limited sources, deep revision,
PYQ orientation, conceptual clarity आदि को ध्यान में रखकर
परीक्षा देने गए, वे comparatively बेहतर स्थिति में रहे।
अब UPSC ऐसे candidates चाहता है जो concepts connect कर सकें, uncertainty में decision ले सकें, और limited information में logical judgement दिखा सकें।
2026 का Prelims एक बड़ा संकेत है कि आने वाले वर्षों में UPSC rote learning से और दूर जाएगा तथा interdisciplinary, analytical और application-based approach को प्राथमिकता देगा।
कम स्रोत, अधिक पुनरावृत्ति, गहरी अवधारणात्मक समझ, PYQs का विश्लेषण, concepts को आपस में जोड़ने की क्षमता, Static और current integration पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो गया है।
2026 Paper ने एक myth तोड़ दिया कि 1 साल current affairs पढ़ लो, Prelims निकल जाएगा। Direct current affairs questions बहुत कम आए।लेकिन indirect integration लगभग हर subject में था।
Science & Technology से लगभग 18 प्रश्न आए,इसमें UPSC ने दिखाया कि Technology समझते हो या सिर्फ news पढ़ते हो?यही इस paper का intellectual shift था।
जबकि Economy comparatively balanced रही। इसमें 19 प्रश्न पूछे गए। जो students Conceptual part और current affairs दोनों पढ़ रहे थे, उन्हें advantage मिला।
UPSC ने 2026 में क्या संकेत दिया?
1. Rote learning समाप्त
2. PYQ analysis mandatory
3. Interdisciplinary preparation future है।
4. Static subjects की वापसी
5. UPSC अब thinking ability test कर रहा है।
20/05/2026
72 Bpsc Test Series - 2026 (Free)