Water Resources Department, Government of Bihar

Water Resources Department, Government of Bihar

Share

Visit : https://wrd.bihar.gov.in

#WRD_Bihar works for creation & restoration of #irrigation potential; construction & maintenance of embankments and undertakes necessary #flood protection work across Bihar.

Photos from Water Resources Department, Government of Bihar's post 01/06/2026

जल संसाधन विभाग द्वारा आज प्रक्षेत्रवार व्यय प्रतिवेदन तथा बड़ी योजनाओं के व्यय के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशेष सचिव श्री के. डी. प्रौज्जवल, अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) श्री वरुण कुमार, अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) श्री ब्रजेश मोहन द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र से मुख्य अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
विभाग के वरीय अधिकारियों ने संबंधित अभियंताओं को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं कार्यों में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में श्री अजय कुमार, संयुक्त सचिव, श्री आलोक कुमार, संयुक्त सचिव (अभियंत्रण) सहित विभाग के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।





Information & Public Relations Department, Government of Bihar

31/05/2026
Photos from Information & Public Relations Department, Government of Bihar's post 31/05/2026
Photos from Water Resources Department, Government of Bihar's post 31/05/2026

जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख, (सिंचाई सृजन) श्री अनवर जमील के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर दिनांक 29 मई को विभागीय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
श्री अनवर जमील ने अपने अभियंत्रण सेवा जीवन की शुरुआत सहायक अभियंता के रूप में की थी और अपने उत्कृष्ट सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अभियंता प्रमुख के पद तक पहुँचे।
इस अवसर पर विशेष सचिव श्री के डी प्रौज्ज्वल, अभियंता प्रमुख श्री ब्रजेश मोहन, अभियंता प्रमुख श्री वरुण कुमार, संयुक्त सचिव श्री अजय कुमार, मुख्य अभियंता श्री धर्मेंद्र कुमार तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

#जलसंसाधनविभाग
#अनवरजमील
#विदाईसमारोह
#सेवानिवृत्ति
#अभियंत्रणसेवा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Photos from Water Resources Department, Government of Bihar's post 31/05/2026

बाढ़ 2026 पूर्व कार्यों का निरीक्षण

आज जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पूर्वी चम्पारण जिले के संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत चम्पारण तटबंध के कि.मी. 103.00 के निकट, ग्राम पुछरिया के समीप पूर्ण हो चुके कटाव निरोधक कार्य का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय ने कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए।

इस योजना से लगभग 5 लाख आबादी एवं 2,500 हेक्टेयर क्षेत्र को बाढ़ एवं कटाव से सुरक्षा मिलेगी।

#बाढ़2026
#जलसंसाधनविभाग








Information & Public Relations Department, Government of Bihar

31/05/2026

जहानाबाद में नहरों के पुनरुद्धार और सड़क निर्माण कार्य से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन भी आसान होगा।
यह योजना कई गांवों के विकास को नई गति देगी।

#जहानाबाद
#ग्रामीणविकास
#नहरपुनरुद्धार
#जलसंसाधनविभाग
#सिंचाई
#सड़कनिर्माण

Photos from Water Resources Department, Government of Bihar's post 31/05/2026

बाढ़ 2026 पूर्व कार्यों का निरीक्षण

आज जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, लालगंज अंतर्गत ग्राम रतनपुर डीह के निकट तिरहुत तटबंध के 39.00 किमी से 40.00 किमी के बीच बाढ़ पूर्व कराए गए कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अभियंताओं को तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए।

इस योजना से लगभग 1 लाख 95 हजार आबादी एवं 6,000 हेक्टेयर क्षेत्र को बाढ़ एवं कटाव से सुरक्षा मिलेगी।

बाढ़ 2026 की तैयारियों के तहत विभाग द्वारा तटबंधों की सुरक्षा एवं कटाव से बचाव के लिए आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा रहे हैं, ताकि संभावित बाढ़ के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




31/05/2026

नवगछिया के इस्माइलपुर-बिंदटोली क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे मेगा जियो बैग लगाने, बोल्डर पिचिंग करने और तटबंध को मजबूत बनाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि आसपास के गांवों, कृषि भूमि और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

#जलसंसाधनविभाग
#नवगछिया
#बाढ़सुरक्षा
#जियोबैग
#बोल्डरपिचिंग

Photos from Water Resources Department, Government of Bihar's post 31/05/2026

राज्य में बाढ़ 2026 पूर्व विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों के निरीक्षण के क्रम में आज जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने गंडक नदी के दाहिने तट पर सारण तटबंध के 46.550 किमी से 48.030 किमी के बीच, ग्राम हैजलपुर के निकट संचालित कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं बाढ़ सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संवेदकों को सख्त निर्देश दिया कि 15 जून से पूर्व सभी कार्य हर हाल में पूर्ण किये जाएं!
इस योजना से लगभग 85 हजार आबादी एवं 2,450 हेक्टेयर क्षेत्र को बाढ़ एवं कटाव से सुरक्षा मिलेगी।

बाढ़ 2026 की तैयारियों के तहत तटबंधों को सुदृढ़ बनाने और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

#जलसंसाधनविभाग

#बाढ़2026
#बाढ़सुरक्षा
#गंडकनदी
#सारणतटबंध
#कटावनिरोधककार्य

#तटबंधसुदृढ़ीकरण

31/05/2026

गया के टेकारी प्रखंड में उत्तर मोरहर नदी पर पक्का बांध निर्माण कार्य से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी।
इस योजना से 10 पंचायतों और 230 गांवों के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी।

#गया
#सिंचाई
#टेकारी
#किसान
#बांधनिर्माण
#जलसंसाधनविभाग

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Sinchai Bhawan
Patna
800015