Loktantrik Jan Vikas Party

Loktantrik Jan Vikas Party The party is firmly committed to the path of equality, justice, and development and continuously works for the upliftment of the weaker sections of society.

Loktantrik Jan Vikas Party “लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी” - समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध राजनीतिक दल।
समानता, न्याय और विकास के पथ पर दृढ़ संकल्पित।
“विकास की राह, समाज के साथ”

#लोजविपा Loktantrik Jan Vikas Party (LJVP)
Founded: 2024

Ideology and Mission:
The Loktantrik Jan Vikas Party (LJVP) is a political party committed to spreading socialist ideology to the masses. It believes in building a socialist society based on the principles of equality and opportunity. Secular and Democratic Approach:
The Party's outlook is secular and democratic. It stands against communal forces and is dedicated to the all-round upliftment of farmers, laborers, people in rural and urban areas, the backward, the most backward, the Dalits, and the exploited. Inspiration and Core Principles
Gandhian principles: Based on truth, non-violence, and the all-round upliftment of the people. Karpoori ideology: Ideas that ensure justice and equal opportunity for the weaker sections of society. Lohia ideology: An approach that prioritizes socialism, equality, and social justice. Traditions of the National Freedom Struggle: Inspired by the courage, sacrifice, and struggle of the freedom fighters. Our Rich Cultural Heritage: Committed to preserving the richness and diversity of Indian culture, tradition, and folk life. The party considers peaceful and democratic dissent, including Satyagraha and non-violent resistance, as a fundamental right of the people. Key Slogan/Tagline:
“Loktantrik Jan Vikas Party – The Path to Development, with Society”


लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी (Loktantrik Jan Vikas Party – LJVP)
स्थापना: 2024

विचारधारा और मिशन:
लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी (LJVP) समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध एक राजनीतिक दल है। पार्टी समानता, न्याय और विकास के पथ पर दृढ़ संकल्पित है और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है। यह एक समाजवादी समाज के निर्माण में विश्वास रखती है, जो समानता और अवसर के सिद्धांत पर आधारित हो।

धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण:
पार्टी का दृष्टिकोण धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक है। यह सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध खड़ी रहती है और किसानों, मजदूरों, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलितों और शोषितों के सर्वांगीण उत्थान के लिए समर्पित है।

प्रेरणा और मूल सिद्धांत
गांधीवादी सिद्धांत: सत्य, अहिंसा और जनता के सर्वांगीण उत्थान पर आधारित।
कर्पूरी विचार: समाज के कमजोर वर्गों के न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने वाले विचार।
लोहिया विचारधारा: समाजवाद, समानता और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देने वाला दृष्टिकोण।
राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम की परंपराएँ: स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और संघर्ष से प्रेरित।
हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत: भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन की समृद्धि और विविधता को संरक्षित करने का संकल्प।

पार्टी सत्याग्रह और अहिंसक प्रतिरोध सहित शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक असहमति को जनता का मौलिक अधिकार मानती है।

मुख्य नारा / टैगलाइन:
“लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी – विकास की राह, समाज के साथ”

23/07/2026

क्या बिहार अपने इस वीर स्वतंत्रता सेनानी को उसका उचित सम्मान देगा?

अमर स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल जी के योगदान को उचित सम्मान मिलना इतिहास, राष्ट्र और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

हम बिहार सरकार से विनम्र अनुरोध करते हैं कि 23 अगस्त 2026 (शहीद दिवस) तक उन्हें आधिकारिक रूप से "शहीद" का दर्जा प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

एक वीर का सम्मान, बिहार का स्वाभिमान।

जय हिंद। 🇮🇳
Samrat Choudhary
CMO Bihar

23/07/2026
08/12/2025

LJVP ; लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी - Loktantrik Jan Vikas Party (लोजविपा) बिहार में तेज़ी से कर रही विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति...

मौजा दसौत (शिवाजीनगर) की विवादित ज़मीन परADM समस्तीपुर में मामला लंबित — फिर भीBJP विधायक निधि से ज़बरन निर्माण! 😏आचार स...
30/10/2025

मौजा दसौत (शिवाजीनगर) की विवादित ज़मीन पर
ADM समस्तीपुर में मामला लंबित — फिर भी
BJP विधायक निधि से ज़बरन निर्माण! 😏

आचार संहिता? प्रशासनिक नियम?
शायद “सुशासन राज” में ये सब वैकल्पिक विषय हैं!
District Administration, Samastipur

सवाल जिला प्रशासन से
मौजा दसौत, प्रखंड शिवाजीनगर अंतर्गत
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय उसराही, दसौत की ज़मीन खाता 815 खेसरा 421 पर मामला समस्तीपुर एडीएम के पास विवादित है, अभी भी जमीन निजी हैं, बिना अंचलाधिकारी Noc के फिर भी NDA बीजेपी विधायक द्वारा विधायक निधि से जबरन निर्माण कार्य पुनः कराया जा रहा है।

