BJP Bironkhal

BJP Bironkhal

Share

Official Page of BJP Bironkhal Mandal

24/05/2026

जनसेवा, विकास एवं सांस्कृतिक गौरव का विराट संगम
बहुउद्देशीय शिविर एवं “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व”

समस्त क्षेत्रवासियों को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि दिनांक 25 मई 2026 को विकासखंड मुख्यालय बीरोंखाल में एक विशाल बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर एवं “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

📍 स्थान — विकासखंड मुख्यालय, बीरोंखाल
📅 दिनांक — 25 मई 2026

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री, जननेता एवं आध्यात्मिक चिंतक माननीय श्री सतपाल महाराज जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

🔸 बहुउद्देशीय शिविर में निम्न विभागों द्वारा स्टॉल एवं जनसेवा शिविर लगाए जाएंगे -

🏥 चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग
* निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
* आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी

🛣️ लोक निर्माण विभाग (PWD)
* सड़कों एवं निर्माण कार्यों से संबंधित जानकारी
* क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान

👥 समाज कल्याण विभाग
* वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाएं
* सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी

📜 राजस्व विभाग
* भूमि, प्रमाण पत्र एवं राजस्व संबंधी जानकारी
* जनसमस्याओं का निस्तारण

🌱 उद्यान विभाग
* फलोत्पादन एवं बागवानी योजनाएं
* किसानों हेतु अनुदान एवं प्रशिक्षण

🚜 कृषि विभाग
* आधुनिक कृषि तकनीक एवं योजनाएं
* बीज एवं कृषि अनुदान की जानकारी

💧 जलागम विभाग
* जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास योजनाएं
* स्वरोजगार एवं संसाधन प्रबंधन

🚰 पेयजल विभाग
* पेयजल योजनाओं एवं जल जीवन मिशन की जानकारी

🏘️ पंचायती राज विभाग
* ग्राम पंचायत विकास योजनाओं की जानकारी
* स्वच्छता अभियान एवं ग्रामीण विकास कार्यक्रम

👩‍👧 महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग
* महिला कल्याण एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी
* आंगनबाड़ी एवं पोषण संबंधी योजनाएं

⚡ ऊर्जा विभाग
* विद्युत योजनाओं एवं कनेक्शन संबंधी जानकारी
* बिजली समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान
* ग्रामीण विद्युतीकरण एवं ऊर्जा सेवाओं का मार्गदर्शन

🏡 ग्रामीण विकास एवं अन्य विभाग
* महिला समूह, स्वरोजगार एवं युवा कल्याण योजनाएं
* केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

🎭 “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत
* उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
* लोक कलाकारों द्वारा जागर, लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
* सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक स्वाभिमान का संदेश

यह कार्यक्रम जनसेवा, विकास, संस्कृति एवं जनता की समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है।

आप सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं वरिष्ठजनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

“जनसेवा, विकास और संस्कृति — यही हमारा संकल्प”

22/05/2026

विकास खण्ड बीरोंखाल की सम्मानित जनता का बहुउद्देशीय शिविर में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन 🙏

22/05/2026

मुठ्ठी भर #कॉकरोच #बीजेपी को खत्म करने का सपना देख रहे हैं लेकिन वे भूल गए कि हम वो बेगोन स्प्रे हैं जिसके छिड़कने से बड़े से बड़े कॉकरोच या तो खत्म हो जाते हैं या बिलों में छुप जाते हैं।

ये #कॉकरोच सोचते हैं कि सनसनी पैदा करने से वे सेलेब्रिटी बन जायेंगे लेकिन जनता सब समझती है।

याद रखें कॉकरोच बहुत बीमारी फैलाते हैं इसलिए बेगोन या हिट जनता पार्टी स्प्रे का उपयोग करते रहे और अपने आसपास वातावरण स्वच्छ रखें।

जनहित में जारी 😎
Yash Rawat BJP Uttarakhand Yashwant Bisht सुयश रावत Suyesh Rawat Chaina Barman

Photos from BJP Bironkhal's post 13/05/2026

*जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा: महाराज

पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संयुक्त रुप से भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

भाजपा नेता और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नव निर्मित जनपद स्तरीय कार्यालय का रिबन काटकर और पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को नव निर्मित भवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है कि भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया है। यह मात्र कार्यालय उद्घाटन ही नहीं बल्कि भाजपा संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनसेवा के नए संकल्प केन्द्र का भी शुभारंभ हैं।

श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आज लगातार भारतीय जनता पार्टी का विस्तार हो रहा है। 2014 के बाद भाजपा का विस्तार सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि विचारधारा, संगठन और जनविश्वास की जीत है। असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा ही भगवा लहरा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसके 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं और देश के 22 राज्यों में उसकी सरकार है। "पन्ना प्रमुख", "शक्ति केंद्र" मॉडल के अलावा हर बूथ पर भाजपा के कम से कम 10 कार्यकर्ता मौजूद हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी रही है। जनपद का जिला कार्यालय हमारे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, संवाद और सेवा का केंद्र बनेगा। यहां से समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।

