बिहार से झारखंड के अलग होने के समय राज्य में हरित आवरण 9 प्रतिशत से भी कम था, लेकिन माननीय नीतीश जी के प्रयासों और निरंतर वृक्षारोपण अभियानों ने बिहार में हरियाली को बढ़ावा दिया। आज राज्य का हरित आवरण बढ़कर 15 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
Belaganj VidhanSabha - बेलागंज
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Belaganj VidhanSabha - बेलागंज, Political Party, birchand Patel Path, Patna.
मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुई अग्निकांड की घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे से प्रभावित पीड़ित परिजनों के साथ स्वास्थ्य विभाग पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है तथा आश्वस्त किया है कि घटना की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हर जिले और अनुमंडल में स्थापित ‘लोक शिकायत निवारण केंद्र’ शासन की जवाबदेही सुनिश्चित कर रहे हैं।
माननीय नीतीश कुमार जी की इस दूरदर्शी सोच के कारण आज लोगों की समस्याओं का निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी ढंग से समाधान किया जा रहा है।
जनसेवा को कर्तव्य और विकास को संकल्प मानकर माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार को नई पहचान दी है।
सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत विकास के माध्यम से उन्होंने राज्य को प्रगति की नई दिशा दी। उनकी दूरदर्शी सोच, सादगी और जनहित के प्रति समर्पण ने करोड़ों बिहारवासियों का विश्वास अर्जित किया है। बिहार के गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार।
माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य में शुरू हुई 'साइकिल योजना' की देश-विदेश में सराहना हुई। इस योजना पर अध्ययन और शोध किए गए। इसने लड़कियों में आत्मविश्वास जगाया तथा उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई। जो लोग पहले शाम के समय भी अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे, वे आज बेखौफ होकर रात में भी कहीं आ-जा सकते हैं।
लोगों के मन में सुरक्षा के भाव का संचार करने के लिए आभार नीतीश जी।
1 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ जद (यू) परिवार ने संगठनात्मक मजबूती का नया इतिहास रचा है। यह उपलब्धि बिहार की जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और माननीय नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ यह कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस अपार जनसमर्थन के लिए धन्यवाद बिहार।
माननीय नीतीश जी ने बिहार में सामाजिक सद्भाव और आपसी सौहार्द को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
इसी सौहार्दपूर्ण माहौल ने बिहार के विकास को नई गति प्रदान की और समावेशी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है।
राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर हर बिहारवासी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए धन्यवाद नीतीश जी।
आपके कुशल नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा के विस्तार, आधारभूत संरचनाओं के विकास, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की है। आपकी दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ने राज्य को विकास की नई दिशा प्रदान की है।
बिहार के नवनिर्माण में आपका योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
दुनिया ने देखा है कि नीतीश कुमार जी के बिहार की बागडोर संभालने से पहले राज्य में विकास कार्यों की गति कैसी थी और उनके नेतृत्व में किस प्रकार विकास को नई रफ्तार मिली।
आज बिहार के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में हुए कार्यों ने राज्य को नई पहचान दी है।
बिहार की युवा शक्ति ही उसके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शिक्षा, अवसर और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार ने युवाओं को नई उड़ान दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार इसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और जनकेंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Patna
800001
