04/06/2026
📍 जिला समाहरणालय, गयाजी
आज #गयाजी जिले की 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आम जनता को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से उपलब्ध कराई जाएं। किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने तथा संभावित सुखाड़ जैसी परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूरा करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, #जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा के माननीय #अध्यक्ष आदरणीय Dr. Prem Kumar जी, सम्मानित विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं समिति के सभी सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गयाजी के प्रभारी मंत्री के रूप में मेरा प्रयास है कि शांति, सुशासन एवं समृद्धि के क्षेत्र में गयाजी बिहार के अग्रणी जिलों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे।
04/06/2026
📍 जिला अतिथि गृह, गयाजी
आज जिला अतिथि गृह, गयाजी पहुंचने पर NDA के सम्मानित कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं देवतुल्य जनता द्वारा आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया।
गयाजी की पावन धरती पर मिले इस आत्मीय सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं गयाजी क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
VIJAY KUMAR SINHA Shivraj Singh Chouhan Nitin Nabin Narendra Modi Bharatiya Janata Party (BJP)
#बिहार
04/06/2026
जगतपालक भगवान विष्णु के पावन चरण चिह्नों से आलोकित गया जी की पुण्यभूमि में स्थित #विष्णुपद_मंदिर में आज राज्य के सभी नागरिकों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की।
मगध की यह महान धरती केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास, ज्ञान, संस्कृति और अखंड राष्ट्रचेतना की भी प्रेरणास्थली रही है। इसी पावन भूमि से राष्ट्र निर्माण और सभ्यता के उत्कर्ष की वह ज्योति प्रज्वलित हुई, जिसने भारत को विश्व में विशिष्ट पहचान दिलाई।
भगवान श्रीहरि से प्रार्थना है कि वे हम सभी को जाति, वर्ण, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर “विकसित भारत–समृद्ध बिहार” के संकल्प को साकार करने की शक्ति, सद्बुद्धि और सामर्थ्य प्रदान करें। हमारी सनातन संस्कृति, श्रेष्ठ संस्कार और समृद्ध परंपराओं का प्रकाश पुनः संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करे तथा भारत मानवता के कल्याण का अग्रदूत बने—यही मंगलकामना है।
#गयाजी #विष्णुपद_मंदिर #भगवानविष्णु #मगध #सनातनसंस्कृति #विकसितभारत #एकभारतश्रेष्ठभारत #जयश्रीहरि #जयमांभारती #बिहार
04/06/2026
आज #गयाजी जाने के क्रम में #जहानाबाद, #बेलागंज, #फतेहपुर, #सिलौंजा एवं अन्य स्थानों पर के सम्मानित कार्यकर्ताओं, आमजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा आत्मीय स्वागत, अभिनंदन से अभिभूत हूं।
यह स्नेह, सम्मान और अपनापन जनसेवा के पथ पर और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आपका विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
VIJAY KUMAR SINHA Shivraj Singh Chouhan Nitin Nabin Narendra Modi BJP Bihar Bharatiya Janata Party (BJP) #बिहार
04/06/2026
दो दिवसीय गयाजी प्रवास कार्यक्रम...
VIJAY KUMAR SINHA Nitin Nabin Narendra Modi
04/06/2026
मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है।
इस दुखद हादसे में दिवंगत हुए सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।
ॐ शांति। 🙏🏻
#बिहार
04/06/2026
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के अध्यक्ष, परम् पूज्य श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका जीवन समाज, संस्कृति और सनातन धर्म की सेवा में समर्पित रहा है।
प्रभु श्री रामलला से यही प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अखंड सम्मान प्राप्त हो।
आपका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव समाज का पथ प्रशस्त करता रहे।
🚩 जय श्रीराम 🚩