क्या यह आचार संहिता और प्रशासनिक प्रक्रिया का उल्लंघन नहीं है?
District Administration, Samastipur
Nitish Kumar
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Bihar

18/10/2025

प्रिय साथियों,
आप सभी को नमस्कार।

मैं मुकेश धानुक, अस्थमा विधानसभा से चुनाव लड़ने हेतु 16 अक्टूबर 2025 को नामांकन दाखिल किया था। लेकिन 18 अक्टूबर 2025 को मेरा नामांकन वर्तमान विधायक के दबाव में रद्द कर दिया गया।

रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि जितेंद्र कुमार ने मेरे फार्म में त्रुटि निकालकर मुझे चुनाव लड़ने से रोका।
यह एक कोशिश है कि अति पिछड़ा समाज के बच्चे, विशेषकर धानुक समाज का बच्चा, आगे न बढ़ सके।

मैं पिछले पाँच वर्षों से आपकी सेवा में रहा हूँ और आगे भी रहूँगा। साजिश के तहत मुझे चुनाव से बाहर किया गया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।

मैं जल्द ही आप सबके बीच आकर जनता की आवाज़ बनूँगा।
समाज को जागरूक होना होगा और इस अन्याय का जवाब चुनाव में देना होगा।

धन्यवाद।
आपका, मुकेश धानुक
राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी
#बिहार_विधानसभा_चुनाव

मीडिया के नजर में...
09/10/2025

मीडिया के नजर में...

लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी की जिला कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय, भागन बिगहा (रहुई), नालंदा में आहूत की...
05/10/2025

लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी की जिला कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय, भागन बिगहा (रहुई), नालंदा में आहूत की गई।

इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि पार्टी नालंदा जिले की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

बैठक में पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार और जनता तक पहुँच बनाने की रणनीति पर विस्तृत विमर्श हुआ।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे –
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विरमणी मंडल, प्रदेश महासचिव श्री सीताराम सिंह चंद्रवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अमोद कुमार, जिला अध्यक्ष नालंदा श्री अरविंद धानुक, श्री नवीन कुमार, श्री अर्जुन प्रसाद, श्री विरमनी राउत, श्री जितेंद्र कुमार, श्री मुंद्रिका राउत, श्री महेंद्र प्रसाद यादव

पार्टी का संकल्प है – "जनता की शक्ति से लोकतंत्र को मजबूत करना और बिहार में विकास की नई धारा प्रवाहित करना।"

#लोकतांत्रिक_जन_विकास_पार्टी
#बिहार_विधानसभा_चुनाव

#लोजविपा

05/10/2025

जिला दरभंगा कुशेश्वरस्थान प्रखंड के ग्राम मसानखोन में घटित घटना ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है।
पीड़िता श्रीमती रीता देवी पर असामाजिक तत्वों द्वारा पिस्टल के बल पर हमला, घर में तोड़फोड़ और जान से मारने का प्रयास केवल एक परिवार पर हमला नहीं है — यह बिहार की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

हमारी पार्टी मांग करती है:
पीड़िता की लिखित शिकायत पर तत्काल सही FIR दर्ज हो।
मुख्य आरोपी समेत सभी दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो।
पीड़िता और उनके परिवार को सुरक्षा व सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए।
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो।

लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी ( ) हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ खड़ी रही है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देकर बचाने का प्रयास हुआ तो हमारी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

यह केवल रीता देवी का मामला नहीं, बल्कि हर उस महिला की सुरक्षा का प्रश्न है जो बिहार की मिट्टी पर रहती है।

हम बिहार प्रशासन,
Darbhanga Police
Bihar Police
DM Darbhanga
से आग्रह करते हैं कि शीघ्र कार्रवाई कर न्याय दिलाएं।


#लोकतांत्रिक_जन_विकास_पार्टी

"समाज के दलित, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक, शोषित और वंचित वर्ग को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। जब तक समाज के अंतिम ...
05/10/2025

"समाज के दलित, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक, शोषित और वंचित वर्ग को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। जब तक समाज के अंतिम पंक्ति के लोग संगठित नहीं होंगे, तब तक असली न्याय और विकास संभव नहीं है।"

लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी का उद्देश्य सत्ता का सुख भोगना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाना है।

✊ लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी गांव-गांव, प्रखंड-प्रखंड और जिले-जिले में जनसंपर्क और संघर्ष के रास्ते समाज को संगठित करने का काम करती रहेगी।

#लोकतांत्रिक_जन_विकास_पार्टी #लोजविपा

Address

Patna
800001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Loktantrik Jan Vikas Party posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share