श्री महाराज ने भाजपा के नव निर्मित भवन के निर्माण में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उन पार्टी कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया।

भाजपा जिला कार्यालय के नव निर्मित भवन के उद्‌घाटन के अवसर भाजपा पर जिलाध्यक्ष कमल किशोर, पौड़ी विधायक राजकुमार फौरी, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, महिपालसिंह नेगी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष परमिला भन्डारी, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष नरेंद्र टम्टा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश राठी, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम, मुकेश कोहली विश्व हिन्दू परिषद के जिला राकेश गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना बुटोला, नगरपालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। BJP Uttarakhand सुयश रावत Suyesh Rawat Omi Bisht Yash Rawat Yashwant Bisht Nagender Singh Negi

12/05/2026

*कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*मोटर मार्गों, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा*

पौड़ी। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार, पौड़ी में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत कर बैठक का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करें, ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचती हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को भी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में लोक निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न मोटर मार्गों एवं निर्माणाधीन सड़कों की विस्तृत समीक्षा की गयी। कैबिनेट मंत्री ने सड़क निर्माण, सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि आमजन, विशेषकर मरीजों, गर्भवती महिलाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरेखा का कार्य करती हैं। इसलिए दूरस्थ गांवों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि मोटर मार्गों का शीघ्र सर्वेक्षण कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि लंबित सड़क परियोजनाओं को समय पर धरातल पर उतारा जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग एवं लोनिवि के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर मामलों का त्वरित निस्तारण करने तथा समस्त लंबित प्रकरणों पर 30 मई तक निरीक्षण प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में राज्य सेक्टर के अंतर्गत वर्ष 2017 एवं उससे पूर्व स्वीकृत कार्यों से संबंधित वन विभाग एवं ग्रामीणों की आपत्तियों वाले 12 प्रकरणों की भी समीक्षा की गई तथा सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि स्टेज-2 के अंतर्गत स्वीकृत 16 कार्यों में से 8 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 6 कार्य प्रगति पर हैं तथा 2 कार्य अभी प्रारंभ नहीं हो सके हैं। वर्ष 2022 से स्वीकृत 40 डामरीकरण कार्यों में से 35 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, 4 कार्य प्रगति पर हैं तथा एक कार्य की अनुबंध प्रक्रिया संचालित है। मुआवजा वितरण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त वन टाइम मेंटेनेंस के 19 कार्यों तथा आपदा एवं विशेष मरम्मत से संबंधित 29 कार्यों की भी समीक्षा की गयी।

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन मोटर मार्गों एवं अन्य विकास कार्यों को वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए, जिससे आमजन को आवागमन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

बैठक में पेयजल विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, जल संस्थान, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लघु सिंचाई, पशुपालन, बाल विकास, युवा कल्याण एवं समाज कल्याण विभागों की भी विस्तृत समीक्षा की गयी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में स्वीकृत 10 पदों के सापेक्ष 7 कार्मिक कार्यरत पाए गए, जबकि 3 पद रिक्त हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कहीं भी झूलती विद्युत लाइनें एवं क्षतिग्रस्त अथवा झुके हुए विद्युत पोल न रहें। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पर्यटन विभाग को सतपुली स्थित एंग्लिंग हट के कार्यों की जांच करने तथा सिंचाई विभाग को सतपुली निरीक्षण भवन का निर्माण कार्य आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह रावत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, जल निगम के मोहम्मद मिशम, आरटीओ विमल पांडे, डीएसटीओ राम सलोने, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद कुमार जोशी, विद्युत विभाग से अभिनव रावत, एएमए जिला पंचायत भावना रावत, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) अंशुल बिष्ट, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पांडेय, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

11/05/2026

ये नम आँखें बंगाल की भावनाओं का प्रतिबिंब है।

#बंगाल # BJP Uttarakhand Yash Rawat Bharatiya Janata Party (BJP)

06/05/2026

TMC का गुलशन ही उजड़ गया अब फूल कहाँ से खिलेंगे जनता को फूल बनाने चले थे जनता ने दीदी को ही फूल बना दिया 😂

#बंगाल #नरेंद्रमोदीजी BJP Uttarakhand BJP West Bengal Bharatiya Janata Party (BJP)
Yash Rawat Yashwant Bisht

04/05/2026

पश्चिम बंगाल में ट्रिमूल कांग्रेस का सूफड़ा साफ।

बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए आज ऐतिहासिक दिन है
🚩🚩🚩 जय श्री राम 🚩🚩🚩

Want your business to be the top-listed Government Service in Pauri?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address

Bironkhal
Pauri
246276